• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
डीके शिवकुमार

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें फिर गर्म

July 7, 2025
त्याग मुक्ति का और भोग बंधन का मार्ग है : मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

त्याग मुक्ति का और भोग बंधन का मार्ग है : मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

July 14, 2026
अप्रशस्त इच्छाओं पर नियंत्रण का हो प्रयास : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण

अप्रशस्त इच्छाओं पर नियंत्रण का हो प्रयास : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण

July 14, 2026
शहजाद भट्टी कनेक्शन पर एटीएस का शिकंजा, पुणे के 66 लोगों से पूछताछ शुरू

शहजाद भट्टी कनेक्शन पर एटीएस का शिकंजा, पुणे के 66 लोगों से पूछताछ शुरू

July 14, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

हॉर्मुज जलडमरूमध्य हमले पर भारत सख्त, ईरान-अमेरिका से तनाव कम करने की अपील

July 14, 2026
‘केतन सिर्फ केस फाइल न बने’, मां ने पीएम मोदी से मांगा न्याय

‘केतन सिर्फ केस फाइल न बने’, मां ने पीएम मोदी से मांगा न्याय

July 14, 2026
‘स्टिल अलाइव’ से पहले का अंधेरा: समाय रैना की संघर्ष भरी दास्तान

‘कोर्ट को हल्के में लिया’, समय रैना पर सुप्रीम कोर्ट नाराज; लगाया 3 लाख का दंड

July 14, 2026
पिकैक्स माउंटेन: ईरान-अमेरिका संघर्ष का नया मोर्चा?

पिकैक्स माउंटेन: ईरान-अमेरिका संघर्ष का नया मोर्चा?

July 14, 2026
राम मंदिर दान चोरी मामले में नया खुलासा, ट्रस्ट ने स्वीकार की अनियमितता

राम मंदिर दान चोरी मामले में नया खुलासा, ट्रस्ट ने स्वीकार की अनियमितता

July 14, 2026
भोजशाला पर सुप्रीम कोर्ट का संतुलनकारी आदेश: बसंत पंचमी पर पूजा भी, नमाज भी

भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, नमाज के लिए बाहर व्यवस्था करने को कहा

July 14, 2026
अनुपम खेर का दो टूक जवाब, ट्रोलिंग और नसीरुद्दीन विवाद पर रखी बात

अनुपम खेर का दो टूक जवाब, ट्रोलिंग और नसीरुद्दीन विवाद पर रखी बात

July 14, 2026
2027 की जंग के लिए विपक्ष तैयार, सपा-कांग्रेस में सीटों पर सहमति

सीट बंटवारे पर बढ़ी तकरार, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अग्निपरीक्षा

July 14, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

नागरिकता मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, हाईकोर्ट के 28 आदेश रद्द

July 14, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, July 14, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर कर्नाटक

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें फिर गर्म

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 7, 2025
in कर्नाटक, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
डीके शिवकुमार

File Photo

Share on FacebookShare on Twittershare on whatsapp

डेस्क: कर्नाटक कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद की रेस फिलहाल थमती नजर नहीं आ रही है। अब राज्य के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का कहना है कि वह संतों और पार्टी कार्यकर्ताओं की इच्छा का सम्मान करते हैं। दरअसल, रांबापुरी पीठ के संत राजदेशीकेंद्र शिवाचार्य ने कहा कि कर्नाटक में 2023 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की शानदार जीत के बाद शिवकुमार को और अधिक प्रमुख भूमिका मिलनी चाहिए थी।

वहीं, शिवकुमार ने संयमित रुख अपनाते हुए कहा कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं और संतों की इच्छाओं का सम्मान करते हैं लेकिन वह कांग्रेस आलाकमान के निर्णय का पालन करेंगे। शिवकुमार कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भी हैं। राजनीतिक हलकों, विशेष रूप से सत्तारूढ़ कांग्रेस के भीतर कुछ समय से इस बात को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस वर्ष के अंत में मुख्यमंत्री पद में बदलाव हो सकता है। इसका कारण मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और उपमुख्यमंत्री शिवकुमार के बीच हुए कथित सत्ता साझाकरण समझौते को बताया जा रहा है।

