• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बच्चों के नाम से खोलेंएनपीएस खाता

मोदी सरकार की नई योजना, बच्चों के नाम से खोलेंएनपीएस खाता, जानें इसके फायदे

August 12, 2024
स्टालिन

इंडिया गठबंधन की बैठक से डीएमके की दूरी, कांग्रेस के रवैये पर जताई नाराजगी

June 5, 2026
मुस्लिम समर्थन के दावे पर सवाल, कई क्षेत्रों में बीजेपी को बढ़त

आधे मुस्लिम विधायकों ने भी छोड़ा ममता का साथ, बागी गुट में बढ़ती जा रही ताकत

June 5, 2026
सेंसर बोर्ड की वजह से बदला गया था ‘शोले’ का अंत

सेंसर बोर्ड की वजह से बदला गया था ‘शोले’ का अंत

June 5, 2026
कैमरे के पीछे का सच: शूटिंग के दौरान मनोज बाजपेयी को पड़ा थप्पड़

बॉक्स ऑफिस और बजट के शोर पर मनोज बाजपेयी ने उठाए सवाल

June 5, 2026
महिला टी20 विश्व कप 2026 में टूट सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड

महिला टी20 विश्व कप 2026 में टूट सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड

June 5, 2026
कुलदीप यादव

अफगानिस्तान टेस्ट से पहले कुलदीप का भरोसा, टीम पूरी तरह तैयार

June 5, 2026
तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर

देश में गैस की कोई कमी नहीं, फिर भी एलपीजी पर भारी अंडर-रिकवरी

June 5, 2026
कनाडा में क्रिटिकल मिनरल्स निवेश को लेकर भारत गंभीर, जल्द भेजेगा प्रतिनिधिमंडल

पेट्रोल-डीजल पर सरकार का दावा, अन्य देशों से बेहतर स्थिति में भारत

June 5, 2026
यात्रियों की नाक से बहने लगा खून, कान में दर्द; विमान में अफरा-तफरी

एटीएफ कीमतों को स्थिर रखने के लिए 10,000 करोड़ रुपये के कोष को मंजूरी

June 5, 2026
बच्चों का सम्मान ही सही परवरिश की पहचान

बच्चों का सम्मान ही सही परवरिश की पहचान

June 5, 2026
देवी शक्ति का स्पंदन: शुक्रवार की आध्यात्मिक यात्रा

देवी शक्ति का स्पंदन: शुक्रवार की आध्यात्मिक यात्रा

June 5, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 5 जून 2026

June 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

मोदी सरकार की नई योजना, बच्चों के नाम से खोलेंएनपीएस खाता, जानें इसके फायदे

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 12, 2024
in बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
बच्चों के नाम से खोलेंएनपीएस खाता

नई दिल्ली:बजट में सरकार ने बच्चों के नाम से भी एनपीएस खाता खोलने की छूट दे दी है। इस योजना को एनपीएस वात्सल्य नाम दिया गया है। इसका उद्देश्य बच्चों को बालिग होने या लंबे वक्त तक स्थिर वित्तीय भविष्य प्रदान करना है। इसके तहत तहत माता-पिता और अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों के नाम से एनपीएस में सीधे निवेश कर सकते हैं। यह योजना इन लोगों के लिए अच्छी साबित हो सकती है, जो बच्चों के भविष्य के लिए बचत करना चाहते हैं और सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें वित्तीय सुरक्षा देना चाहते हैं।

क्या है योजना

यह मौजूदा एनपीएस का ही एक प्रकार है, जिसे खास तौर पर युवा व्यक्तियों के लिए तैयार किया गया है। इस योजना के तहत, माता-पिता और अभिभावक अपने बच्चों के लिए एनपीएस खाता खोल सकते हैं और बच्चे के 18 साल का होने तक हर महीने या साल में एक निश्चित राशि का योगदान कर सकते हैं। इसके जरिए माता-पिता या अभिभावकों के लिए अपने बच्चों के लिए करियर और पेंशन की योजना बनाना संभव हो सकेगा।

एक बच्चे के नाम से एक ही खाता खुलेगा

अब तक राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) खोलने के लिए 18 से 70 साल के बीच उम्र होना अनिवार्य शर्त थी। लेकिन एनपीएस वात्सल्य योजना में अब 18 साल से कम उम्र वालों का खाता खाता खोला जा सकता है। एक बच्चे के लिए केवल एक ही खाता खोला जा सकता है। बच्चे के 18 साल पूरे होने तक माता-पिता या अभिभावक इसका संचालन करेंगे।

