• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
समय का करें सदुपयोग: आचार्य महाश्रमण

समय का करें सदुपयोग: आचार्य महाश्रमण

March 29, 2022
योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में राजनीतिक बयानबाज़ी तेज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

June 30, 2026
उर्फी जावेद ने नाम और धर्म बदलने के दावों को बताया झूठा

उर्फी जावेद ने नाम और धर्म बदलने के दावों को बताया झूठा

June 30, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

स्टूडियो में भावुक हुए किशोर कुमार, फीस लेने से भी किया इनकार

June 30, 2026
बैंकिंग काम से पहले जान लें मार्च के अवकाश दिन

अगर आज बैंक जाने का है प्लान, तो पहले जान लें कहां बंद हैं सभी शाखाएं

June 30, 2026
जेरोधा का बड़ा कदम : मर्चेंट बैंकिंग में एंट्री के लिए सेबी से लाइसेंस आवेदन

जेरोधा का बड़ा कदम : मर्चेंट बैंकिंग में एंट्री के लिए सेबी से लाइसेंस आवेदन

June 30, 2026
ईपीएफओ मोबाइल ऐप के जरिए अब यूपीआई से सीधे खाते में PF निकासी संभव

ईपीएफओ पोर्टल अपग्रेड अंतिम चरण में, 1 जुलाई से सेवाएं बहाल होने की उम्मीद

June 30, 2026
भीगी सड़कों से सुकून तक: मानसून रोड ट्रिप्स का जादू

भीगी सड़कों से सुकून तक: मानसून रोड ट्रिप्स का जादू

June 30, 2026
हनुमान

जहाँ अहंकार समाप्त होता है, वहीं से हनुमान कृपा प्रारंभ होती है

June 30, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 30 जून 2026

June 30, 2026
भारत और दक्षिण कोरिया के बीच एआई और महत्वपूर्ण खनिजों पर सहयोग बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम

भारत और दक्षिण कोरिया के बीच एआई और महत्वपूर्ण खनिजों पर सहयोग बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम

June 29, 2026
सरकार का बड़ा फैसला: 200 लीटर से ज्यादा डीजल खरीदने पर रोक

1 जुलाई से पेट्रोल-डीजल बिक्री पर सभी अस्थायी पाबंदियां खत्म

June 29, 2026
1990 के सरला भट्ट मामले में बड़ा एक्शन, यासीन मलिक पर चलेगा ट्रायल

1990 के सरला भट्ट मामले में बड़ा एक्शन, यासीन मलिक पर चलेगा ट्रायल

June 29, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 30, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

समय का करें सदुपयोग: आचार्य महाश्रमण

नांगलोई स्थानक में दिखा जैन एकता का अनुपम दृश्य

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 29, 2022
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
समय का करें सदुपयोग: आचार्य महाश्रमण

नांगलोई:अपने पावन संदेशों से जन मानस में नैतिकता व सदाचार की प्रेरणा प्रदान करने वाले शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी का आज दिल्ली महानगर परिभ्रमण के अंतर्गत मंगलवार को नांगलोई में पावन पदार्पण हुआ। 6 मार्च को दिल्ली पधारे राज्य के राजकीय अतिथि आचार्यश्री का दिल्ली प्रवास अनेक दृष्टियों से ऐतिहासिक रहा। स्वल्पकालिक प्रवास में भी करुणावत्सल आचार्यश्री ने कई क्षेत्रों का स्पर्श कर दिल्लीवासियों को अपनी कृपा से धन्य कर दिया। आज प्रातः कीर्तिनगर स्थित सुराणा निवास से पूज्यप्रवर ने मंगल विहार किया। स्थान-स्थान पर दर्शनार्थ उपस्थित श्रद्धालुओं पर आशीषवृष्टि करते हुए पूज्य आचार्यश्री दिल्ली सरकार द्वारा संचालित ‘आचार्य भिक्षु हॉस्पिटल’ में पधारे। स्थानीय विधायक एवं हॉस्पिटल के अध्यक्ष श्री शिवचरण गोयल ने आचार्यश्री का भावभीना स्वागत किया। तत्पश्चात आचार्यश्री पश्चिम विहार स्थित तेरापंथ भवन में पधारे एवं उपस्थित श्रावक समाज को पथदर्शन प्रदान किया। लगभग दस किलोमीटर का विहार कर शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी नांगलोई स्थित एस.एस.जैन स्थानक में पधारे। इस दौरान श्रमणसंघ के श्री अमरमुनि एवं दिनेशमुनिजी ने अहिंसा यात्रा प्रणेता आचार्यश्री महाश्रमणजी का भावभीना स्वागत किया। उपस्थित श्रावक समाज जैन धर्म की एकता के इस पावन क्षणों को देखकर आह्लाद की अनुभूति कर रहा था।

