• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
श्री महाश्रमण जी का भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित

श्री महाश्रमण जी का भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित

July 16, 2024
मानव जीवन रूपी मूल पूंजी को करें वृद्धिंगत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

मानव जीवन रूपी मूल पूंजी को करें वृद्धिंगत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

April 17, 2026
उत्तम, मध्यम और अधम स्वभाव का भेद समझाया मुनि श्री ने प्रवचन में

उत्तम, मध्यम और अधम स्वभाव का भेद समझाया मुनि श्री ने प्रवचन में

April 17, 2026
लोकसभा में गूंजा महिला आरक्षण, राहुल गांधी की टिप्पणी पर सदन में ठहाके

भारत ने देख लिया, INDIA ने रोक दिया: महिला आरक्षण बिल पर बोले राहुल गांधी

April 17, 2026
बजट सत्र 2026 से पहले संसद में सर्वदलीय रणनीति बैठक

महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा में अटका, नहीं मिला दो-तिहाई बहुमत

April 17, 2026
लोकसभा में गूंजा महिला आरक्षण, राहुल गांधी की टिप्पणी पर सदन में ठहाके

लोकसभा में गूंजा महिला आरक्षण, राहुल गांधी की टिप्पणी पर सदन में ठहाके

April 17, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक पर सांसदों से की अपील, कहा—देश की आधी आबादी को मिलेगा हक

प्रधानमंत्री मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक पर सांसदों से की अपील, कहा—देश की आधी आबादी को मिलेगा हक

April 17, 2026
माँ स्वस्थ, बच्चा सुरक्षित: पोस्टपार्टम देखभाल की अहमियत

ममता पर मातम: मां ने 4 साल की बेटी की जान ली, खुद भी मौत की कोशिश

April 17, 2026
भाजपा का ‘वोटर जोड़ो’ अभियान: युवाओं और प्रवासियों पर फोकस

मतदान से पहले ही बढ़त: गुजरात में भाजपा का दबदबा, 700 से अधिक उम्मीदवार निर्विरोध

April 17, 2026
कांग्रेस ने स्पष्ट किया: अय्यर केरल के मुद्दों पर बोलते हैं व्यक्तिगत रूप से

पवन खेड़ा को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने असम जाने को कहा

April 17, 2026
प्रकाश राज

प्रकाश राज के खिलाफ रामायण पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आपराधिक मामला दर्ज

April 17, 2026
राज्यसभा में फिर भरोसा: हरिवंश नारायण सिंह तीसरी बार उपसभापति निर्वाचित

राज्यसभा में फिर भरोसा: हरिवंश नारायण सिंह तीसरी बार उपसभापति निर्वाचित

April 17, 2026
पीओके को लेकर बड़ा दावा, बूरा नरसैया गौड़ बोले—सपना साकार होगा

पीओके को लेकर बड़ा दावा, बूरा नरसैया गौड़ बोले—सपना साकार होगा

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

श्री महाश्रमण जी का भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित

सांसद, मेयर सहित गणमान्यों ने शांतिदूत श्री महाश्रमण को भेंट की "की ऑफ सिटी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 16, 2024
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
श्री महाश्रमण जी का भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित
श्री महाश्रमण जी का भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित
श्री महाश्रमण जी का भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित
श्री महाश्रमण जी का भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित
श्री महाश्रमण जी का भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित
श्री महाश्रमण जी का भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित
श्री महाश्रमण जी का भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित
श्री महाश्रमण जी का भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित
श्री महाश्रमण जी का भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित

सूरत। युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के पावन सान्निध्य में आज भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन हुआ। कल जब आचार्यश्री का भगवान महावीर यूनिवर्सिटी में संयम विहार में ऐतिहासिक चातुर्मासिक मंगल प्रवेश हुआ तो एक अविस्मरणीय क्षण सूरत के इतिहास में अंकित हो उठा। ऐसे संत शिरोमणि जिन्होंने 56 हजार किलोमीटर से अधिक की पदयात्रा की। भारत के साथ साथ भूटान, नेपाल में भी हर गांव–नगर जाकर लोगों को सदाचार युक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। ऐसे महान संत के आगमन से सूरतवासियों में एक विशेष जागृति आई है। नागरिक अभिनंदन में आज अनूठा दृश्य दिखाई दिया जब शहर के मेयर दक्षेश मावाणी, डेप्युटी मेयर नरेंद्र पाटील, सांसद मुकेश दलाल सहित अनेकानेक धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक संगठनों के प्रमुख व्यक्तियों ने “की ऑफ सिटी” आचार्य श्री के चरणों में अर्पित की तो धर्म सभा जयघोषों से गूंज उठी। गुरुदेव ने कहा की यह चाबी सद्भावना, नैतिकता और नशामुक्ति के धर्म का प्रतीक है जिससे बुराई और दुर्व्यसनों का ताला खुलेगा और जनता में आनंद की, धर्म की प्राप्ति होगी।

अभिनंदन समारोह में शहर के अनेकों गणमान्य उपस्थित थे और अपनी अपनी भावाभिव्यक्ति द्वारा युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण की अभिवंदना कर रहे थे। इस दौरान अभिनंदन पत्र भी आचार्य श्री के चरणों में उपहृत किया गया।

मंगल प्रवचन में प्रेरणा देते हुए आचार्य श्री ने कहा कि दुनिया में दो प्रकार के जीव होते हैं – सिद्ध जीव यानी परमात्म स्वरुप जीव और दूसरे सांसारिक जीव । जो सिद्ध जीव है वे जन्म मरण के चक्कर से मुक्त होते है, अशरीरी, अमन और अवाक् होते हैं । उन्हें किसी भी तरह शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक दुःख नही होते । वे पूर्णतया दुःख मुक्त होते हैं । उन्हें आत्मा के भीतर का सहजानन्द प्राप्त होता है । जिस तरह कुंड का पानी बाह्य और कुंए का पानी भीतरी होता है वैसे ही सुख भी दो प्रकार के होते है- बाह्य स्थिति जन्य सुख और भीतरी सुख होते है । सिद्धों के पास भीतरी सुख है जो शाश्वत सुख है, कोई भी उसे चुरा नही सकता । जब सर्वज्ञान प्रकाशमान हो जाता है तो आत्मा सिद्धत्व को प्राप्त हो जाती है । सर्व ज्ञान प्रकाशन के लिए राग द्वेष से मुक्त होना पड़ेगा, वीतराग बनना पड़ेगा । वीतरागता हेतु अज्ञान मोह का विवर्जन होने पर, राग द्वेष से मुक्त होने पर आत्मा मोक्ष को प्राप्त करती है ।
दूसरे प्रकार के जीव के प्रकार की विवेचना करते हुए गुरुदेव ने आगे कहा कि सांसारिक जीवों को अगर धर्म का ज्ञान दिया जाए तो वे वीतरागता की ओर बढ़ सकते हैं ।
जैन परम्परा में चातुर्मास का बड़ा महत्व है । चातुर्मास काल में एक जगह चार मास रहकर साधना की जाती है । प्रतिदिन प्रवचन श्रवण के समय व्यक्ति सामायिक में लगभग दो घण्टे तक सावद्य कार्यों से मुक्त रह सकता है, ज्ञान की पुष्टि एवं वृद्धि हो सकती है और चौथा लाभ जिज्ञासाओं का समाधान भी मिल सकता है । सुनते सुनते श्रोता भी एक अच्छा वक्ता बन सकता है ।
पूज्य प्रवर ने सद्भावना, नैतिकता, नशामुक्ति की विवेचना करते हुए इन्हें अपनाने की प्रेरणा दी । सूरत के सम्पूर्ण समाज में सद्भावना, नैतिकता, नशामुक्ति प्रवर्धमान रहें। इस “संयम विहार” में संयम की चेतना का विकास होता रहे, संयम प्रवर्धमान होता रहे।

