• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
भगवंत मान

पंजाब में तीन साल में 7वां मंत्रिमंडल विस्तार

July 3, 2025
राहुल गांधी दोहरी नागरिकता मामले में नया मोड़, जज ने सुनवाई से किया किनारा

‘कॉम्प्रोमाइज्ड’ शब्द ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलें, राहुल गांधी की टिप्पणी पर पंजाब में विवाद

July 12, 2026
जॉर्जिया में भारतीय-अमेरिकी टेक अधिकारी की हत्या, घरेलू हिंसा मामले में पति पर आरोप

जॉर्जिया में भारतीय-अमेरिकी टेक अधिकारी की हत्या, घरेलू हिंसा मामले में पति पर आरोप

July 12, 2026
युद्धविराम टूटा, ट्रंप का पलटवार; ईरान पर हवाई हमले, होर्मुज में 500 जहाज फंसे

खाड़ी में बढ़ा युद्ध का खतरा, ईरान के कई शहरों में विस्फोट; हॉर्मुज संकट से बढ़ी वैश्विक चिंता

July 12, 2026
“शून्य से अनंत” प्रदर्शनी का यूएन में शुभारंभ, भारत की गणितीय परंपरा को वैश्विक मंच

2028-29 के लिए UNSC की गैर-स्थायी सदस्यता अभियान शुरू करेगा भारत

July 12, 2026
जल संयंत्र पर हमले का आरोप: ईरान ने अमेरिका पर साधा निशाना

समझौता तोड़ने पर अमेरिका पर बरसा ईरान, कहा- ताली दोनों हाथों से बजती है

July 12, 2026
पंजाब की सियासत गरमाई, कांग्रेस में मतभेदों के बीच भूपेश बघेल का बड़ा बयान

पंजाब की सियासत गरमाई, कांग्रेस में मतभेदों के बीच भूपेश बघेल का बड़ा बयान

July 12, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी, 15 की मौत; राहुल-खड़गे ने जताया दुख

July 12, 2026
सपा प्रमुख मायावती ने फेंका 2027 का पासा, सर्वजन राजनीति फिर केंद्र में

मायावती का सियासी वार, बोलीं- दलितों को गुमराह करने की हो रही साजिश

July 12, 2026
कभी टीवी और फिल्मों पर छाए रहे आलोक नाथ, विवाद के बाद बदली जिंदगी

कभी टीवी और फिल्मों पर छाए रहे आलोक नाथ, विवाद के बाद बदली जिंदगी

July 12, 2026
कई बड़े अभिनेताओं ने छोड़ा मौका, ‘जंजीर’ ने बदल दी अमिताभ बच्चन की किस्मत

कई बड़े अभिनेताओं ने छोड़ा मौका, ‘जंजीर’ ने बदल दी अमिताभ बच्चन की किस्मत

July 12, 2026
वर्ष 2030 तक ट्रेनों की संचालन क्षमता होगी दोगुनी : अश्विनी वैष्णव

भारत बनेगा AI हब, बढ़ाई जाएगी देश की कंप्यूटिंग क्षमता: केंद्रीय मंत्री वैष्णव

July 12, 2026
भारतीय बाजार में फॉक्सवैगन की बिक्री का आधार बने टाइगुन और विर्टस

फॉक्सवैगन गोल्फ जीटीआई की बिक्री रही शून्य, जून में एक भी ग्राहक नहीं मिला

July 12, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 12, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर पंजाब

पंजाब में तीन साल में 7वां मंत्रिमंडल विस्तार

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 3, 2025
in पंजाब, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
भगवंत मान

File Photo

डेस्क:तीन साल पुरानी पंजाब की भगवंत मान कैबिनेट का कल (गुरुवार, 3 जुलाई को) सातवीं बार विस्तार होने जा रहा है। आप सूत्रों के मुताबिक, लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट से हाल ही में उप चुनाव जीतने वाले विधायक संजीव अरोड़ा का मंत्रिमंडल में शामिल होना तय है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि 16 सदस्यों वाले मान मंत्रिमंडल में और नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा या नहीं। पंजाब में मुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल में कुल 18 मंत्री हो सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, अरोड़ा गुरुवार की दोपहर चंडीगढ़ में राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में मंत्री पद की शपथ लेंगे। पिछले सप्ताह विधायक चुने जाने के बाद से ही उनका मान मंत्रिमंडल में शामिल होना तय माना जा रहा था। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अरोड़ा के चुनाव प्रचार के दौरान ही इसकी घोषणा कर दी थी कि अगर अरोड़ा निर्वाचित होते हैं तो उन्हें मंत्री बनाया जाएगा।

कुछ मंत्रियों का बदल सकता है विभाग
पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी इसकी पुष्टि की थी कि वे अरोड़ा को अपने मंत्रिमंडल में शामिल करने जा रहे हैं। हालांकि राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के नहीं होने की वजह से अरोड़ा को अब तक मंत्रिमंडल में शामिल नहीं कराया जा सका था। इस बीच, मान सरकार के कुछ मंत्रियों के विभाग बदले जाने की भी अटकलें लगाई जा रही हैं।

संजीव अरोड़ा ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा
दूसरी तरफ, संजीव अरोड़ा ने लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद मंगलवार को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। अरोड़ा ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को अपना इस्तीफा सौंपा, जिन्होंने इसे स्वीकार कर लिया है। पहली बार सांसद बने अरोड़ा 10 अप्रैल 2022 को पंजाब से राज्यसभा के लिए चुने गए थे और उनका कार्यकाल 9 अप्रैल 2028 तक था।

केजरीवाल के नाम पर अटकलें तेज
लुधियाना के रहने वाले कारोबारी अरोड़ा ने उपचुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु के खिलाफ 10,000 से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की। अब ‘आप’ के लिए पंजाब में सत्तारूढ़ पार्टी से किसी और को राज्यसभा में नामित करने का रास्ता साफ हो गया है। ‘आप’ प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने इस बात से इनकार किया है कि वह संसद के उच्च सदन की सदस्यता हासिल करने की दौड़ में शामिल हैं। केजरीवाल के राज्यसभा में जाने को लेकर पिछले कुछ समय से अटकलें लगाई जा रही थीं।

Previous Post

वॉर 2 की रिलीज से पहले ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर नहीं दिखेंगे साथ

Next Post

न नवंबर में नीतीश बचेंगे, न जेडीयू” – पीके का बड़ा हमला

Next Post
प्रशांत किशोर

न नवंबर में नीतीश बचेंगे, न जेडीयू" – पीके का बड़ा हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ‘कॉम्प्रोमाइज्ड’ शब्द ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलें, राहुल गांधी की टिप्पणी पर पंजाब में विवाद
  • जॉर्जिया में भारतीय-अमेरिकी टेक अधिकारी की हत्या, घरेलू हिंसा मामले में पति पर आरोप
  • खाड़ी में बढ़ा युद्ध का खतरा, ईरान के कई शहरों में विस्फोट; हॉर्मुज संकट से बढ़ी वैश्विक चिंता
  • 2028-29 के लिए UNSC की गैर-स्थायी सदस्यता अभियान शुरू करेगा भारत
  • समझौता तोड़ने पर अमेरिका पर बरसा ईरान, कहा- ताली दोनों हाथों से बजती है
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In