नई दिल्ली:भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2023 के समाप्त होने के बाद अपने घुटने की सर्जरी करवाई थी। धोनी घुटने की चोट के चलते पूरे IPL 2023 में काफी परेशान दिखाई दिए थे। कई मैचों में वह लगड़ाते हुए नजर आए थे। साक्षी ने सर्जरी के बाद पहली बार धोनी के घुटने से जुड़ी बड़ी अपडेट दी है, जोकि फैंस के लिए अच्छी खबर है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साक्षी से धोनी की कंड़ीशन के बारे में पूछा गया, इसके जवाब में एक मूवी स्क्रीनिंग के दौरान साक्षी ने बताया कि धोनी इस समय रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। साक्षी ने कहा, ”रिकवर कर रहे हैं, वह रिहैब में हैं।” वहीं साक्षी के इतना कहते ही वहां खड़े फैंस खुशी से झूम उठे और कहा कि वो उम्मीद कर रहे हैं कि माही भाई जल्दी ठीक हो जाएं।
एमएस धोनी आईपीएल 2023 के दौरान घुटने की चोट से काफी परेशान रहे थे और ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि शायद धोनी आखिरी बार आईपीएल में खेलते हुए दिख रहे हैं। हालांकि उन्होंने अगले साल भी खेलने की इच्छा जताई है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के पांचवीं बार चैंपियन बनाने के बाद कहा था, ”फैसला लेने में 6-7 महीने लगेंगे। ये मेरी तरफ से गिफ्ट जैसा होगा, ये मेरे लिए आसान नहीं होगा। लेकिन जिस तरह से मुझे प्यार मिला है उसके बदले मुझे करने की जरूरत है।”













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

