• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
प्रमाद हिंसा तो अप्रमाद है अहिंसा : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

प्रमाद हिंसा तो अप्रमाद है अहिंसा : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

March 18, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी, 15 की मौत; राहुल-खड़गे ने जताया दुख

July 12, 2026
सपा प्रमुख मायावती ने फेंका 2027 का पासा, सर्वजन राजनीति फिर केंद्र में

मायावती का सियासी वार, बोलीं- दलितों को गुमराह करने की हो रही साजिश

July 12, 2026
कभी टीवी और फिल्मों पर छाए रहे आलोक नाथ, विवाद के बाद बदली जिंदगी

कभी टीवी और फिल्मों पर छाए रहे आलोक नाथ, विवाद के बाद बदली जिंदगी

July 12, 2026
कई बड़े अभिनेताओं ने छोड़ा मौका, ‘जंजीर’ ने बदल दी अमिताभ बच्चन की किस्मत

कई बड़े अभिनेताओं ने छोड़ा मौका, ‘जंजीर’ ने बदल दी अमिताभ बच्चन की किस्मत

July 12, 2026
वर्ष 2030 तक ट्रेनों की संचालन क्षमता होगी दोगुनी : अश्विनी वैष्णव

भारत बनेगा AI हब, बढ़ाई जाएगी देश की कंप्यूटिंग क्षमता: केंद्रीय मंत्री वैष्णव

July 12, 2026
भारतीय बाजार में फॉक्सवैगन की बिक्री का आधार बने टाइगुन और विर्टस

फॉक्सवैगन गोल्फ जीटीआई की बिक्री रही शून्य, जून में एक भी ग्राहक नहीं मिला

July 12, 2026
म्यूचुअल फंड उद्योग को झटका, इक्विटी निवेश एक साल के निचले स्तर पर

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए बड़ी राहत: सेबी ने इंट्राडे उधारी को दी मंजूरी

July 12, 2026
नदरू चिप्स की आसान रेसिपी, मिनटों में बनाएं हेल्दी और टेस्टी स्नैक

नदरू चिप्स की आसान रेसिपी, मिनटों में बनाएं हेल्दी और टेस्टी स्नैक

July 12, 2026
त्रयोदशी का रहस्य और प्रदोष व्रत की दोहरी शक्ति

प्रदोष व्रत: जब संध्या की बेला में शिव कृपा का द्वार खुलता है

July 12, 2026
आज का राशिफल : 12 जुलाई 2026

आज का राशिफल : 12 जुलाई 2026

July 12, 2026
महाकुंभ फेम मोनालिसा की सुरक्षा हटी, हाईकोर्ट ने रद्द किया अंतरिम आदेश

महाकुंभ फेम मोनालिसा की सुरक्षा हटी, हाईकोर्ट ने रद्द किया अंतरिम आदेश

July 11, 2026
पंजाब की सियासत गरमाई, कांग्रेस में मतभेदों के बीच भूपेश बघेल का बड़ा बयान

पंजाब की सियासत गरमाई, कांग्रेस में मतभेदों के बीच भूपेश बघेल का बड़ा बयान

July 11, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 12, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

प्रमाद हिंसा तो अप्रमाद है अहिंसा : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 18, 2026
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
प्रमाद हिंसा तो अप्रमाद है अहिंसा : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

लाडनूं : जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अधिशास्ता युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी की पावन सन्निधि में चतुर्विध धर्मसंघ योगक्षेम वर्ष की आराधना कर रहा है। जैन विश्व भारती के सौम्य परिसर में अध्यात्म, तप और संयम की मंगल तरंगें अनवरत प्रवाहित हो रही हैं। गुरुदेव की सन्निधि में आज चैत्र कृष्णा चतुर्दशी पर अनुशासन पर्व आयोजित हुआ। पूज्यप्रवर ने तेरापंथ के आद्य प्रणेता आचार्य श्री भिक्षु द्वारा लिखित मर्यादा पत्र का वाचन कर साधु साध्वियों को मर्यादा की स्मारणा कराई।

