डेस्क : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज (बुधवार, 18 मार्च) अपनी बहन और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस बैठक में राजस्थान की ट्रक और बस बॉडी बिल्डर इकाई के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, बैठक में राहुल गांधी ने गडकरी के समक्ष ट्रक और बस बॉडी निर्माताओं की प्रमुख चुनौतियों को रखा और मंत्रालय द्वारा लागू नियमों के कारण उन्हें हो रही कठिनाइयों पर चर्चा की। उन्होंने मंत्री से इन समस्याओं के समाधान का आग्रह भी किया।
बैठक में प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग से जुड़े मुद्दों जैसे नए तकनीकी मानक, उत्पादन लागत में वृद्धि और मंत्रालय के अनुपालन (compliance) से जुड़ी जटिलताओं को विस्तार से प्रस्तुत किया। उद्योग जगत ने चिंता जताई कि नए नियम और उच्च शुल्क कई छोटे निर्माताओं के लिए व्यवसाय जारी रखना मुश्किल बना सकते हैं, जिससे लाखों परिवारों की आजीविका प्रभावित हो सकती है।
सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने सरकार के समक्ष व्यावहारिक समाधान निकालने पर जोर दिया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।
गडकरी से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “ट्रक और बस बॉडी निर्माताओं की समस्या थी कि लाइसेंस के लिए बहुत खर्च और समय लगता है। गडकरी जी ने आश्वासन दिया है कि वे इसे जल्द हल करेंगे।”













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
