• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
निग्रह व निरोध दोनों रूपों में हो चक्षुरिन्द्रिय का उपयोग : शान्तिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

निग्रह व निरोध दोनों रूपों में हो चक्षुरिन्द्रिय का उपयोग : शान्तिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

November 6, 2026
बीसीसीआई का विशेष फैसला: 15 वर्षीय वैभव के साथ जाएंगे माता-पिता

महज 15 साल में कप्तान बने वैभव सूर्यवंशी, बिहार क्रिकेट में रचा नया इतिहास

November 7, 2026
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ में बड़ा बदलाव: 40 प्रतिशत पुनः शूट, चीन से जुड़े संदर्भ हटाए गए

बुजुर्गों के लिए सलमान खान का बड़ा ऐलान, ‘मातृभूमि’ की टिकट रखी सिर्फ 11 रुपये

November 7, 2026
अमिताभ बच्चन ने जताया अफसोस, बताया क्या चीजें उन्होंने समय पर नहीं सीखी

‘आए हाए, क्या चाल है…’ जब लड़कियों के कमेंट सुन असहज हो गए थे अमिताभ बच्चन

November 7, 2026
Honda electric suv

ऑटो बाजार में मिला-जुला रुख, पेट्रोल-डीजल वाहनों की बिक्री घटी, इलेक्ट्रिक की बढ़ी

November 7, 2026
आईपीओ

आईएफएल फाइनेंस के आईपीओ को सेबी की मंजूरी

November 7, 2026
महंगे खर्च नहीं, छोटे प्रयासों से सजाएं घर

महंगे खर्च नहीं, छोटे प्रयासों से सजाएं घर

November 7, 2026
नरक चतुर्दशी: भीतर के अंधकार पर विजय का पर्व

नरक चतुर्दशी: भीतर के अंधकार पर विजय का पर्व

November 7, 2026
आज का राशिफल : 12 जुलाई 2026

आज का राशिफल: 7 नवंबर 2026, शनिवार

November 7, 2026
पाकिस्तान-सऊदी-तुर्की का ‘इस्लामिक NATO’ कितना मजबूत? नए रक्षा समझौते से बदलेगा समीकरण

पाकिस्तान के साथ रक्षा समझौते पर तुर्किए की संसद में बहस, भारत पर टिकी निगाहें

November 6, 2026
स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन और संयम सबसे बड़ा धर्म है : मुनिश्री तत्त्वरुचि जी ‘तरुण’

स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन और संयम सबसे बड़ा धर्म है : मुनिश्री तत्त्वरुचि जी ‘तरुण’

November 6, 2026
E20 पेट्रोल पर सवाल: जांच में 31.2% तक एथनॉल मिलने का दावा

E20 पेट्रोल पर सवाल: जांच में 31.2% तक एथनॉल मिलने का दावा

November 6, 2026
कर्मभूमि एक्सप्रेस में भीषण आग से हड़कंप, धुएं के गुबार से दहला इलाका

कर्मभूमि एक्सप्रेस में भीषण आग से हड़कंप, धुएं के गुबार से दहला इलाका

November 6, 2026
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Correction Policy
Saturday, November 7, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result

ON THE DOT > आराधना-साधना > निग्रह व निरोध दोनों रूपों में हो चक्षुरिन्द्रिय का उपयोग : शान्तिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

निग्रह व निरोध दोनों रूपों में हो चक्षुरिन्द्रिय का उपयोग : शान्तिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