बच्चे के बालिग होने पर ये विकल्प मिलेंगे

18 साल पूरे होने पर वात्सल्य खाता संबंधित बालिग को ट्रांसफर हो जाएगा। यानी उसका संचालन वह खुद कर सकेगा। इसके बाद वह चाहे तो वह इसे सामान्य एनपीएस खाते में तब्दील करवाकर इसे 75 साल की उम्र तक जारी रख सकता है। या गैर-एनपीएस में परिवर्तित करवा सकता है। यानी फंड की राशि किसी अन्य योजना में निवेश कर सकता है।

पसंद के अनुसार निवेश करें

माता-पिता बच्चे के एनपीएस खाते में कम से कम 500 प्रति माह या अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक प्रति वर्ष जमा कर सकते हैं। बच्चा 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर अपने एनपीएस वात्सल्य खाते से पूरी धनराशि निकाल सकता है। या 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर पेंशन प्राप्त कर सकता है।

जितना लंबा निवेश, उतना तगड़ा रिटर्न

विशेषज्ञों के अनुसार, यदि कोई माता-पिता 5,000 रुपये प्रति महीने इस खाते में निवेश करते हैं तो सालाना यह 60,000 रुपये होगा। बच्चे के 18 साल तक होने पर यह निवेश 10.80 लाख रुपये होगा। अब अगर 10% का वार्षिक रिटर्न माना जाए तो मुनाफा 19.47 लाख रुपये होगा। इस प्रकार कुल 30.27 लाख रुपये का फंड जमा होना संभव है।

अगर बालिग इस एनपीएस खाते को जारी रखता है तो 60 साल की उम्र तक खाते में 36 लाख रुपये जमा होंगे। 10% रिटर्न को ध्यान में रखते हुए कुल फंड 20.50 करोड़ रुपये हो सकता है। सेवानिवृत्ति पर एनपीएस खाते से संभावित रूप से 12 करोड़ रुपये मिल सकते हैं। मौजूदा नियमों के अनुसार, आठ करोड़ रुपये की पेंशन के साथ एन्युटी प्लान खरीदना होगा। यह निश्चित है कि यह राशि एक महत्वपूर्ण मासिक पेंशन सुनिश्चित करेगी।

कैसे खुलेगा खाता

एनपीएस लंबी अवधि की निवेश योजना है, जिसे जिसे पेंशन फंड नियामक पीएफआरडीए द्वारा द्वारा प्रबंधित किया जाता है। एनपीएस खाता की प्रक्रिया सीधी है। इसे पेंशन फंड रेगुलेटर की वेबसाइट eNPS पर यह खाता खोल सकते हैं। सभी सरकारी और निजी बैंक भी यह सुविधा देते हैं।

इसलिए फायदेमंद है यह योजना

1. 18 वर्ष पूरे होने पर एनपीएस वात्सल्य खाते को सामान्य एनपीएस खाते में परिवर्तित किया जा सकता है।

2. सामान्य एनपीएस खाते में तब्दील न कराकर पूरा पैसा भी निकाला जा सकता है।

3. यह योजना पोर्टेबिलिटी प्रदान करती है यानी नौकरी बदलने पर भी खाता नहीं बदलेगा।

4. लंबी अवधि तक खाते को जारी रखने पर एक बड़ी राशि जमा हो जाएगी।

5. रिटायरमेंट के समय, कोई व्यक्ति खाते में जमा राशि का 60% हिस्सा निकाल सकता है।

6. सेवानिवृत्ति के समय निधि का एक हिस्सा बिना टैक्स के निकाला जा सकता है।

Previous Post

1, 2 नहीं बल्कि निवेश के लिए खुलेंगे ये पांच आईपीओ

Next Post

सावन के चौथे सोमवार पर करें ये 5 काम, शिवजी देंगे सुख-समृद्धि का वरदान

Next Post
4 जुलाई का दिन शिव भक्तों के लिए खास, करें ये उपाय, हो जाएंगे मालामाल

सावन के चौथे सोमवार पर करें ये 5 काम, शिवजी देंगे सुख-समृद्धि का वरदान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • इंडिया गठबंधन की बैठक से डीएमके की दूरी, कांग्रेस के रवैये पर जताई नाराजगी
  • आधे मुस्लिम विधायकों ने भी छोड़ा ममता का साथ, बागी गुट में बढ़ती जा रही ताकत
  • सेंसर बोर्ड की वजह से बदला गया था ‘शोले’ का अंत
  • बॉक्स ऑफिस और बजट के शोर पर मनोज बाजपेयी ने उठाए सवाल
  • महिला टी20 विश्व कप 2026 में टूट सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In