• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
सुनीता केजरीवाल ने हरियाणा के लिए लॉन्च की 5 गारंटी

सुनीता केजरीवाल ने हरियाणा के लिए लॉन्च की 5 गारंटी

July 20, 2024
स्टालिन

इंडिया गठबंधन की बैठक से डीएमके की दूरी, कांग्रेस के रवैये पर जताई नाराजगी

June 5, 2026
मुस्लिम समर्थन के दावे पर सवाल, कई क्षेत्रों में बीजेपी को बढ़त

आधे मुस्लिम विधायकों ने भी छोड़ा ममता का साथ, बागी गुट में बढ़ती जा रही ताकत

June 5, 2026
सेंसर बोर्ड की वजह से बदला गया था ‘शोले’ का अंत

सेंसर बोर्ड की वजह से बदला गया था ‘शोले’ का अंत

June 5, 2026
कैमरे के पीछे का सच: शूटिंग के दौरान मनोज बाजपेयी को पड़ा थप्पड़

बॉक्स ऑफिस और बजट के शोर पर मनोज बाजपेयी ने उठाए सवाल

June 5, 2026
महिला टी20 विश्व कप 2026 में टूट सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड

महिला टी20 विश्व कप 2026 में टूट सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड

June 5, 2026
कुलदीप यादव

अफगानिस्तान टेस्ट से पहले कुलदीप का भरोसा, टीम पूरी तरह तैयार

June 5, 2026
तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर

देश में गैस की कोई कमी नहीं, फिर भी एलपीजी पर भारी अंडर-रिकवरी

June 5, 2026
कनाडा में क्रिटिकल मिनरल्स निवेश को लेकर भारत गंभीर, जल्द भेजेगा प्रतिनिधिमंडल

पेट्रोल-डीजल पर सरकार का दावा, अन्य देशों से बेहतर स्थिति में भारत

June 5, 2026
यात्रियों की नाक से बहने लगा खून, कान में दर्द; विमान में अफरा-तफरी

एटीएफ कीमतों को स्थिर रखने के लिए 10,000 करोड़ रुपये के कोष को मंजूरी

June 5, 2026
बच्चों का सम्मान ही सही परवरिश की पहचान

बच्चों का सम्मान ही सही परवरिश की पहचान

June 5, 2026
देवी शक्ति का स्पंदन: शुक्रवार की आध्यात्मिक यात्रा

देवी शक्ति का स्पंदन: शुक्रवार की आध्यात्मिक यात्रा

June 5, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 5 जून 2026

June 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर हरियाणा

सुनीता केजरीवाल ने हरियाणा के लिए लॉन्च की 5 गारंटी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 20, 2024
in हरियाणा
Reading Time: 1 min read
A A
0
सुनीता केजरीवाल ने हरियाणा के लिए लॉन्च की 5 गारंटी

File Photo

नई दिल्ली:हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने भी कमर कस ली है। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गैरमौजूगी में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने इसका मोर्चा संभाला है। आज उन्होंने  हरियाणा के लिए पांच गारंटियों का ऐलान किया है जिन्हें केजरीवाल की गांरटी नाम दिया गया है। इसमें महिलाओं के लिए हर मीहने 1000 रुपए और मुफ्त बिजली जैसे वादे किए गए हैं। हरियाणा में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं और आम आदमी पार्टी  90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

इस बीच सुनीता केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप से राज्यसभा सांसद संजय सिंह की मौजूदगी में पांच गारंटियों का ऐलान किया। इसमें उन्होंने कहा, पूरे हरियाणा को मुफ़्त और 24 घंटे बिजली दी जाएगी। सबको अच्छा और मुफ़्त इलाज मिलेगा। सरकारी स्कूलों में अच्छी और मुफ़्त शिक्षा दील जाएगी। सभी माताओं-बहनों को हर महीने ₹1000 रुपए दिए जाएंगे और हर युवा को रोज़गार मिलेगा।

‘हरियाणा के लाल को जेल में डाला’

