• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
सूरज के लिए सबको मार दी, महिला सिपाही हत्याकांड; सुसाइड नोट में क्या-क्या लिखा

सूरज के लिए सबको मार दी, महिला सिपाही हत्याकांड; सुसाइड नोट में क्या-क्या लिखा

August 14, 2024
स्टालिन

इंडिया गठबंधन की बैठक से डीएमके की दूरी, कांग्रेस के रवैये पर जताई नाराजगी

June 5, 2026
मुस्लिम समर्थन के दावे पर सवाल, कई क्षेत्रों में बीजेपी को बढ़त

आधे मुस्लिम विधायकों ने भी छोड़ा ममता का साथ, बागी गुट में बढ़ती जा रही ताकत

June 5, 2026
सेंसर बोर्ड की वजह से बदला गया था ‘शोले’ का अंत

सेंसर बोर्ड की वजह से बदला गया था ‘शोले’ का अंत

June 5, 2026
कैमरे के पीछे का सच: शूटिंग के दौरान मनोज बाजपेयी को पड़ा थप्पड़

बॉक्स ऑफिस और बजट के शोर पर मनोज बाजपेयी ने उठाए सवाल

June 5, 2026
महिला टी20 विश्व कप 2026 में टूट सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड

महिला टी20 विश्व कप 2026 में टूट सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड

June 5, 2026
कुलदीप यादव

अफगानिस्तान टेस्ट से पहले कुलदीप का भरोसा, टीम पूरी तरह तैयार

June 5, 2026
तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर

देश में गैस की कोई कमी नहीं, फिर भी एलपीजी पर भारी अंडर-रिकवरी

June 5, 2026
कनाडा में क्रिटिकल मिनरल्स निवेश को लेकर भारत गंभीर, जल्द भेजेगा प्रतिनिधिमंडल

पेट्रोल-डीजल पर सरकार का दावा, अन्य देशों से बेहतर स्थिति में भारत

June 5, 2026
यात्रियों की नाक से बहने लगा खून, कान में दर्द; विमान में अफरा-तफरी

एटीएफ कीमतों को स्थिर रखने के लिए 10,000 करोड़ रुपये के कोष को मंजूरी

June 5, 2026
बच्चों का सम्मान ही सही परवरिश की पहचान

बच्चों का सम्मान ही सही परवरिश की पहचान

June 5, 2026
देवी शक्ति का स्पंदन: शुक्रवार की आध्यात्मिक यात्रा

देवी शक्ति का स्पंदन: शुक्रवार की आध्यात्मिक यात्रा

June 5, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 5 जून 2026

June 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर बिहार

सूरज के लिए सबको मार दी, महिला सिपाही हत्याकांड; सुसाइड नोट में क्या-क्या लिखा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 14, 2024
in बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
सूरज के लिए सबको मार दी, महिला सिपाही हत्याकांड; सुसाइड नोट में क्या-क्या लिखा

भागलपुर। भागलपुर के पुलिस लाइन में सिपाही नीतू कुमारी के क्वार्टर में हुई घटना के बाद कई प्रकार की चर्चा होने लगी। नीतू के पति पंकज के सुसाइड नोट से बहुत कुछ साफ हो गया। कमरे से पुलिस ने तीन मोबाइल जब्त किया जिसकी जांच की जा रही है। सुसाइड नोट में सूरज का जिक्र होने के बाद उक्त सिपाही को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में कई महत्वपूर्ण पहलू सामने आए हैं।

मोबाइल की शुरुआती जांच में मिली चैटिंग से सूरज को संदिग्ध माना जा सकता है। घटना की सूचना मिलने पर भागलपुर पहुंचे नीतू के जमादार मामा नागेंद्र ठाकुर ने कहा कि इस दुखद घटना की उचित जांच होनी चाहिए। बातचीत में उन्होंने सीबीआई का भी नाम ले लिया। समस्तीपुर में पदस्थापित नागेंद्र ने कहा कि कुछ दिनों पहले नीतू से उनकी बात हुई थी।

…तो क्या पंकज ने ही चारों का कत्ल किया

पति पंकज कुमार के नाम से सुसाइड नोट मिला है। उसमें उसने लिखा है कि उसकी पत्नी ने उसकी मां और दोनों छोटे बच्चों को मार डाला। यह भी लिखा है कि उसके बच्चों का क्या कसूर था, उसे क्यों मारा। उसके बाद लिखा है कि मां और दोनों बच्चों को उसकी पत्नी ने मार डाला जिसके आक्रोशित होकर उसने पत्नी को मार डाला और खुद मरने जा रहा है। उसके सुसाइड नोट से सवाल उठ रहा है कि जिसने अपने घर में बच्चों और मां का शव देखा, पत्नी का गला रेत डाला, वैसी परिस्थिति में उसने सुसाइड नोट कैसे लिखा। चर्चा यह भी है कि चारों का कत्ल कर पंकज ने भी अपनी जान दे दी।