गलत का त्याग और सही को आचरण में उतारने को आचार्यश्री ने किया अभिप्रेरित 

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 6, 2026
Reading Time: 1 min read
A A
0
निग्रह व निरोध दोनों रूपों में हो चक्षुरिन्द्रिय का उपयोग : शान्तिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
लाडनूं :  जन-जन के मानस को आध्यात्मिक अभिसिंचन प्रदान करने वाले जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता, अखण्ड परिव्राजक, अहिंसा यात्रा प्रणेता, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने शुक्रवार को प्रातःकालीन मुख्य मंगल प्रवचन कार्यक्रम में उपस्थित चतुर्विध धर्मसंघ को आज के निर्धारित विषय ‘चक्षुरिन्द्रिय निग्रह से क्या मिलेगा?’ को आगम के माध्यम से विश्लेषित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में हम सभी मानव जीवन जी रहे हैं। प्रत्येक प्राणी की आत्मा शाश्वत है। गतियां बदलती रहती हैं—कभी मनुष्य गति, कभी नरक गति, कभी देव गति तो कभी तिर्यंच गति मिलती है। यहां तक कि मोक्ष भी आत्मा का एक पर्याय ही है, क्योंकि मोक्ष सदा से नहीं था। जीव ने पुरुषार्थ करके कर्मों को तोड़ा और मोक्ष अवस्था को पाया। मूल तत्व आत्मा ही है, जो संसारी अवस्था में भी है और सिद्धावस्था में भी। संसारी आत्मा कर्मों से बंधी होती है। आठों कर्मों से आवृत होने के कारण वह संसारी है, और इनसे सर्वथा मुक्त हो जाने पर वही आत्मा सिद्ध कहलाती है।
      आत्मा की वास्तविक पहचान उपयोग है। यह उपयोग संसारी और सिद्ध दोनों में रहता है। उपयोग के दो भेद हैं—साकारोपयोग अर्थात् ज्ञान और अनाकारोपयोग अर्थात् दर्शन। जो जानने और देखने वाला है, वही जीव है और जिसमें जानने-देखने की चेतना नहीं है, वह अजीव है। जैसे पुस्तक, घड़ी या कलम—ये अजीव हैं क्योंकि ये न जानती हैं, न देखती हैं, किंतु हम इन्हें जानते हैं, इसलिए हम जीव हैं। जानने वाला जीव ही होता है, जबकि जिसे जाना जाता है वह जीव और अजीव दोनों हो सकता है। केवलज्ञानी सम्पूर्ण लोक-अलोक को एक साथ जानते और देखते हैं, जबकि हमारी जानने-देखने की स्थिति आवरणों के कारण अभी अपूर्ण है। जो गलत है उसे गलत जानना और जो सही है उसे सही जानना अच्छी बात है, पर साधना की सार्थकता इसीमें है कि गलत का त्याग हो और सही को आचरण में उतारा जाए।
      आचार्यश्री ने आगे कहा कि केवल नियति ही सब कुछ नहीं होती। यदि कोई यह मान ले कि जो होना है वही होगा, तो यह एकांत दृष्टिकोण गलत है। कार्य की निष्पत्ति में काल, है। भाव, नियति, कर्म और पुरुषार्थ—इन पांचों समवायों का परस्पर योग आवश्यक होता है। इंद्रिय संयम के दो मूल अंग हैं—निरोध और निग्रह। निरोध का अर्थ है आंख की अवांछनीय प्रवृत्ति को ही रोक देना। जो देखना हमारे लिए अपेक्षित नहीं है, उसे देखने का प्रयास ही न करना या स्वाध्याय व ध्यान के समय आंखों को बंद अथवा स्थिर कर लेना। निग्रह का अर्थ है कि यदि कोई दृश्य सहज रूप से सामने आ जाए, अथवा किसी प्रयोजन से देखना भी पड़े, तो देखते समय भीतर राग या द्वेष के परिणाम न आने देना।
     इस प्रकार चक्षुरिन्द्रिय संयम त्रिआयामी बन जाता है। पहला अनपेक्षित दृश्यों को देखना ही नहीं, दूसरा सहज सामने आए दृश्यों में राग-द्वेष न करना और तीसरा आवश्यक कार्यवश देखे जाने वाले प्रसंगों में भी राग-द्वेष का निग्रह रखना। इसका सीधा फल यह होता है कि उस निमित्त से होने वाले नए पाप कर्मों का बंध रुक जाता है और शुभ अध्यवसाय से पूर्वबद्ध कर्मों की निर्जरा होती है। जिनके पास दृष्टि है, उन्हें इसका उपयोग ध्यान और साधना में करना चाहिए। जैसे प्रेक्षाध्यान में अनिमेश प्रेक्षा (त्राटक), नासाग्र दृष्टि, चाक्षुष केंद्र की साधना या खुले आकाश को देखकर एकाग्रता साधना। दूसरा उपयोग स्वाध्याय में है, जहां अपनी आंखों को आगमों और ज्ञान ग्रंथों के पठन में लगाया जाए। तीसरा उपयोग दर्शन में है, जहां वीतराग प्रभु की शांत-सौम्य मुद्रा, श्रद्धेय आचार्यों के चित्रों और संतों के दर्शन कर भीतर शुभ भावों का संचार किया जाए। चौथा और सबसे महत्वपूर्ण व्यावहारिक उपयोग अहिंसा और यतना में है। चलते समय ईर्या समिति का पालन करना ताकि पैरों तले कोई सूक्ष्म जीव या चींटी न दब सके। वस्त्रों-पात्रों का प्रतिलेखन सावधानी से करना और खिड़की-दरवाजे बंद करते समय भली-भांति देख लेना कि कोई जीव बीच में न आ जाए।‌ इस प्रकार चक्षुरिन्द्रिय का उपयोग निरोध और निग्रह दो रूपों में किया जा सकता है। मुनि वर्धमानकुमारजी ने आचार्यश्री से 27 दिन की तपस्या का प्रत्याख्यान किया। आचार्यश्री ने उन्हें मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।

