• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
रांची जेल से सोनिया गांधी, अहमद पटेल को फोन करते थे लालू यादव, आज खुद ही कबूल लिया

नया संविधान लाकर लोगों को गुलाम बनाना चाहती है बीजेपी, चुनाव के बीच लालू यादव का जनता को संदेश

May 16, 2024
आईपीओ

आईपीओ की दिशा में एंथ्रोपिक का बड़ा कदम

June 3, 2026
AI

90% कंपनियों ने बढ़ाया एआई खर्च, केवल 12% बता पाईं राजस्व पर असर

June 3, 2026
अरिजीत सिंह

संघर्ष से सफलता तक: अरिजीत सिंह के सुपरहिट गीत की अनसुनी कहानी

June 3, 2026
ललित मोदी के बयान से गरमाई बहस, बीसीसीआई की नीतियों पर उठे सवाल

‘दूरी ने बढ़ाईं दूरियां’, सुश्मिता सेन संग रिश्ते पर ललित मोदी का खुलासा

June 3, 2026
वैभव सूर्यवंशी

भारत ए टीम में वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंका दौरे के लिए मिला बड़ा मौका

June 3, 2026
भारत इंग्लैंड

विश्व कप से पहले लय की तलाश, सीरीज जीतने उतरेगा भारत

June 3, 2026
स्वतंत्रता की यात्रा: सोलो ट्रैवलिंग की ओर बढ़ती युवा लड़कियाँ

स्वतंत्रता की यात्रा: सोलो ट्रैवलिंग की ओर बढ़ती युवा लड़कियाँ

June 3, 2026
हवन

अग्नि: सनातन परंपरा का दिव्य संदेशवाहक

June 3, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 3 जून 2026

June 3, 2026
गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी फिर शुरू, गांवों में आसान हुई आपूर्ति व्यवस्था

एलपीजी सिलेंडर की होम डिलीवरी पर अब ₹25 अतिरिक्त शुल्क

June 2, 2026
‘झूठा प्रचार कर रही सरकार’—मल्लिकार्जुन खरगे का केंद्र पर तीखा हमला

कर्नाटक कांग्रेस में सत्ता संघर्ष तेज, मंत्रिमंडल पर खींचतान

June 2, 2026
वक्फ कानून पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

नेपाल के साथ सीमा विवाद में किसी तीसरे पक्ष की भूमिका नहीं: भारत

June 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

नया संविधान लाकर लोगों को गुलाम बनाना चाहती है बीजेपी, चुनाव के बीच लालू यादव का जनता को संदेश

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 16, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
रांची जेल से सोनिया गांधी, अहमद पटेल को फोन करते थे लालू यादव, आज खुद ही कबूल लिया

File Photo

पटना:लोकसभा चुनाव 2024 के बीच राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर हमला बोला है। लालू ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर जनता के नाम संदेश जारी कर बीजेपी पर संविधान और आरक्षण को खत्म करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता नया संविधान लाकर लोगों को मानसिक रूप से गुलाम बनाना चाहती है।

आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से देशवासियों के नाम संदेश साझा किया। इसमें उन्होंने लोगों से कहा कि सतर्क और सावधान हो जाएं। भाजपा आपका आरक्षण, देश का लोकतंत्र और संविधान खत्म करने पर तुल गई है। देश का संविधान नहीं रहेगा तो लोकतंत्र भी नहीं रहेगा। आप देश के समान रूप से नागरिक भी नहीं रहेंगे। आप ऐसे नागरिक नहीं रहेंगे जिनके पास अधिकार होंगे, संवैधानिक सुरक्षा और उपचार के उपाय होंगे। आप चंद लोगों के गुलाम मात्र रह जाएंगे।

उन्होंने कहा कि संविधान है तो आरक्षण है और आरक्षण है तो गैर बराबरी, उत्पीड़न एवं अत्याचार से सुरक्षा है। समानता का भाव है, उपचार है। भाजपाई चाल चरित्र से समता विरोधी हैं। ये लोग संविधान व आरक्षण खत्म कर समाज में गैर बराबरी बढ़ा लोगों को पुनः मानसिक गुलाम बनाना चाहते हैं।

लालू ने आगे कहा कि बार-बार भाजपा के नेता स्पष्ट रूप से कह रहे हैं कि वे लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं, नया संविधान बनाना चाहते हैं, आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं लेकिन आरक्षण और संविधान विरोधी बयानबाजी पर प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किसी भी नेता और प्रत्याशी पर कभी भी कोई भी कार्रवाई नहीं की है। स्पष्ट दिखता है उन्हें जानबूझकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से हरी झंडी मिली हुई है। अपने ऐसे बयानों से भाजपाई लोग आरक्षण और संविधान के प्रति आपकी गंभीरता, सजगता और प्रतिबद्धता को जांचते हैं।

उन्होंने कहा, “अगर आज आप संविधान, आरक्षण और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई में अपना योगदान नहीं करेंगे तो आप और आपकी आने वाली पीढ़ियाँ उसी प्रताड़ना और उपेक्षा के दुष्चक्र को जियेंगीं जिसे कभी आपके पूर्वजों ने जिया था। आपके उलाहना, उत्पीड़न और अभाव के पुराने दिन वापस आएंगे और हाथ मलने के अलावा आपके पास कोई उपाय नहीं रह जाएगा। इसलिए लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और संविधान व आरक्षण विरोधी बीजेपी को कड़ा सबक़ सिखाएं।”
Previous Post

अमित शाह पर भड़के कपिल सिब्बल, केजरीवाल वाले बयान पर बृजभूषण का नाम लेकर खूब सुनाया

Next Post

केजरीवाल ने कहा- झाड़ू को वोट दिया तो जेल नहीं जाना होगा, क्या बोला सुप्रीम कोर्ट

Next Post
केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा झटका

केजरीवाल ने कहा- झाड़ू को वोट दिया तो जेल नहीं जाना होगा, क्या बोला सुप्रीम कोर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आईपीओ की दिशा में एंथ्रोपिक का बड़ा कदम
  • 90% कंपनियों ने बढ़ाया एआई खर्च, केवल 12% बता पाईं राजस्व पर असर
  • संघर्ष से सफलता तक: अरिजीत सिंह के सुपरहिट गीत की अनसुनी कहानी
  • ‘दूरी ने बढ़ाईं दूरियां’, सुश्मिता सेन संग रिश्ते पर ललित मोदी का खुलासा
  • भारत ए टीम में वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंका दौरे के लिए मिला बड़ा मौका
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In