साध्वीप्रमुखा विश्रुतविभा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि व्यक्ति को महान पुरुषों का सान्निध्य मिले तो जीवन की दशा और दिशा बदल सकती है। सूरतवासियों को महान पुरुषों के समागम का यह दुर्लभ अवसर मिला है।

प्रवचन के उपरांत मंगलाचरण “लो संघसुमेरु सूरत का अभिनंदन ” गीतिका के संगान के साथ नागरिक अभिनंदन समारोह का शुभारंभ हुआ। भरत शाह ने अभिनंदन समिति की ओर से स्वागत वक्तव्य किया। पूज्यप्रवर को सूरत शहर की प्रतीकात्मक चाबी मेयर श्री दक्षेश मावाणी, डेप्युटी मेयर, सांसद मुकेश दलाल, पद्म श्री मथुरभाई सवानी एवं नागरिक अभिनंदन समारोह समिति के सदस्यों ने समर्पित की।
मुनि श्री उदितकुमार जी ने प्रासंगिक वक्तव्य में कहा- अभिनंदन उसका होता है जिसमें संतता है, महानता है, गतिशीलता है और सबको प्रेरणा प्रदान करता है।

अपने वक्तव्य में मेयर दक्षेश मावाणी ने कहा कि राष्ट्रसंत आचार्य महाश्रमण के चातुर्मास को पाकर सूरत की धरा पावन हो गयी है। सूरत चातुर्मास से जनता को बहुत लाभ होगा। सांसद मुकेश दलाल ने कहा कि आचार्य प्रवर के चरण कमलों के स्पर्श का सौभाग्य सूरत शहर को मिला है। आचार्य श्री का अभिनंदन कर सूरत शहर धन्य हो गया। डॉ जीतुभाई शाह, जय छेड़ा, सूरत शहर BJP महामंत्री किशोर बिंदल, आरएसएस सूरत से सुरेश मास्टर आदि ने पूज्यप्रवर के प्रति अपनी भावनाओं की अभिव्यक्ति दी। भगवान महावीर यूनिवर्सिटी के संस्थापक संजय जैन व अनिल जैन ने यूनिवर्सिटी की ओर से पूज्य आचार्य प्रवर का अभिनंदन किया।

नागरिक अभिनंदन पत्र का वाचन अंकेशभाई शाह ने एवं आभार ज्ञापन संजय सुराणा ने किया। नागरिक अभिनंदन समारोह कार्यक्रम का संचालन नानालाल राठौड़ एवं विश्वेश संघवी ने किया। इस अवसर पर आचार्य श्री महाश्रमण के व्यक्तित्व एवं कर्तृत्व पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का मंचन भी किया गया। मीडिया टीम के महावीर सेमलानी, विश्वेश संघवी व संजय वैदमेहता द्वारा इस डॉक्यूमेंट्री का निर्माण किया गया है।

Tags: आचार्यश्री महाश्रमणजी
Previous Post

हरियाणा में गूंजा मुस्लिम आरक्षण का मुद्दा, अमित शाह बोले- कर्नाटक वाला हाल यहां नहीं होने देंगे

Next Post

शराब घोटाले में तिहाड़ में बंद के कविता की बिगड़ी तबीयत,अस्पताल ले जाया गया

Next Post
शराब घोटाले में बंद के कविता

शराब घोटाले में तिहाड़ में बंद के कविता की बिगड़ी तबीयत,अस्पताल ले जाया गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मानव जीवन रूपी मूल पूंजी को करें वृद्धिंगत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
  • उत्तम, मध्यम और अधम स्वभाव का भेद समझाया मुनि श्री ने प्रवचन में
  • भारत ने देख लिया, INDIA ने रोक दिया: महिला आरक्षण बिल पर बोले राहुल गांधी
  • महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा में अटका, नहीं मिला दो-तिहाई बहुमत
  • लोकसभा में गूंजा महिला आरक्षण, राहुल गांधी की टिप्पणी पर सदन में ठहाके
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In