डेस्क:करण जौहर ट्रेटर शो होस्ट कर रहे हैं। उनके शो कॉफी विद करण में कई बार करण के दोस्त उनके वॉट्सऐप ग्रुप का जिक्र छेड़ चुके हैं। अब एक इवेंट में करण जौहर मौजूद थे तो लोगों ने फिर से उनकी चैट्स का जिक्र छेड़ा। करण ने जवाब दिया कि अगर लोगों को पता चल जाएगा कि आपस में वह ग्रुप में क्या चैट करते हैं तो उन्हें भारत छोड़कर भागना पड़ेगा।
करण जौहर Mojo Story के एक शो में बरखा दत्त से बात कर रहे थे। दर्शकों में से किसी कहा कि करण जौहर जरूर बॉलीवुड के सबसे एक्साइटिंग वॉट्सऐप ग्रुप के मेंबर होंगे। करण से पूछा कि क्या कभी उस ग्रुप की बातचीत पर फिल्म बनाना या किताब लिखना चाहेंगे? करण पहले तो चौंके फिर जवाब दिया, ‘अगर किसी को मेरे और मेरे फिल्मी बिरादरी वाले ग्रुप का एक्सेस मिल गया तो मुझे लंदन भागना पड़ेगा। हम अपने शहर में भी नहीं रह पाएंगे।’
करण आगे बोले, ‘क्योंकि मैं आपको बताता हूं, ये बातचीत बहुत कैंडिड, ईमानदार और कभी-कभी तुरंत जो माहौल चल रहा होता है उस पर चुगलखोरी भरा ऐनालिसिस होता है। हम फैशन क्रिटिक्स होते हैं, हम मूवी क्रिटिक्स होते हैं। हम उस ग्रुप में हर चीज की आलोचना करते हैं। सबकी कुछ न कुछ राय होती है और हममें से कोई भी वहां अपनी राय कभी भी रख सकता है।’













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

