• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
शास्त्र देते हैं मानव जीवन को उन्नत बनाने की प्रेरणा: आचार्यश्री महाश्रमण

शास्त्र देते हैं मानव जीवन को उन्नत बनाने की प्रेरणा: आचार्यश्री महाश्रमण

March 31, 2022
योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में राजनीतिक बयानबाज़ी तेज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

June 30, 2026
उर्फी जावेद ने नाम और धर्म बदलने के दावों को बताया झूठा

उर्फी जावेद ने नाम और धर्म बदलने के दावों को बताया झूठा

June 30, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

स्टूडियो में भावुक हुए किशोर कुमार, फीस लेने से भी किया इनकार

June 30, 2026
बैंकिंग काम से पहले जान लें मार्च के अवकाश दिन

अगर आज बैंक जाने का है प्लान, तो पहले जान लें कहां बंद हैं सभी शाखाएं

June 30, 2026
जेरोधा का बड़ा कदम : मर्चेंट बैंकिंग में एंट्री के लिए सेबी से लाइसेंस आवेदन

जेरोधा का बड़ा कदम : मर्चेंट बैंकिंग में एंट्री के लिए सेबी से लाइसेंस आवेदन

June 30, 2026
ईपीएफओ मोबाइल ऐप के जरिए अब यूपीआई से सीधे खाते में PF निकासी संभव

ईपीएफओ पोर्टल अपग्रेड अंतिम चरण में, 1 जुलाई से सेवाएं बहाल होने की उम्मीद

June 30, 2026
भीगी सड़कों से सुकून तक: मानसून रोड ट्रिप्स का जादू

भीगी सड़कों से सुकून तक: मानसून रोड ट्रिप्स का जादू

June 30, 2026
हनुमान

जहाँ अहंकार समाप्त होता है, वहीं से हनुमान कृपा प्रारंभ होती है

June 30, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 30 जून 2026

June 30, 2026
भारत और दक्षिण कोरिया के बीच एआई और महत्वपूर्ण खनिजों पर सहयोग बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम

भारत और दक्षिण कोरिया के बीच एआई और महत्वपूर्ण खनिजों पर सहयोग बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम

June 29, 2026
सरकार का बड़ा फैसला: 200 लीटर से ज्यादा डीजल खरीदने पर रोक

1 जुलाई से पेट्रोल-डीजल बिक्री पर सभी अस्थायी पाबंदियां खत्म

June 29, 2026
1990 के सरला भट्ट मामले में बड़ा एक्शन, यासीन मलिक पर चलेगा ट्रायल

1990 के सरला भट्ट मामले में बड़ा एक्शन, यासीन मलिक पर चलेगा ट्रायल

June 29, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 30, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

शास्त्र देते हैं मानव जीवन को उन्नत बनाने की प्रेरणा: आचार्यश्री महाश्रमण

हरियाणा राज्य में गतिमान महातपस्वी महाश्रमण के चरणरज से पावन हुआ रोहतक जिला

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 31, 2022
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
शास्त्र देते हैं मानव जीवन को उन्नत बनाने की प्रेरणा: आचार्यश्री महाश्रमण

सांपला, रोहतक:हरियाणा जिले की धरती को पावन बनाने निकले जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता, शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी अपनी धवल सेना संग गुरुवार को हरियाणा के एक नए जिले रोहतक की सीमा में मंगल प्रवेश किया। इस यात्रा पथ में भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर के बाद रोहतक जिला आचार्यश्री के चरणरज से पावनता को प्राप्त हुआ।

गुरुवार को प्रातः आचार्यश्री जाखोदा से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दस पर मंगल विहार किया। समय के साथ आसमान में चढ़ते सूर्य का आतप चौड़े राजमार्ग को मानों तवे जैसा गर्म कर रहा था। जिसके कारण गर्मी और अधिक महसूस हो रही थी। हालांकि चलती हवाओं से थोड़ी राहत जरूर थी, लेकिन सूर्य की तीव्रता लोगों को छांव खोजने को विवश कर रही थी। इन प्रतिकूल परिस्थितियों से विरत महातपस्वी महाश्रमणजी निरंतर गंतव्य की ओर गतिमान थे। आचार्यश्री ने विहार के दौरान झज्जर जिले की सीमा को पारकर रोहतक जिले की सीमा में मंगल प्रवेश किया। लगभग नौ किलोमीटर का विहार कर आचार्यश्री रोहतक जिले के सांपला में स्थित श्री शिवशक्ति बाबा कालीदास धाम प्रांगण में पधारे।

