• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
सानिया मिर्जा ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, इस टूर्नामेंट में आखिरी बार आएंगी नजर

सानिया मिर्जा ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, इस टूर्नामेंट में आखिरी बार आएंगी नजर

January 7, 2023
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

92% अंक लाने वाली छात्रा ने दी जान, शिक्षकों पर तानों के आरोप

April 18, 2026
अजय राय ने घेरा केंद्र, कहा- महिला आरक्षण पर साजिश बेनकाब

अजय राय ने घेरा केंद्र, कहा- महिला आरक्षण पर साजिश बेनकाब

April 18, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

महिला आरक्षण पर अखिलेश का तंज, भाजपा चाहती थी चुनावी फायदा

April 18, 2026
देश में मौसम का डबल असर: कहीं लू का खतरा, कहीं बारिश का दौर

उत्तर भारत में राहत की बारिश, कई राज्यों में गरज-चमक की चेतावनी

April 18, 2026
ड्रैगन ने दी चेतावनी: भारत-चीन को अलग करना मुश्किल, अमेरिका की नाक में दम

भारत-चीन रिश्तों में नरमी, एससीओ मंच पर पहली द्विपक्षीय बैठक

April 18, 2026
जल संयंत्र पर हमले का आरोप: ईरान ने अमेरिका पर साधा निशाना

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार, बोला- हमारा यूरेनियम कहीं नहीं जाएगा

April 18, 2026
ओएनजीसी प्रमुख का साफ संदेश: रूसी तेल की हर बूंद खरीदेंगे, जब तक फायदेमंद

अमेरिका ने रूसी तेल पर प्रतिबंधों में दी राहत, भारत के लिए बड़ी खुशखबरी

April 18, 2026
भारत ने बांग्लादेश को भेजी अतिरिक्त 5,000 टन डीजल की खेप, ऊर्जा सहयोग हुआ मजबूत

भारत ने बांग्लादेश को भेजी अतिरिक्त 5,000 टन डीजल की खेप, ऊर्जा सहयोग हुआ मजबूत

April 18, 2026
पेट्रोल पंपों पर भीड़ के बीच सरकार का भरोसा—देश में 25 करोड़ बैरल तेल का भंडार

अमेरिकी प्रतिबंधों की परवाह नहीं, रूस से कच्चा तेल खरीदता रहेगा भारत

April 18, 2026
शशि थरूर

लोकसभा में रुका बिल, थरूर का वार—यह सियासी जीत है

April 18, 2026
प्रणवी उर्स की शानदार शुरुआत, जॉबर्ग लेडीज़ ओपन में 3-अंडर 70

प्रणवी उर्स की शानदार शुरुआत, जॉबर्ग लेडीज़ ओपन में 3-अंडर 70

April 18, 2026
महिला क्रिकेट का नया अध्याय: किगाली में चैलेंज ट्रॉफी की शुरुआत

महिला क्रिकेट का नया अध्याय: किगाली में चैलेंज ट्रॉफी की शुरुआत

April 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

सानिया मिर्जा ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, इस टूर्नामेंट में आखिरी बार आएंगी नजर

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
January 7, 2023
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
सानिया मिर्जा ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, इस टूर्नामेंट में आखिरी बार आएंगी नजर

नई दिल्‍ली:भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने पति शोएब मलिक के साथ तलाक की खबरों के बीच एक बड़ा फैसला लिया है. सानिया अब टेनिस को अलविदा कहने जा रही हैं. भारत के लिए इंटरनेशनल लेवल पर कई बड़े खिताब जीत चुकीं सानिया ने कहा है कि दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैंपियनशिप टूर्नामेंट के बाद वह इस खेल से संन्यास ले लेंगी.

36 साल की सानिया ने 2022 के अंत में ही टेनिस से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी, लेकिन चोट के कारण वह किसी टूर्नामेंट में नहीं खेल पा रहीं थी. दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैंपियनशिप टूर्नामेंट का आयोजन अगले महीने फरवरी में होने वाला है. इससे पहले वह ऑस्ट्रेलियन ओपन में कजाखस्तान की एना डेनिलिना के साथ जोड़ी बनाकर कोर्ट पर उतरेंगी और उनके करियर का यह आखिरी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट होगा. भारतीय टेनिस स्टार चोट के कारण पिछले साल यूएस ओपन में भी भाग नहीं ले पाई थी.

wtatennis.com ने सानिया के हवाले से कहा, ” ईमानदारी से कहूं तो मैं वो इंसान हूं, जो अपनी शर्तों पर जीना पसंद करती हूं. इसलिए मैं चोट के कारण बाहर नहीं होना चाहती. मैं अभी भी ट्रेनिंग ले रही हूं. मेरे दिमाग में वास्तव में भावनात्मक रूप से इतना आगे बढ़ने की क्षमता नहीं है. मेरे लिए अब अपने खेल को आगे बढ़ाना अब मुश्किल है. मैं अपने खेल के अनुभव को शेयर करना चाहती हूं.” ऐसा माना जा रहा है कि संन्यास के बाद वह हैदराबाद के अलावा दुबई में भी टेनिस एकेडमी चलाएंगी.

भारतीय महिला टेनिस स्टार ने अपने करियर में अब तक 6 बार युगल ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं और साथ ही वह डबल्स में नंबर-1 रैंकिंग भी हासिल कर चुकी हैं. महिला एकल में 27 उनकी बेस्ट रैंकिंग रही है. उन्होंने ये रैंकिंग 2005 में US ओपन के चौथे राउंड में पहुंचने के बाद हासिल की थी. उन्होंने पहली बार 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिक्स्ड डबल्स में कामयाबी हासिल की थी.

सानिया ने साल 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी. दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम इजहान मिर्ज़ा मलिक है. हालांकि पिछले कुछ समय से सानिया और शोएब के बीच तलाक की खबरें वायरल हो रही हैं. लेकिन खबरें केवल अफवाह निकल रही है क्योंकि दोनों को कई बार एक साथ देखा जा चुका है.

सानिया को टेनिस में उनके अहम योगदान के लिए समय समय पर भारत सरकार से कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं. इनमें 2004 में अर्जुन अवॉर्ड, 2006 में पद्म श्री अवॉर्ड, 2015 राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड और 2016 में पद्म भूषण अवॉर्ड शामिल हैं.

Previous Post

अमित शाह पर भड़के खड़गे, बोले राम मंदिर निर्माण की तारीख बताने वाले आप होते कौन

Next Post

IAF Agniveer Vayu 2023: इंडियन एयरफोर्स ने जारी की अग्निवीर वायु की परीक्षा की तारीख

Next Post
IAF Agniveer Vayu 2023: इंडियन एयरफोर्स ने जारी की अग्निवीर वायु की परीक्षा की तारीख

IAF Agniveer Vayu 2023: इंडियन एयरफोर्स ने जारी की अग्निवीर वायु की परीक्षा की तारीख

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • 92% अंक लाने वाली छात्रा ने दी जान, शिक्षकों पर तानों के आरोप
  • अजय राय ने घेरा केंद्र, कहा- महिला आरक्षण पर साजिश बेनकाब
  • महिला आरक्षण पर अखिलेश का तंज, भाजपा चाहती थी चुनावी फायदा
  • उत्तर भारत में राहत की बारिश, कई राज्यों में गरज-चमक की चेतावनी
  • भारत-चीन रिश्तों में नरमी, एससीओ मंच पर पहली द्विपक्षीय बैठक
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In