इटावा। यूपी की चर्चित लोकसभा सीट इटावा पर अब रोचक मुकाबला होगा। दरअसल, इस सीट से बीजेपी उम्मीदवार राम शंकर कठेरिया की पत्नी मृदुला कठेरिया ने अपने पति के खिलाफ बुधवार को नामांकन कर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। मृदुला निर्दलीय मैदान में उतरीं हैं। वहीं बुधवार को बसपा प्रत्याशी सारिका सिंह बघेल, भाजपा प्रत्याशी मृदुला कठेरिया की पत्नी समेत कुल आठ प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। भाजपा प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया बुधवार को फिर नामांकन पत्रों के तीन सेट जमा किए।
बुधवार की दोपहर को बसपा प्रत्याशी सारिका सिंह बघेल ने पार्टी के नेताओं व पदाधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम के न्यायालय कक्ष में नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके साथ ही बुधवार को डा. राम शंकर कठेरिया भारतीय जनता पार्टी ने नामांकन पत्रों के तीन सेट और जमा किए। भाजपा प्रत्याशी डा.रामशंकर कठेरिया की पत्नी मृदुला कठेरिया ने भी बुधवार को अपना नामांकन कराया। उनका नामांकन निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किया गया। इसके अलावा सुनील आर्य दल, विवेक राज जनता समाजवादी पार्टी, भुवनेश कुमारी, हरीश कुमार, रजनी, अनिल कुमार सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए गए। बुधवार को ही 5 नामांकन पत्र खरीदे गए। रवि शास्त्रत्त्ी अजीतमल निर्दलीय, बसंतलाल निर्दलीय, रूपेश निर्दलीय, भुवनेश कुमारी सम्यक पार्टी तथा सारिका सिंह बीएसपी ने नामांकन पत्र खरीदे।
शाह 28 को इटावा में भरेंगे हुंकार
लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह इटावा में जनसभा करके हुंकार भरेंगे। यह जनसभा 28 अप्रेल को दोपहर 12 बजे नुमाइश पंडाल में होगी। इस सभा के लिए पार्टी की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अमित शाह के आने से भाजपा में उत्साह का संचार होगा। यहां से सांसद डा. रामशंकर कठेरिया को भाजपा ने एक बार फिर चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा लोकसभा व जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य ने बताया कि लोकसभा इटावा क्षेत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 28 अप्रैल 2024 दिन रविवार को नुमाइश ग्राउंड में विशाल चुनावी सभा को संबोधित करेंगें। सभा मे एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य पार्टी पदाधिकारियों को दिया गया है । प्रत्येक मण्डल व शक्तिकेन्द्र से बसों, चार पहिया वाहन एवं बाइकों से कार्यकर्ता सभा स्थल पहुंचेंगे। इसी को लेकर सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी डॉ रामशंकर कठेरिया व भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने जिला पदाधिकारियों के साथ बुधवार को सभा स्थल नुमाइश ग्राउंड का निरीक्षण किया।
जसवंतनगर में पहली बार सभा करेंगे मुख्यमंत्री
योगी गुरुवार को मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के जयवीर सिंह के समर्थन में जसवंतनगर में एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे। यहां 7 मई को मतदान होना है। योगी गुरुवार को पहली बार जसवंतनगर में सभा करने आ रहे हैं। जसवंतनगर में यह मुख्यमंत्री की पहली सभा होगी। वे 25 अप्रैल को दोपहर 2 बजे रामलीला ग्राउंड जसवंतनगर में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
