मुंबई:‘आदिपुरुष’ से जुड़ा विवाद जैसे खत्म ही नहीं हो रहा। टीजर आने के बाद वीएफएक्स को लेकर ट्विटर यूजर्स ने ट्रोल किया। फिर रावण का लुक हो, सीता का सिंदूर नहीं लगाना हो या फिर अब इसका डायलॉग हो। मेकर्स को कुछ ना कुछ विवादों का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्ट तो ऐसी भी थी कि ट्विटर पर आलोचना के बात इसके वीएफएक्स में बदलाव किए गए। लेटेस्ट खबर है कि फिल्म के एक डायलॉग को लेकर नेपाल के काठमांडू के महापौर बालेन शाह ने आपत्ति जताई। जिसके बाद मेकर्स ने इसे फिल्म से हटा लिया है। शुक्रवार को नेपाल में फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने यह फैसला लिया।
फेसबुक पोस्ट लिखकर जताई आपत्ति
दरअसल नेपाल की राजधानी काठमांडू के मेट्रोपॉलिटन सिटी महापौर बालेन शाह ने गुरुवार को डायलॉग के एक हिस्से को लेकर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि अगर ओम राउत की आने वाली फिल्म सीता की जन्मभूमि के बारे में ‘गलती’ को ठीक नहीं किया गया तो राजधानी में कोई भी भारतीय फिल्म रिलीज नहीं की जाएगी। बालेन शाह ने स्थानीय भाषा में फेसबुक पर लिखा, “साउथ इंडियन फिल्म आदिपुरुष में ‘जानकी भारत की बेटी है’ डायलॉग केवल नेपाल ही नहीं बल्कि भारत में भी सच नहीं है। फिल्म के डायलॉग हटाने तक काठमांडू महानगर पालिका में किसी भी हिंदी फिल्म को रिलीज नहीं किया जाएगा। इसे ठीक करने के लिए 3 दिन का समय देते हैं। सीता माता की जय।’
क्यों हुआ विवाद
नेपाल सेंसर बोर्ड ने भी इसी वजह से फिल्म ‘आदिपुरुष’ को रिलीज की अनुमति देने के फैसले को रोके रखा। बता दें कि फिल्म के ट्रेलर में सीता के बारे में बताया जाता है कि वह भारत की बेटी हैं। रामायण के मुताबिक, सीता का जन्म नेपाल के जनकपुर में हुआ था। राम से शादी करने के बाद वह भारत आईं।
विवाद के बाद मेकर्स ने यह डायलॉग हटा लिया है जिसके बाद नेपाल में सेंसर बोर्ड ने फिल्म को पास कर दिया है।
5 भाषाओं में रिलीज
‘आदिपुरुष’ में प्रभास ने राम, कृति सेनन ने सीता, सनी सिंह ने लक्ष्मण और सैफ अली खान ने रावण का किरदार किया है। फिल्म की रिलीज की तारीख 16 जून है। हिंदी के साथ इसे तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में देखा जा सकेगा।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

