डेस्क: अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया सेलिना जेटली ने अपने पति पीटर हॉग पर घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह मामला मुंबई के अंधेरी स्थित जूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास कोर्ट में पहुंचा है, जहां केस वेरिफिकेशन और नोटिस की प्रक्रिया की गई।
50 करोड़ रुपये की मांग
ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले पीटर हॉग के खिलाफ दायर शिकायत में सेलिना ने अपनी आय के स्रोत और संपत्ति को हुए नुकसान का हवाला देते हुए 50 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग की है। एएनआई रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला मंगलवार को जज एस.सी. ताड्ये के समक्ष पेश किया गया।
पति पर गंभीर आरोप
एनडीटीवी की रिपोर्ट में कहा गया है कि 47 वर्षीय सेलिना ने अपनी याचिका में 48 वर्षीय पीटर हॉग को आत्ममुग्ध और असंवेदनशील व्यक्ति बताया है।
उनका आरोप है कि पति ने:
- भावनात्मक,
- शारीरिक,
- यौन, और
- मौखिक
रूप से उनका उत्पीड़न किया, जिसकी वजह से उन्हें ऑस्ट्रेलिया छोड़कर भारत लौटना पड़ा।
सेलिना ने 10 करोड़ रुपये मासिक मेंटेनेंस की भी मांग की है। साथ ही कोर्ट से अनुरोध किया है कि पीटर को उनके मुंबई स्थित घर में आने से रोका जाए।
गौरतलब है कि सेलिना के तीन बच्चे वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया में पीटर के पास हैं। अभिनेत्री ने उनकी कस्टडी की भी मांग की है।
भाई की गिरफ्तारी से भी परेशान
सेलिना हाल के महीनों से अपने भाई मेजर (रि.) विक्रांत जेटली की स्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। उनका दावा है कि सितंबर 2024 से उनके भाई को यूएई में ग़ैरक़ानूनी तरीके से हिरासत में रखा गया है।
भारत के विदेश मंत्रालय ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि भारतीय अधिकारी विक्रांत जेटली की सहायता के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
