• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
ठंड से ठिठुर रहा दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत

पहाड़ों की बर्फीली हवाओं से कांपा मैदान, माइनस में पहुंचा तापमान

January 16, 2023
गांगुली का भरोसा – भारत पाकिस्तान के खिलाफ करेगा दबदबा

सौरव गांगुली की सुरक्षा में कटौती, Z कैटेगरी से Y कैटेगरी में डिमोशन

June 3, 2026
पांच दिवसीय दौरे पर भारत आईं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति

पांच दिवसीय दौरे पर भारत आईं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति

June 3, 2026
मेटे फ्रेडरिक्सन ने तीसरी बार संभाला डेनमार्क का कार्यभार, पीएम मोदी ने दी बधाई

मेटे फ्रेडरिक्सन ने तीसरी बार संभाला डेनमार्क का कार्यभार, पीएम मोदी ने दी बधाई

June 3, 2026
जापान में मस्जिद उद्घाटन में पाक राजदूत की मौजूदगी से विवाद

जापान में मस्जिद विवाद: पाकिस्तान पर फिर उठे भरोसे के सवाल

June 3, 2026
भारत पर अमेरिका का व्यापारिक वार: ट्रंप ने 25% टैरिफ और जुर्माने का किया ऐलान

व्यापारिक साझेदारी की कसौटी पर भारत-अमेरिका संबंध

June 3, 2026
मालवीय नगर अग्निकांड : जांच के बाद होगी गिरफ्तारी – आशीष सूद

मालवीय नगर अग्निकांड : जांच के बाद होगी गिरफ्तारी – आशीष सूद

June 3, 2026
दिल्ली के होटल में भीषण अग्निकांड, 21 की मौत; मृतकों में 17 विदेशी नागरिक

दिल्ली के होटल में भीषण अग्निकांड, 21 की मौत; मृतकों में 17 विदेशी नागरिक

June 3, 2026
विनम्रता ही महानता का लक्षण : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

विनम्रता ही महानता का लक्षण : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

June 3, 2026
डी.के. शिवकुमार ने संभाली कर्नाटक की कमान, मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

डी.के. शिवकुमार ने संभाली कर्नाटक की कमान, मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

June 3, 2026
रात्रि भोजन परिहार के प्रति रहें जागरूक : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

रात्रि भोजन परिहार के प्रति रहें जागरूक : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 3, 2026
2021 की घटनाएं भूले नहीं हैं, दोषियों पर होगी कार्रवाई : शुभेंदु

“भारत में रहना है तो वंदे मातरम् कहना होगा”: सुवेंदु अधिकारी का बयान, विवाद बढ़ा

June 3, 2026
पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील

पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील

June 3, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

पहाड़ों की बर्फीली हवाओं से कांपा मैदान, माइनस में पहुंचा तापमान

दिल्ली सहित उत्तर भारत में चलेगी शीतलहर

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
January 16, 2023
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
ठंड से ठिठुर रहा दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत

नई दिल्ली:पहाड़ों की बर्फीली हवाओं से रविवार को समूचे उत्तर भारत में कंपकपी छूट गई। कई इलाकों में न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस के दायरे में आ गया। अगले तीन दिन के दौरान कड़ाके की यही ठंड बने रहने और शीत लहर भी चलने के आसार हैं। बृहस्पतिवार से शुरू होने वाले पश्चिमी विक्षोभ से अब कुछ राहत मिलेगी, उससे पहले नहीं।

रविवार राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा। चुरू में यह शून्य से 2.5 डिग्री नीचे जबकि पंजाब के फरीदकोट में शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शीतलहर के चलते के जाफरपुर में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड पर 3.8 डिग्री सेल्सियस, आयानगर में 3.0 डिग्री सेल्सियस और रिज में 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की वेबसाइट पर दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली में स्वचालित मौसम केंद्र उजवा का न्यूनतम तापमान शून्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ नवदीप दहिया ने ट्वीट करके यह आंकड़ा साझा किया। हालांकि, मौसम विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह कहते हुए कि उजवा स्थित स्वचालित मौसम यंत्र “काम नहीं कर रहा है”, इसकी पुष्टि करने से इन्कार कर दिया।

दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि हवा में नमी का स्तर 31 से 81 प्रतिशत रिकार्ड किया गया। दिन के समय तेज धूप भी खिली, जिससे लोगों को कुछ राहत भी मिली।

पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, बठिंडा और गुरदासपुर में क्रमश: 4.9, 4.2, 8, 1 और 3.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो शनिवार की तुलना में आधा डिग्री कम है। सीमांत जिले कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 10.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो एक रात पहले की तुलना में पांच डिग्री सेल्सियस कम है। यह जम्मू-कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में चार से सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। सभी जगह रविवार को शीत लहर से लेकर भीषण शीत लहर की स्थिति भी बनी रही।

मौसम विभाग ने कहा कि 16-18 जनवरी तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगभग दो डिग्री की और गिरावट आने की संभावना है। राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में शीतलहर से गंभीर शीत लहर की स्थिति बनने की संभावना है।

वहीं दिल्ली में 21 जनवरी तक येलो अलर्ट किया गया है। सोमवार से बुधवार तक शीत लहर का येलो अलर्ट है जबकि 19 से 21 के दौरान घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जहां तक सोमवार का पूर्वानुमान है तो सुबह हल्का कोहरा हो सकता है। दिन में आसमान साफ रहेगा। कुछ जगह शीत लहर चलेगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 18 और तीन डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Tags: dffoo gl silver dragon wrapped in icy windsgwalior weather news : बर्फीली हवाओं के चलते बढ़ी ठंडhilleberg soulo in strong windshow to find icywindhow to get icywindicewindicyicy coldicy windicy wind glaceonicywindpolar windssilver dragon wrapped in icy windssilver dragon wrapped in icy winds shinryutm27 icy windtm27 icywindwhere is icywindwhere to find icy windwhere to find icywindwhere to get icy windwhere to get icywindwindwind soundswindswinter soundsउत्तराखंड में यलो अलर्टचमोलीजम्मू कश्मीर बर्फबारीडल झीलताजा खबरदिल्ली का मौसमदिल्ली का मौसम पूर्वानुमानदिल्ली की सर्दीदिल्ली में कोहरादिल्ली में ठंडदिल्ली में शीत लहरदिल्ली-एनसीआर का मौसमपंजाब का मौसम पूर्वानुमानपर्यटकपहाडों पर बर्फबारीबर्फबारीबर्फीली हवाएंबर्फीली हवाओंबर्फीली हवाओं की चपेट में mpमहिलाओंमौसम अलर्टमौसम की खबरेंसर्दी का मौसम
Previous Post

चीन ने कहा- एलएसी पर हालात सामान्य, दोनों पक्ष कूटनीतिक और सैन्य चैनलों के माध्यम से कर रहे बात

Next Post

गणतंत्र दिवस से पहले आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम

Next Post
गणतंत्र दिवस से पहले आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम

गणतंत्र दिवस से पहले आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सौरव गांगुली की सुरक्षा में कटौती, Z कैटेगरी से Y कैटेगरी में डिमोशन
  • पांच दिवसीय दौरे पर भारत आईं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति
  • मेटे फ्रेडरिक्सन ने तीसरी बार संभाला डेनमार्क का कार्यभार, पीएम मोदी ने दी बधाई
  • जापान में मस्जिद विवाद: पाकिस्तान पर फिर उठे भरोसे के सवाल
  • व्यापारिक साझेदारी की कसौटी पर भारत-अमेरिका संबंध
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In