डेस्क:पंजाब के आनंदपुर साहिब में मंगलवार को सिख धर्म के 9वें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी शताब्दी के समापन समारोह का भव्य आयोजन हुआ। इस समारोह में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए। इस मौके पर आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि कहा कि हम ‘नाम जपो, कीरत करो, वंड छको’ की सीख पर चलते हैं। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि अगर हमने एक पैसा भी बेईमानी की हो तो गुरु साहिब हमें माफ न करें।
इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज हमारे देश में धर्म-मजहब के नाम पर लड़ाइयां हो रही हैं, लेकिन अगर हम गुरु साहिब जी का संदेश अपना लें तो सारे झगड़े हमेशा के लिए खत्म हो जाएंगे। गुरु तेग बहादुर जी ने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हम पूरी ईमानदारी से सरकार चला रहे हैं। लोग हमसे पूछते हैं कि इतना पैसा कहां से आ रहा है, इतने बड़े-बड़े काम हम कैसे कर पा रहे हैं, पंजाब सरकार इतना काम कैसे कर रही है। इसका कारण यह है कि हम गुरु साहिब के दिखाए हुए रास्ते पर पूरी ईमानदारी से चल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैंने चुनाव के दौरान वादा किया था कि सरकार का सारा खजाना जनता के काम आएगा। अगर हमने एक पैसा भी बेईमानी की हो, तो गुरु महाराज जो भी सजा दें, वह हमें मंजूर है।
उन्होंने आगे कहा कि हमने सरकार का एक-एक पैसा जनता पर खर्च किया है। 70 साल बाद नहरों की पानी खेतों तक पहुंचाया, स्कूल-हॉस्पिटल बेहतर बनाए। हमने पैसा नहीं, पुण्य कमाया है। कल विधानसभा सत्र में तीन पवित्र शहरों को ‘पवित्र नगरी’ का दर्जा दिया गया, जहां शराब, मांस, गुटखा और तंबाकू की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि आनंदपुर साहिब में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के नाम पर एक विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय भी बनाया जाएगा।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
