• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
राहुल को 99 से मिला मौका, पहली कतार में बैठे; जिम्मेदारी को दिखे तैयार

राहुल को 99 से मिला मौका, पहली कतार में बैठे; जिम्मेदारी को दिखे तैयार

June 25, 2024
गांगुली का भरोसा – भारत पाकिस्तान के खिलाफ करेगा दबदबा

सौरव गांगुली की सुरक्षा में कटौती, Z कैटेगरी से Y कैटेगरी में डिमोशन

June 3, 2026
पांच दिवसीय दौरे पर भारत आईं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति

पांच दिवसीय दौरे पर भारत आईं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति

June 3, 2026
मेटे फ्रेडरिक्सन ने तीसरी बार संभाला डेनमार्क का कार्यभार, पीएम मोदी ने दी बधाई

मेटे फ्रेडरिक्सन ने तीसरी बार संभाला डेनमार्क का कार्यभार, पीएम मोदी ने दी बधाई

June 3, 2026
जापान में मस्जिद उद्घाटन में पाक राजदूत की मौजूदगी से विवाद

जापान में मस्जिद विवाद: पाकिस्तान पर फिर उठे भरोसे के सवाल

June 3, 2026
भारत पर अमेरिका का व्यापारिक वार: ट्रंप ने 25% टैरिफ और जुर्माने का किया ऐलान

व्यापारिक साझेदारी की कसौटी पर भारत-अमेरिका संबंध

June 3, 2026
मालवीय नगर अग्निकांड : जांच के बाद होगी गिरफ्तारी – आशीष सूद

मालवीय नगर अग्निकांड : जांच के बाद होगी गिरफ्तारी – आशीष सूद

June 3, 2026
दिल्ली के होटल में भीषण अग्निकांड, 21 की मौत; मृतकों में 17 विदेशी नागरिक

दिल्ली के होटल में भीषण अग्निकांड, 21 की मौत; मृतकों में 17 विदेशी नागरिक

June 3, 2026
विनम्रता ही महानता का लक्षण : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

विनम्रता ही महानता का लक्षण : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

June 3, 2026
डी.के. शिवकुमार ने संभाली कर्नाटक की कमान, मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

डी.के. शिवकुमार ने संभाली कर्नाटक की कमान, मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

June 3, 2026
रात्रि भोजन परिहार के प्रति रहें जागरूक : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

रात्रि भोजन परिहार के प्रति रहें जागरूक : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 3, 2026
2021 की घटनाएं भूले नहीं हैं, दोषियों पर होगी कार्रवाई : शुभेंदु

“भारत में रहना है तो वंदे मातरम् कहना होगा”: सुवेंदु अधिकारी का बयान, विवाद बढ़ा

June 3, 2026
पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील

पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील

June 3, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

राहुल को 99 से मिला मौका, पहली कतार में बैठे; जिम्मेदारी को दिखे तैयार

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 25, 2024
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
राहुल को 99 से मिला मौका, पहली कतार में बैठे; जिम्मेदारी को दिखे तैयार

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब तक संसद में पार्टी के एक सांसद के तौर पर ही काम करते दिखे हैं। यूपीए सरकार रहने के दौरान वह केंद्रीय मंत्रिमंडल का हिस्सा नहीं बने थे और फिर कांग्रेस के विपक्ष में आने के बाद भी वह संसद में नेता विपक्ष जैसे अहम रोल में नहीं दिखे। भाजपा उनके जिम्मेदारी न लेने को मुद्दा बनाती रही है। लेकिन अब राहुल गांधी का रुख बदलता दिख रहा है और वह लोकसभा में नेता विपक्ष की जिम्मेदारी संभालने को तैयार नजर आ रहे हैं। सोमवार को चुनाव के बाद आयोजित पहले सत्र में वह पहली कतार में ही अखिलेश यादव के साथ बैठे नजर आए। इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी जब सांसद के तौर पर शपथ लेने पहुंचे को उन्हें संविधान की कॉपी दिखा रहे थे।