स्थानक परिसर में आयोजित मुख्य प्रवचन कार्यक्रम के दौरान आचार्यश्री ने समुपस्थित श्रद्धालुओं को पावन प्रेरणा प्रदान करते हुए कहा कि समय सबको बराबर समान रूप से प्राप्त होता है। चाहे कोई राजनेता हो, अभिनेता, अधिनेता अथवा सामान्य आदमी हो, समय सबको बराबर ही मिलता है और वह समय आदमी को बिल्कुल मुफ्त प्राप्त होता है। आदमी कई बार मुफ्त में प्राप्त चीजों का मूल्यांकन कम करता है। आदमी को समय का मूल्यांकन करने का प्रयास करना चाहिए। इसके आदमी को अपने समय का प्रबन्धन करने का प्रयास करना चाहिए। हिंसा, चोरी, झूठ और पापाचार में अपना समय लगाने वाला आदमी अपने समय का दुरुपयोग करता है। धार्मिक कार्यों में, साधना, सेवा, सत्संगति और ध्यान में अपना समय लगाने वाला आदमी अपने समय का सदुपयोग करता है। इसलिए आदमी को अपने समय का सदुपयोग करने का प्रयास करना चाहिए।

आचार्यश्री ने अपने आगमन के संदर्भ में कहा कि 6 मार्च को दिल्ली पहुंचे थे और आज 29 मार्च है। आज दिल्ली का अंतिम प्रवास है। इस दौरान शासनमाता का महाप्रयाण भी हो गया और अब दिल्ली से बाहर की ओर विहार है। सब जगह खूब शांति रहे, समाज में धार्मिक आराधना का क्रम बराबर चलता रहे।

आचार्यश्री के मंगल प्रवचन के उपरान्त कार्यक्रम में उपस्थित श्रमणसंघ के दिनेशमुनिजी ने भी श्रद्धालुओं को अभिप्रेरित किया। उन्होंने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आज आचार्यश्री महाश्रमणजी से मिलकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है। मुझे लम्बे समय से आचार्यश्री महाश्रमणजी के दर्शन की प्रतीक्षा थी, जो आज पूर्ण हो गई। आपका आगमन इस क्षेत्र के लोगों के लिए हितकारी बनेगा।

कार्यक्रम में अहिंसा यात्रा सम्पन्नता समारोह के अध्यक्ष श्री महेन्द्र नाहटा, मंत्री श्री डालमचंद बैद, श्री के.एल. जैन पटावरी, श्री ललित जैन, ईश्वर जैन, एस.एस. जैन सभा के श्री राजीव जैन, श्रीपाल जैन, श्री अमित जैन व जिया जैन ने अपनी श्रद्धाभिव्यक्ति दी। तेरापंथ महिला मंडल-नांगलोई ने भी अपनी प्रस्तुति दी।

दिल्ली तेरापंथ समाज द्वारा दायित्व का हस्तांतरण
कार्यक्रम में तेरापंथ समाज दिल्ली द्वारा सरदारशहर तेरापंथ समाज को ध्वज हस्तांतरण कर यात्रा व्यवस्था की दायित्व सौंपा गया। अहिंसा यात्रा सम्पन्नता समारोह समिति के अध्यक्ष श्री महेन्द्र नाहटा ने अपने विचारों को प्रस्तुति दी। सरदारशहर श्रावक-श्राविकाओं ने सामूहिक गीत का संगान किया। ज्ञातव्य है कि आगामी 25 अप्रैल 2022 से आचार्यश्री का सरदारशहर पदार्पण संभावित है। जहां पर ‘युगप्रधान अलंकरण’ समारोह, षष्ठीपूर्ति समारोह, अक्षय तृतीया समारोह आदि का आयोजन होगा।

सान्ध्यकालीन विहार के दौरान आचार्यश्री लगभग पांच किलोमीटर का विहार कर मुण्डका स्थित निगम प्रतिभा बालिका विद्यालय में पधारे। जहां आज का रात्रिकालीन प्रवास हुआ।

Previous Post

जल्द मिलेंगे व्लादिमीर पुतिन और वोलोडिमिर जेलेंस्की!

Next Post

महाराष्ट्र में लॉकडाउन तोड़ने वालों पर नहीं चलेगा कानून का डंडा

Next Post
महाराष्ट्र में लॉकडाउन तोड़ने वालों पर नहीं चलेगा कानून का डंडा

महाराष्ट्र में लॉकडाउन तोड़ने वालों पर नहीं चलेगा कानून का डंडा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • उत्तर प्रदेश में राजनीतिक बयानबाज़ी तेज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार
  • उर्फी जावेद ने नाम और धर्म बदलने के दावों को बताया झूठा
  • स्टूडियो में भावुक हुए किशोर कुमार, फीस लेने से भी किया इनकार
  • अगर आज बैंक जाने का है प्लान, तो पहले जान लें कहां बंद हैं सभी शाखाएं
  • जेरोधा का बड़ा कदम : मर्चेंट बैंकिंग में एंट्री के लिए सेबी से लाइसेंस आवेदन
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In