• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पहले रामलला के दर्शन, फिर नामांकन? अयोध्या जा सकते हैं राहुल-प्रियंका

पहले रामलला के दर्शन, फिर नामांकन? अयोध्या जा सकते हैं राहुल-प्रियंका

April 25, 2024
उद्धव का पलटवार: जिनके लिए प्रचार किया, वही शिवसेना मिटाने पर उतरे

उद्धव ठाकरे का भाजपा पर तीखा वार, ‘बाबर जनता पार्टी’ कहकर साधा निशाना

June 29, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

देशभर में मानसून का असर, कई राज्यों में भारी बारिश का पूर्वानुमान

June 29, 2026
भारत ने अमेरिकी आयोग की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट को खारिज किया

कराची हमले पर पाकिस्तान के आरोपों को भारत ने किया खारिज

June 29, 2026
होर्मुज संकट में भारत की ऊर्जा परीक्षा और विजय की कहानी

होर्मुज संकट में भारत की ऊर्जा परीक्षा और विजय की कहानी

June 29, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

1 जुलाई से एलपीजी उपभोक्ताओं को लेकर चिंता बढ़ी, सरकार ने दी स्पष्टता

June 29, 2026
AI

भारत के आईटी उद्योग पर दबाव: एआई और भू-राजनीति से बढ़ी अनिश्चितता

June 29, 2026
पीएम सूर्य घर योजना: 30 लाख घरों तक सौर ऊर्जा की रोशनी

2030 तक भारत की 90% नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएँ जलवायु जोखिम में: रिपोर्ट

June 29, 2026
भारतीय बाजार में आने वाली 5 उन्नत हाइब्रिड एसयूवी, अगले कुछ महीनों में लॉन्च की संभावना

भारतीय बाजार में आने वाली 5 उन्नत हाइब्रिड एसयूवी, अगले कुछ महीनों में लॉन्च की संभावना

June 29, 2026
सेंसर बोर्ड की वजह से बदला गया था ‘शोले’ का अंत

‘शोले’ को फिल्मफेयर में झटका, 1976 में मिला सिर्फ एक अवॉर्ड

June 29, 2026
बिंदु ने ‘जोशीला’ शूटिंग रोकी, बिना सूचना बिकिनी सीन पर जताई आपत्ति

बिंदु ने ‘जोशीला’ शूटिंग रोकी, बिना सूचना बिकिनी सीन पर जताई आपत्ति

June 29, 2026
प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल पराठा: स्वाद और सेहत का संगम

प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल पराठा: स्वाद और सेहत का संगम

June 29, 2026
सीढ़ियों के नीचे इन्वर्टर या बिजली का मीटर? जानिए वास्तु क्या कहता है

सीढ़ियों के नीचे इन्वर्टर या बिजली का मीटर? जानिए वास्तु क्या कहता है

June 29, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 29, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

पहले रामलला के दर्शन, फिर नामांकन? अयोध्या जा सकते हैं राहुल-प्रियंका

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 25, 2024
in देश, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
पहले रामलला के दर्शन, फिर नामांकन? अयोध्या जा सकते हैं राहुल-प्रियंका

नई दिल्ली। अमेठी और रायबरेली में रैलियां करने से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन कर सकते हैं। राहुल गांधी फिलहाल केरल की वायनाड सीट से कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार हैं। वायनाड लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में यानी 26 अप्रैल को चुनाव होगा। वायनाड से मौजूदा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का मुकाबला भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की नेता एनी राजा से है। वायनाड सीट पर मुकाबला खत्म होने के साथ, अब सभी की निगाहें उत्तर प्रदेश के रायबरेली और अमेठी पर होंगी।

अमेठी और रायबरेली जाने से पहले अयोध्या जाने की योजना?

इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी के अमेठी और रायबरेली जाने से पहले अयोध्या जाने और राम मंदिर में प्रार्थना करने की संभावना है। बता दें कि कांग्रेस ने अभी तक अपने पुराने ‘गढ़’ अमेठी और रायबरेली के लिए उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। ऐसे में कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि इस बात की प्रबल संभावना है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा इन निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ सकते हैं। अमेठी और रायबरेली निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामांकन प्रक्रिया एक ही दिन, 26 अप्रैल से शुरू होने वाली है।

भाई-बहन का होगा बैक-टू-बैक नामांकन?

रिपोर्ट के मुताबिक, इस मोर्चे पर कोई भी औपचारिक घोषणा 30 अप्रैल से पहले नहीं हो सकती है, लेकिन पार्टी हलकों में अटकलें तेज हैं। ऐसे में नामांकन से पहले प्रियंका और राहुल अयोध्या जा सकते हैं जिसके बाद दोनों भाई-बहन बैक-टू-बैक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। 3 मई नामांकन का आखिरी दिन है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने संकेत दिया कि अगर दोनों नेता चुनाव लड़ने का फैसला करते हैं तो बैक-टू-बैक नामांकन किया जाएगा।

सूत्रों ने संकेत दिया है कि अमेठी और रायबरेली से नामांकन दाखिल करने से पहले राम लला से आशीर्वाद लेने के लिए प्रियंका और राहुल गांधी अयोध्या की संभावित यात्रा कर सकते हैं। हालांकि, इस घटनाक्रम की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ज्ञात हो कि इसी साल 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए कांग्रेस के नेताओं को आमंत्रित किया गया था। हालांकि कांग्रेस का कोई बड़ा नेता इसमें शामिल नहीं हुआ था। भाजपा प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराने के लिए कांग्रेस पर खूब हमलावर है और इसके नेता चुनावी सभाओं में भी इसका जिक्र करते हैं।

 

Previous Post

IPL पॉइंट्स टेबल में GT से आगे निकली DC, प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक

Next Post

इटावा में पति-पत्नी आमने-सामने, BJP प्रत्याशी के खिलाफ पत्नी मैदान में

Next Post
इटावा में पति-पत्नी आमने-सामने, BJP प्रत्याशी के खिलाफ पत्नी मैदान में

इटावा में पति-पत्नी आमने-सामने, BJP प्रत्याशी के खिलाफ पत्नी मैदान में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • उद्धव ठाकरे का भाजपा पर तीखा वार, ‘बाबर जनता पार्टी’ कहकर साधा निशाना
  • देशभर में मानसून का असर, कई राज्यों में भारी बारिश का पूर्वानुमान
  • कराची हमले पर पाकिस्तान के आरोपों को भारत ने किया खारिज
  • होर्मुज संकट में भारत की ऊर्जा परीक्षा और विजय की कहानी
  • 1 जुलाई से एलपीजी उपभोक्ताओं को लेकर चिंता बढ़ी, सरकार ने दी स्पष्टता
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In