Related Posts

नरक चतुर्दशी: भीतर के अंधकार पर विजय का पर्व

नरक चतुर्दशी: भीतर के अंधकार पर विजय का पर्व

by ON THE DOT TEAM
November 7, 2026
0
0

भारतीय संस्कृति में प्रत्येक पर्व केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं होता, बल्कि वह अपने भीतर एक गहरा आध्यात्मिक संदेश...

आज का राशिफल : 12 जुलाई 2026

आज का राशिफल: 7 नवंबर 2026, शनिवार

by ON THE DOT TEAM
November 7, 2026
0
0

शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित माना जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार शनि न्याय, कर्म, अनुशासन और धैर्य के...

स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन और संयम सबसे बड़ा धर्म है : मुनिश्री तत्त्वरुचि जी ‘तरुण’

स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन और संयम सबसे बड़ा धर्म है : मुनिश्री तत्त्वरुचि जी ‘तरुण’

by ON THE DOT TEAM
November 6, 2026
0
0

जयपुर : धनतेरस का पर्व केवल धन-संपत्ति और खरीदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वास्थ्य, संयम और सदाचार को...

सोमनाथ मंदिर के पास नॉनवेज पर बैन बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से किया इनकार

सोमनाथ मंदिर के पास नॉनवेज पर बैन बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से किया इनकार

by ON THE DOT TEAM
November 6, 2026
0
0

नई दिल्ली :  गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर के आसपास नॉनवेज (मांसाहारी भोजन) की बिक्री और परोसने पर लगे प्रतिबंध...

Next Post
E20 पेट्रोल पर सवाल: जांच में 31.2% तक एथनॉल मिलने का दावा

E20 पेट्रोल पर सवाल: जांच में 31.2% तक एथनॉल मिलने का दावा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • महज 15 साल में कप्तान बने वैभव सूर्यवंशी, बिहार क्रिकेट में रचा नया इतिहास
  • बुजुर्गों के लिए सलमान खान का बड़ा ऐलान, ‘मातृभूमि’ की टिकट रखी सिर्फ 11 रुपये
  • ‘आए हाए, क्या चाल है…’ जब लड़कियों के कमेंट सुन असहज हो गए थे अमिताभ बच्चन
  • ऑटो बाजार में मिला-जुला रुख, पेट्रोल-डीजल वाहनों की बिक्री घटी, इलेक्ट्रिक की बढ़ी
  • आईएफएल फाइनेंस के आईपीओ को सेबी की मंजूरी
Stock Market Today by TradingView
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Correction Policy
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In