सुधर्मा सभा में मंगल देशना देते हुए आचार्य श्री ने कहा जो प्राणातिपात अर्थात प्राणियों की हिंसा नहीं करता, वह शांत और सम्यक कहलाता है। जैन शासन में साधु के पंच महाव्रतों में पहला महाव्रत सर्व प्राणातिपात विरमण यानी अहिंसा महाव्रत है। आत्मा ही अहिंसा है और आत्मा ही हिंसा है। एक प्रकार से जो साधु अप्रमत्त जागरूक है, वह अहिंसक है और जो प्रमादी लापरवाह है, वह हिंसक है। एक अप्रमत्त साधु यदि पूर्ण विधि और ईर्या समिति से चल रहा है और आकस्मिक रूप से कोई जीव उसके पैर के नीचे आकर मर भी जाए, तो निश्चय नय के अनुसार वह अहिंसक ही है और उसे पाप कर्म का बंध नहीं होता। जीव हिंसा से बचने के लिए गुरुदेव ने अत्यंत तेज गति वाले साधनों या वाहनों के अनावश्यक उपयोग से बचने की प्रेरणा दी, क्योंकि अत्यंत तेज गति से चलने पर चींटियों या छोटे जीवों की रक्षा पर पूरा ध्यान रख पाना कठिन होता है। नंगे पांव चलने एक तपस्या और साधना साधना है, जिससे गति भी संतुलित रहती है और जीवों की अहिंसा की अधिक अच्छी तरह से पालना हो पाती है।

चैत्र कृष्णा चतुर्दशी और ‘अनुशासन पर्व’ के पावन प्रसंग पर हाजरी का वाचन करते हुए आचार्य प्रवर ने पांच महाव्रत, पांच समितियां और तीन गुप्तियां की अखंड आराधना पर बल दिया। गुरुदेव ने कहा कि दैनिक जीवन की छोटी-छोटी क्रियाओं में भी अहिंसा की पूर्ण जागरूकता रहनी चाहिए। जैसे दरवाजों को खोलते और बंद करते समय जल्दबाजी न करनी चाहिए पहले पूंजनी से प्रमार्जन करना और भली-भांति देखकर ही दरवाजा खिसकाना चाहिए ताकि कोई छिपकली या छोटे जीव-जंतु बीच में आकर न मरे। हमारी चर्या में जीवों के प्रति दया और आत्मा की रक्षा का भाव ही अहिंसा महाव्रत का मूल सार है।

Previous Post

राहुल-प्रियंका गांधी ने गडकरी से ट्रक-बस निर्माताओं की समस्या पर चर्चा

Next Post

ईद पर पीएम मोदी ने कुवैत क्राउन प्रिंस को दी शुभकामनाएँ; मध्य पूर्व पर चर्चा

Next Post
ईद पर पीएम मोदी ने कुवैत क्राउन प्रिंस को दी शुभकामनाएँ; मध्य पूर्व पर चर्चा

ईद पर पीएम मोदी ने कुवैत क्राउन प्रिंस को दी शुभकामनाएँ; मध्य पूर्व पर चर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी, 15 की मौत; राहुल-खड़गे ने जताया दुख
  • मायावती का सियासी वार, बोलीं- दलितों को गुमराह करने की हो रही साजिश
  • कभी टीवी और फिल्मों पर छाए रहे आलोक नाथ, विवाद के बाद बदली जिंदगी
  • कई बड़े अभिनेताओं ने छोड़ा मौका, ‘जंजीर’ ने बदल दी अमिताभ बच्चन की किस्मत
  • भारत बनेगा AI हब, बढ़ाई जाएगी देश की कंप्यूटिंग क्षमता: केंद्रीय मंत्री वैष्णव
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In