• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
चैतन्य गिरफ्तार

शराब घोटाले में भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य गिरफ्तार

July 18, 2025
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 17.69% वोटिंग

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 17.69% वोटिंग

April 23, 2026
असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान में उत्साहजनक भागीदारी

पश्चिम बंगाल चुनाव: पहले चरण का मतदान शुरू

April 23, 2026
दबाव से मुक्त होकर फैसले लें जज: न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना

हिंदुओं की एकता जरूरी, मंदिरों के नाम पर विभाजन नहीं: सुप्रीम कोर्ट

April 23, 2026
सीमावर्ती राज्यों में मॉक ड्रिल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर

सीमावर्ती राज्यों में मॉक ड्रिल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर

April 23, 2026
ट्रंप

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार, 8 महिलाओं की फांसी रुकवाने की बात को बताया झूठ

April 23, 2026
होर्मुज संकट के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, नौसेना सचिव जॉन फेलन हटाए गए

होर्मुज संकट के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, नौसेना सचिव जॉन फेलन हटाए गए

April 23, 2026
ब्रिटेन देगा फ्रांस को ८९२ मिलियन डॉलर, अवैध प्रवासी पारगमन रोकने के लिए बड़ा समझौता

ब्रिटेन देगा फ्रांस को ८९२ मिलियन डॉलर, अवैध प्रवासी पारगमन रोकने के लिए बड़ा समझौता

April 23, 2026
रूस-यूक्रेन में ऊर्जा ठिकानों पर हमलों पर 30 दिन की रोक

समझौते को अंतिम रूप देने के लिए ही ज़ेलेंस्की से मिलेंगे पुतिन, क्रेमलिन का बड़ा बयान

April 23, 2026
क्रिकेट के स्वर्णिम लौटने की तैयारी, पोमोना में विशेष स्टेडियम बनेगा

क्रिकेट के स्वर्णिम लौटने की तैयारी, पोमोना में विशेष स्टेडियम बनेगा

April 23, 2026
24 वर्ष बाद इंग्लैंड में उतरेगी भारतीय टीम, एकता कप में कड़ी चुनौती

विश्व कप 2026 के लिए तैयार ईरान, अमेरिका में खेलने पर लगी मुहर

April 23, 2026
डेविड धवन ने बताया क्यों नहीं बनी शाहरुख खान संग फिल्म

डेविड धवन ने बताया क्यों नहीं बनी शाहरुख खान संग फिल्म

April 23, 2026
पूर्व सीएम गहलोत का मोदी सरकार को अल्पसंख्यक सुरक्षा में नाकामी का आरोप

गहलोत का हमला: रिफाइनरी आग से परिसीमन तक सरकार घिरी

April 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 23, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

शराब घोटाले में भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य गिरफ्तार

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 18, 2025
in मुख्य समाचार, राज्य-शहर
Reading Time: 1 min read
A A
0
चैतन्य गिरफ्तार

डेस्क:प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में छापेमारी के बाद चैतन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। संयोग से आज ही चैतन्य का जन्मदिन भी है। बताया जा रहा है कि नए सबूत मिलने के बाद ईडी ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दुर्ग जिले के भिलाई शहर में स्थित भूपेश बघेल के आवास पर छापेमारी की थी। यह पिता-पुत्र का साझा आवास है।

बघेल के आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिसकर्मी और समर्थकों का जमावड़ा था। दोपहर में ईडी की टीम चैतन्य को अपने साथ ले गई। कांग्रेस समर्थकों ने ईडी की टीम के सामने काफी नारेबाजी की और गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ईडी की गाड़ियों के लिए रास्ता बनाया। केंद्रीय जांच एजेंसी ने 10 मार्च को भी चैतन्य बघेल के खिलाफ इसी तरह की छापेमारी की थी।

ऐक्शन को बघेल ने अडाणी के मुद्दे से जोड़ा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ईडी विधानसभा सत्र के आखिरी दिन उनके घर आई है, जब रायगढ़ जिले के तमनार तहसील में अडाणी समूह की कोयला खदान परियोजना के लिए पेड़ों की कटाई का मुद्दा उठाया जाना था। उनके कार्यालय ने ‘एक्स’ में एक पोस्ट में कहा, ‘आज विधानसभा के मॉनसून सत्र का अंतिम दिन है। तमनार में अदाणी के लिए काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठना था। भिलाई निवास में ‘साहेब’ ने ईडी भेज दी है।’ बघेल ने इस महीने की शुरुआत में रायगढ़ जिले के तमनार तहसील का दौरा किया था और कोयला खदान परियोजना के लिए पेड़ों की कटाई का विरोध कर रहे स्थानीय ग्रामीणों के प्रति समर्थन व्यक्त किया था। यह खदान महाराष्ट्र राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड को आवंटित है, जिसने एमडीओ (खदान विकासकर्ता सह संचालक) का ठेका अदाणी समूह को दिया है।

ईडी का आरोप- शराब घोटाले में चैतन्य को भी पैसा

ईडी ने पहले दावा किया था कि चैतन्य बघेल पर कथित शराब घोटाले से धन प्राप्त करने का संदेह है। यह कहा गया कि इस घोटाले के परिणामस्वरूप राज्य के खजाने को भारी नुकसान हुआ और शराब घोटाले में शामिल गिरोह के लाभार्थियों के जेबों में 2,100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि गई।

मंत्री समेत कई हो चुके गिरफ्तार

इस मामले में ईडी ने जनवरी में पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता कवासी लखमा के अलावा रायपुर के महापौर और कांग्रेस नेता एजाज ढेबर के बड़े भाई अनवर ढेबर, पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा, भारतीय दूरसंचार सेवा (आईटीएस) के अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी और कुछ अन्य लोगों को जांच के तहत गिरफ्तार किया था।

क्या है छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले का आरोप

ईडी के अनुसार छत्तीसगढ़ में यह कथित शराब घोटाला 2019 और 2022 के बीच हुआ था, जब छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार थी। इस जांच के तहत अब तक एजेंसी द्वारा विभिन्न आरोपियों की लगभग 205 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। उच्चतम न्यायालय ने 2024 में इस मामले में ईडी की पहली प्राथमिकी (प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट) को रद्द कर दिया था, जो आयकर विभाग की शिकायत पर आधारित थी। इसके बाद ईडी ने नए सबूतों के आधार पर छत्तीसगढ़ के आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) /भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) से एक नई प्राथमिकी दर्ज करने को कहा और फिर एक नया मामला दायर किया। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) / भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने 17 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज की। इस प्राथमिकी में 70 व्यक्तियों और कंपनियों के नाम शामिल किए गए, जिनमें पूर्व आबकारी मंत्री कावसी लखमा, पूर्व मुख्य सचिव विवेक ढांड और अन्य लोग शामिल हैं।

Previous Post

आप नेताओं पर ईडी की कार्रवाई, आतिशी ने बताया बीजेपी की साजिश

Next Post

एक का दूसरों पर पड़ता है प्रभाव : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

Next Post
आचार्यश्री

एक का दूसरों पर पड़ता है प्रभाव : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 17.69% वोटिंग
  • पश्चिम बंगाल चुनाव: पहले चरण का मतदान शुरू
  • हिंदुओं की एकता जरूरी, मंदिरों के नाम पर विभाजन नहीं: सुप्रीम कोर्ट
  • सीमावर्ती राज्यों में मॉक ड्रिल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर
  • ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार, 8 महिलाओं की फांसी रुकवाने की बात को बताया झूठ
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In