इस परिसर में बने एक मंदिर के हॉल में समुपस्थित साधु-साध्वियों व श्रद्धालुओं को पावन प्रेरणा प्रदान करते हुए कहा कि शास्त्रों के माध्यम से जीवन व्यवहार और आध्यात्मिकता की शिक्षा भी ग्रहण की जा सकती है। शास्त्र के एक श्लोक में बताया गया कि आदमी को बिना पूछे नहीं बोलना चाहिए। कहीं कोई बात हो रही है या दो लोग बातें कर रहे हैं और जब तब वे न पूछें आदमी को नहीं बोलना चाहिए। वाणी की एक सुन्दरता है कि आदमी आवश्यकतानुसार ही अपनी बोलने की ऊर्जा लगाए। दूसरी बात बताई गई कि यदि कोई पूछे और बोलना आवश्यक हो तो आदमी को झूठ नहीं बोलना चाहिए। सभी बातें सत्य बोले ऐसा नहीं कहा गया है। इसी प्रकार आदमी कानों से बहुत कुछ सुनता है और आंखों से बहुत कुछ देखता है, किन्तु सारा कुछ देखा हुआ और सारा कुछ सुना हुआ कहने के लिए नहीं होती है। आदमी को अपनी वाणी का गोपन भी करने का प्रयास करना चाहिए। आदमी को अपने गुस्से को भी विफल करने का प्रयास करना चाहिए। आचार्यश्री ने छोटे संतों के माध्यम से प्रेरणा प्रदान करते हुए कहा कि यदि कभी गुस्सा आए तो थोड़े देर के लिए मौन कर लेना चाहिए और यदि वह मुश्किल लगे तो मुंह में एक मिश्री की डली रख लेनी चाहिए और दीर्घ श्वास का प्रयोग करने का प्रयास करना चाहिए। आदमी अपने जीवन में प्रिय और अप्रिय दोनों स्थितियों को धारण करने का प्रयास करना चाहिए। इस प्रकार शास्त्र अनेक प्रकार की जीवनोपयोेगी बातों को ग्रहण कर अपने जीवन को अच्छा बनाने का प्रयास करना चाहिए।

आचार्यश्री ने शासनमाता साध्वीप्रमुखाजी का स्मरण करते हुए कहा कि लगभग पन्द्रह दिन पूर्व फाल्गुन शुक्ला चतुर्दशी को उनका महाप्रयाण हो गया। उन्होंने अपने जीवन में सारस्वत की साधना की। संघ के प्रति निष्ठा, भक्ति के द्वारा उन्होंने धर्मसंघ की बहुत सेवा की। इतने बड़े साध्वी समुदाय की वे लम्बे काल तक हेड बनी रहीं। आचार्यश्री ने उनकी स्मृति में ‘शासनमाता का सादर स्मरण करें हम’ गीत का आंशिक संगान किया। आचार्यश्री हाजरी का वाचन करते हुए साधु-साध्वियों को अनेक प्रेरणाएं प्रदान कीं।

आचार्यश्री की अनुज्ञा से दीक्षा पर्याय की सबसे छोटी साध्वी साम्यप्रभाजी ने लेखपत्र का उच्चारण किया तो आचार्यश्री ने उन्हें पांच कल्याणक बक्सीस किए। तत्पश्चात सभी साधु-साध्वियों ने अपने स्थान पर खड़े होकर लेखपत्र का उच्चारण किया। आश्रम के आचार्य खेमनाथजी तथा कमलनाथ महाप्रभु ने अपने उद्बोधन के द्वारा आचार्यश्री का हार्दिक स्वागत किया।

Previous Post

इमरान खान के सीक्रेट लेटर बम की अमेरिका ने निकाली हवा

Next Post

नवजोत सिंह सिद्धू पर जमकर बरसे कांग्रेसी सांसद, कैप्टन अमरिंदर का बचाव

Next Post
आपने 24 घंटे मांगे थे, अब कौन रोक रहा है… अरविंद केजरीवाल पर नवजोत सिद्धू की गुगली

नवजोत सिंह सिद्धू पर जमकर बरसे कांग्रेसी सांसद, कैप्टन अमरिंदर का बचाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • उत्तर प्रदेश में राजनीतिक बयानबाज़ी तेज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार
  • उर्फी जावेद ने नाम और धर्म बदलने के दावों को बताया झूठा
  • स्टूडियो में भावुक हुए किशोर कुमार, फीस लेने से भी किया इनकार
  • अगर आज बैंक जाने का है प्लान, तो पहले जान लें कहां बंद हैं सभी शाखाएं
  • जेरोधा का बड़ा कदम : मर्चेंट बैंकिंग में एंट्री के लिए सेबी से लाइसेंस आवेदन
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In