अंतरजातीय विवाह, मां पैरालाइसिस का शिकार

नीतू और पंकज ने अंतरजातीय विवाह किया था। नीतू नाई समाज से थी जबकि पंकज राजपूत था। पंकज के भी पिता का देहांत पहले हो चुका था। उसकी मां पैरालाइसिस की शिकार हो गई थी। पंकज अपनी मां को साथ ही रखता था। यही वजह है कि नीतू की पदस्थापना जहां भी रही पंकज अपनी मां के साथ उसी के साथ रहता था। मंगलवार की देर शाम नीतू के मामा के पहुंचने के बाद क्वार्टर से सभी पांच शव को बाहर निकाला गया। वाहन में लादकर उन शव को मायागंज ले जाया गया। देर रात शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

सुसाइड नोट में क्या लिखा…

पंकज ने सुसाइड नोट में लिखा, ‘अनामिका, मम्मी सबकुछ खत्म हो गया। एक लड़की ने सबको मार दी भाभी। आनंद भैया सबकुछ खत्म हो गया। मां का ईंट और चाकू से गला रेत दी। शिवांश और श्रेया का भी चाकू से गला रेत कर। सॉरी आनंद भैया, विजय भाई। सबकुछ बर्बाद कर दी भैया सिर्फ एक लड़के के लिए, उसका नाम सूरज, शाखा क्राइम ब्यूरो। आनंद भैया, हाथ कांप रहा है लिखने में। समझ में नहीं आ रहा है कि क्यों ऐसा हुआ मेरे साथ। साला हम सोए रह गए भैया और उसने सबको मार डाला। मैंने भी उसको मार डाला भैया जैसे कि सबको मारी थी। ईंट से उसका सिर कुचल डाला और चाकू से गर्दन काट डाला।

जब हम उठे तो देखे घर में खून। श्रेया और शिबू का गर्दन काट डाली है। हम एकदम सन्न पड़ गए। जाकर देखा तो मेरी मां को भी मार डाली। शर्म के मारे हम किसी को बता नहीं पाए। आनंद भैया और विजय भाई आपलोग तो है ही नहीं, ड्यूटी पर गए हैं। सॉरी भैया, सॉरी भैया, हम तो बात भी नहीं कर पाए। आनंद भैया, इस नंबर पर कॉल कर बता दीजिएगा। इसपर कार्रवाई होनी चाहिए, ये लड़का सूरज कुमार क्राइम ब्यूरो। बता दें कि अनामिका नीतू की पड़ोसी है। आनंद चालक सिपाही है जो नीतू के बगल वाले क्वार्टर में रहता है।’

कई सवालों के जवाब बाकी…

घटनास्थल से पुलिस ने दो चाकू, दबिया और ईंट बरामद किया है। आश्चर्य की बात यह है कि जिस जगह पर चार लोगों का गला रेता गया हो वहां से मिले धारदार हथियार पर खून धब्बे या निशान नहीं मिले हैं। एफएसएल की टीम ने जांच की है। गला रेतने के दौरान हथियार पर जिस तरह से खून लगा होना चाहिए उस तरह से खून उसपर लगा नहीं दिखा। ऐसे में सवाल है कि अगर पंकज ने सबसे अंत में अपनी पत्नी का गला रेता तो उसके बाद क्या उसने धारदार हथियार को पानी से धो डाला। पंकज के शरीर पर कपड़े पर भी खून के निशान नहीं थे। आस पड़ोस में रहने वाले लोग यह भी सवाल उठाने लगे हैं कि क्या उक्त कांड में किसी छठे शख्स का भी हाथ हो सकता है?

 

Previous Post

19 अगस्त को सूर्योदय से पहले शुरू हो जाएगी भद्रा, राखी बांधने के लिए सही समय यह

Next Post

धार्मिक स्‍वतंत्रता का मतलब, धर्मांतरण की आजादी नहीं : इलाहाबाद हाईकोर्ट

Next Post
कोर्ट

धार्मिक स्‍वतंत्रता का मतलब, धर्मांतरण की आजादी नहीं : इलाहाबाद हाईकोर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • इंडिया गठबंधन की बैठक से डीएमके की दूरी, कांग्रेस के रवैये पर जताई नाराजगी
  • आधे मुस्लिम विधायकों ने भी छोड़ा ममता का साथ, बागी गुट में बढ़ती जा रही ताकत
  • सेंसर बोर्ड की वजह से बदला गया था ‘शोले’ का अंत
  • बॉक्स ऑफिस और बजट के शोर पर मनोज बाजपेयी ने उठाए सवाल
  • महिला टी20 विश्व कप 2026 में टूट सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In