सुनीता केजरीवाल ने कहा, अरविंद केजरीवाल जी का जन्म 16 August 1968 को हुआ था। जिस दिन उनका जन्म हुआ था, उस दिन जन्मअष्ठमी थी। भगवान जी उनसे कुछ बड़ा करवाना चाहते थे। इसलिए हरियाणा में पैदा हुए अरविंद केजरीवाल जी ने अपनी पार्टी बनाई और पहले चुनाव में ही मुख्यमंत्री बन गए। उन्होंने दिल्ली और पंजाब में सरकारी स्कूल अच्छे कर दिये, लोगों को मुफ़्त बिजली मिल रही है। मोहल्ला क्लीनिक में लोगों का मुफ़्त इलाज हो रह है। मोदी जी ने केजरीवाल को जेल में नहीं डाला, उन्होंने हरियाणा के लाल को जेल में डाला है। मोदी जी कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल जी चोर हैं अगर अरविंद केजरीवाल चोर है तो इस दुनिया में कोई ईमानदार नहीं हो सकता।

उन्होंने आगे कहा, अरविंद केजरीवाल जी ने पूरी दुनिया में हरियाणा का नाम रोशन किया है। अब हरियाणा वाले अपने बेटे अरविंद केजरीवाल जी का साथ देंगे। तीन महीने बाद हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान यहां के लोग केजरीवाल जी का साथ देंगे और BJP को एक भी सीट नहीं देंगे।

सुनीता केजरीवाल ने इन पांच गारियों का किया ऐलान

पहली गारंटी : मुफ्त और 24 घंटे बिजली

•दिल्ली और पंजाब की तरह पुराने घरेलू सारे बकाया बिल माफ किए जाएंगे।
•पावर कट बंद होंगे, दिल्ली और पंजाब की तरह 24 घंटे बिजली का इंतजाम किया जाएगा।

दूसरी गारंटी : सबको अच्छा और फ्री इलाज

•दिल्ली और पंजाब की तरह हर गांव और शहरों के हर मोहल्ले में मोहल्ला क्लीनिक बनाएंगे।
•सभी सरकारी अस्पतालों का कायाकल्प किया जाएगा और नए सरकारी अस्पताल बनाए जाएंगे।
•हर हरियाणवी का पूरा इलाज मुफ्त होगा चाहे बीमारी छोटी हो या बड़ी। सभी टेस्ट, दवाइयां, ऑपरेशन और इलाज सब फ्री होगा। इससे लोगों के काफी पैसे बचेंगे और महंगाई से काफी राहत मिलेगी।

तीसरी गारंटी : अच्छी, बेहतरीन और फ्री शिक्षा

•दिल्ली और पंजाब की तरह शिक्षा माफिया का खात्मा करेंगे।
•सरकारी स्कूलों को इतना अच्छा बनाएंगे कि आप अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल से निकालकर सरकारी स्कूलों में भर्ती करवाओगे।
•प्राइवेट स्कूलों की गुंडागर्दी भी बंद करेंगे, प्राइवेट स्कूलों को नाजायज फीस बढ़ाने से रोका जाएगा।

 चौथी गारंटी : सभी माताओं-बहनों को हर महीने ₹1000

•सभी माताओं-बहनों को हर महीने 1 हजार रुपये देंगे।

पांचवी गारंटी : हर युवा को रोजगार
• हर बेरोजगार युवा के लिए रोज़गार का इंतजाम करेंगे।

Previous Post

‘जीत के बाद तो कई बार अहंकार आ जाता है, पर ऐसा पहली बार है…’

Next Post

मुंबई में इमारत की बालकनी का कुछ हिस्सा ढहा, महिला की मौत और 3 घायल

Next Post
मुंबई में इमारत की बालकनी का कुछ हिस्सा ढहा

मुंबई में इमारत की बालकनी का कुछ हिस्सा ढहा, महिला की मौत और 3 घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • इंडिया गठबंधन की बैठक से डीएमके की दूरी, कांग्रेस के रवैये पर जताई नाराजगी
  • आधे मुस्लिम विधायकों ने भी छोड़ा ममता का साथ, बागी गुट में बढ़ती जा रही ताकत
  • सेंसर बोर्ड की वजह से बदला गया था ‘शोले’ का अंत
  • बॉक्स ऑफिस और बजट के शोर पर मनोज बाजपेयी ने उठाए सवाल
  • महिला टी20 विश्व कप 2026 में टूट सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In