लंदन:स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने रविवार को विंबलडन 2024 के पुरुष एकल फाइनल में नोवाक जोकोविच को हरा दिया है। इस जीत के साथ कार्लोस अल्काराज ने लगातार दूसरी बार विंबलडन का खिताब जीत लिया है। अल्काराज ने फाइनल में जोकोविच से बेहतर प्रदर्शन करके दिखाया। कार्लोस अल्काराज ने पहला और दूसरा सेट 6-2, 6-2 से जीता। हालांकि तीसरे सेट में नोवाक ने अच्छी शुरुआत की है। 6-6 से गेम बराबर हुआ, जिसके बाद टाईब्रेक में फैसला हुआ। इससे पहले 2023 में भी विंबलडन फाइनल में इन दोनों की भिड़ंत हुई थी, जहां अल्काराज ने जीत हासिल की थी।
एटीपी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाले और ग्रास, क्ले और हार्ड तीनों कोर्ट पर खिताब जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी अल्काराज अब 22 वर्ष की उम्र से पहले दो विम्बलडन खिताब जीतने वाले बोरिस बेकर और ब्योर्न बोर्ग के बाद तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
स्पेन के कार्लोस अल्काराज और नोवाक जोकोविच के बीच विंबलडन 2024 का पुरुष एकल फाइनल खेला जा रहा है। यह टेनिस मैच ऑल इंग्लैंड क्लब के प्रतिष्ठित सेंटर कोर्ट में हो रहा है। स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने रूस के दानिल मेदवेदेव को हराकर विंबलडन फाइनल में प्रवेश किया। अल्काराज ने फाइनल में पहला सेट 6-2 से अपने नाम कर लिया है। दूसरे सेट में भी उन्होंने अच्छी शुरुआत की है। दूसरा सेट भी कार्लोस ने 6-2 से जीता है। तीसरे सेट में भी वह जोकोविच पर भारी पड़ रहे हैं। तीसरा सेट 6-6 से बराबरी पर है













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