क्या बोले संत

रविवार को कनकपुरा तालुक में सिद्धेश्वरस्वामी पहाड़ियों पर नव-निर्मित सीढ़ियों के उद्घाटन कार्यक्रम में संत ने शिवकुमार की संगठनात्मक क्षमताओं और कर्नाटक में कांग्रेस को सत्ता में लाने में उनकी भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘उन्हें (शिवकुमार को) पिछले विधानसभा चुनावों के बाद और ऊंचा पद मिलना चाहिए था। ईश्वर करें कि आने वाले दिनों में उन्हें और बड़ा पद प्राप्त हो।’

राजदेशीकेंद्र शिवाचार्य ने यह भी कहा कि नेतृत्व को लेकर कांग्रेस के भीतर क्या आंतरिक समझौता हुआ था, इसकी जानकारी केवल राष्ट्रीय नेतृत्व, मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और शिवकुमार को ही है। उन्होंने कहा, ‘नेताओं को अपने वचन का सम्मान करना चाहिए। अगर चुनाव से पहले कोई समझौता हुआ था तो उसका पालन होना चाहिए। बिना उस वादे को पूरा किए शिवकुमार से कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष पद छोड़ने को कहना सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है।’

शिवकुमार ने इसके जवाब में कनकपुरा के कोडिहल्ली स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से कहा कि वह जनता और संतों की भावनाओं का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा, ‘पार्टी कार्यकर्ताओं, संतों या आम जनता द्वारा अपनी इच्छाएं व्यक्त करना गलत नहीं है लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हमसे इस मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से बोलने से मना किया है। हम पार्टी के फैसले का पालन करेंगे।’

नेतृत्व को लेकर संत शिवाचार्य के समर्थन और किसी संभावित समझौते के बारे में पूछे जाने पर उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘मैं इस बारे में खुलकर क्यों बात करूं? यह मेरे और पार्टी के बीच का मामला है। हम सभी मिलकर काम कर रहे हैं।’

कथित फॉर्मूला

मई 2023 में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर सिद्दरमैया और शिवकुमार के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा थी। कांग्रेस ने किसी तरह शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री बनने के लिए राजी कर लिया था। उस समय यह भी खबरें थीं कि ‘बारी-बारी से मुख्यमंत्री’ बनने को लेकर एक समझौते पर सहमति बनी है, जिसके तहत शिवकुमार को ढाई साल बाद मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। हालांकि, पार्टी की ओर से इस समझौते की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है।

Previous Post

भ्रामक आंकड़ों पर घिरी सरकार: कांग्रेस ने विश्व बैंक रिपोर्ट के दावे को बताया झूठा

Next Post

तहव्वुर राणा का कबूलनामा: मैं पाकिस्तानी सेना का वफादार एजेंट था

Next Post
आज भारत आएगा तहव्वुर राणा? दिल्ली-मुंबई की जेलें तैयार; डोभाल कर रहे निगरानी

तहव्वुर राणा का कबूलनामा: मैं पाकिस्तानी सेना का वफादार एजेंट था

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • त्याग मुक्ति का और भोग बंधन का मार्ग है : मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’
  • अप्रशस्त इच्छाओं पर नियंत्रण का हो प्रयास : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण
  • शहजाद भट्टी कनेक्शन पर एटीएस का शिकंजा, पुणे के 66 लोगों से पूछताछ शुरू
  • हॉर्मुज जलडमरूमध्य हमले पर भारत सख्त, ईरान-अमेरिका से तनाव कम करने की अपील
  • ‘केतन सिर्फ केस फाइल न बने’, मां ने पीएम मोदी से मांगा न्याय
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In