मुंबई:‘द केरल स्टोरी रिलीज’ की रिलीज को तीसरा हफ्ता चल रहा है और फिल्म अभी भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। जल्द ही यह 200 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। फिल्म की जबरदस्त सफलता पर अब फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट किया। उन्होंने ‘द केरल स्टोरी’ के जरिए बॉलीवुड पर निशाना साधा। राम गोपाल वर्मा ने कहा कि एक फिल्म जो जबरदस्त सफल रही है उसे लेकर बॉलीवुड में उतनी ही चुप्पी बनी हुई है। कोई इस पर बात नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि फिल्म ने इंडस्ट्री को आईना दिखाने का काम किया है।
‘द केरल स्टोरी’ को लेकर राम गोपाल वर्मा का ट्वीट
सुदीप्तो सेन के निर्देशन वाली फिल्म के बारे में राम गोपाल वर्मा ने कई ट्वीट किए। पहले ट्वीट में वह लिखते हैं, ‘हम दूसरों से और खुद से झूठ बोलने में इतने सहज हैं कि जब कोई हमें सच दिखाता है तो हम हैरान हो जाते हैं। द केरल स्टोरी पर बॉलीवुड की मौत जैसी खामोशी को यह बयां करता है।’
अगले ट्वीट में रामगोपाल वर्मा ने कहा, ‘द केरल स्टोरी एक खूबसूरत डरावने शीशे की तरह है जो मेनस्ट्रीम बॉलीवुड के मृत चेहरे को उसके पूरे भद्देपन के साथ दिखाता है।’
डायरेक्टर ने आगे लिखा, ‘द केरल स्टोरी बॉलीवुड के हर कॉर्पोरेट हाउस और हर स्टोरी डिस्कशन रूम में रहस्यमयी कोहरे की तरह डराएगी।’
कितना हुआ कलेक्शन
बता दें कि ‘द केरल स्टोरी’ में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सिद्धि इदनानी और सोनिया बलानी लीड रोल में हैं। यह फिल्म 5 मई को रिलीज हुई थी। इसे विपुल शाह ने प्रोड्यूस किया है। बॉक्स ऑफिस पर इसने अभी तक 187 करोड़ कमा लिए हैं।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