राहुल गांधी के इस रुख से अनुमान लगाया जा रहा है कि वह नेता विपक्ष बनने के लिए तैयार हैं। पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि राहुल गांधी पार्टी के अध्यक्ष नहीं हैं। ऐसे में उन्हें लोकसभा में नेता विपक्ष की जिम्मेदारी लेकर नेतृत्व करना चाहिए। यह उनके लिए मौका भी है क्योंकि पार्टी को लोकसभा में 99 सीटें मिली हैं, जो उसकी उम्मीद से अधिक हैं। इसके अलावा भाजपा को उसके नेतृत्व वाला INDIA अलायंस 240 सीटों पर ही रोकने में सफल रहा। इन नतीजों के बाद भी कांग्रेस लगातार तीसरी बार केंद्र सरकार से बाहर है, लेकिन बीते दो चुनावों को देखते हुए वह 99 के आंकड़े को अपने लिए सफलता मान रही है।

इस सफलता का क्रेडिट राहुल गांधी को दिया जा रहा है। इसलिए पार्टी मान रही है कि राहुल गांधी को अहम रोल में लाने का यह अहम मौका है। कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया गया है और अब उनके ऊपर है कि वह इस भूमिका को स्वीकार करें या नहीं। लेकिन राहुल गांधी ने पहले ही दिन अपने रुख से संकेत दिया है कि वह नेता विपक्ष बनने को तैयार हैं। वह उसी सीट पर बैठे नजर आए, जहां अब तक कांग्रेस की ओर से लोकसभा में नेता रहे अधीर रंजन चौधरी बैठा करते थे। इस बार अधीर रंजन चौधरी चुनाव में हार गए थे। बता दें कि अब तक लोकसभा में सीटों का आवंटन नहीं हुआ है, लेकिन अधीर की सीट से राहुल ने संकेत जरूर दिया है।

राहुल गांधी के नेता विपक्ष बनने के संकेत रॉबर्ट वाड्रा ने भी दिए हैं। वाड्रा ने कहा कि वह नेता विपक्ष के रूप में प्रभावी होंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं राहुल गांधी को अच्छे से जानता हूं। वह मेरे भाई जैसे हैं। मुझे पता है कि वह जो भी करते हैं, पूरे मन से करते हैं। मुझे पता है कि वह नेता विपक्ष के तौर पर अपनी जिम्मेदारी समझते हैं।’ गौरतलब है कि राहुल गांधी के साथ ही अखिलेश यादव और फैजाबाद से जीते अवधेश प्रसाद भी बैठे थे। इस तरह राहुल और अखिलेश ने यह संदेश भी दिया कि उनका गठबंधन मजबूत है।

Tags: राहुल गांधी
Previous Post

बम विस्फोट में मेरी हत्या की कोशिश की गई, ओडिशा मुख्यमंत्री के बीजद पर बड़े आरोप

Next Post

‘मोदी फैक्टर’ से मोहभंग, अब महाराष्ट्र में नए रास्ते तलाश रही बीजेपी

Next Post
'मोदी फैक्टर' से मोहभंग, अब महाराष्ट्र में नए रास्ते तलाश रही बीजेपी

'मोदी फैक्टर' से मोहभंग, अब महाराष्ट्र में नए रास्ते तलाश रही बीजेपी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सौरव गांगुली की सुरक्षा में कटौती, Z कैटेगरी से Y कैटेगरी में डिमोशन
  • पांच दिवसीय दौरे पर भारत आईं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति
  • मेटे फ्रेडरिक्सन ने तीसरी बार संभाला डेनमार्क का कार्यभार, पीएम मोदी ने दी बधाई
  • जापान में मस्जिद विवाद: पाकिस्तान पर फिर उठे भरोसे के सवाल
  • व्यापारिक साझेदारी की कसौटी पर भारत-अमेरिका संबंध
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In