• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अभी कहां है चंद्रयान-3, लॉन्चिंग के 12वें दिन हासिल की बड़ी सफलता

पृथ्वी और चंद्रमा के चक्कर काटते हुए क्यों चांद तक पहुंचता है चंद्रयान-3, सीधे क्यों नहीं करता सफर?

July 29, 2023
गर्मी की छुट्टियां बच्चों के लिए बनाएं यादगार और उपयोगी

गर्मी की छुट्टियां बच्चों के लिए बनाएं यादगार और उपयोगी

April 26, 2026
सूखी तुलसी भी है शुभ, जानिए समृद्धि के पारंपरिक उपाय

सूखी तुलसी भी है शुभ, जानिए समृद्धि के पारंपरिक उपाय

April 26, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 26 अप्रैल 2026

April 26, 2026
इस्लामाबाद में कूटनीतिक गतिरोध: ईरान के विदेश मंत्री बिना अमेरिका से मुलाकात लौटे

इस्लामाबाद में कूटनीतिक गतिरोध: ईरान के विदेश मंत्री बिना अमेरिका से मुलाकात लौटे

April 25, 2026
‘पंचजन्य’ एजेंडे के साथ के. कविता की नई पार्टी लॉन्च, दो साल में सत्ता का दावा

‘पंचजन्य’ एजेंडे के साथ के. कविता की नई पार्टी लॉन्च, दो साल में सत्ता का दावा

April 25, 2026
रिलायंस बनी देश की सबसे लाभदायक कंपनी, 10 अरब डॉलर का आंकड़ा पार

रिलायंस बनी देश की सबसे लाभदायक कंपनी, 10 अरब डॉलर का आंकड़ा पार

April 25, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

राजनीति गरमाई: राहुल गांधी ने ममता और मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

April 25, 2026
तेरापंथ की राजधानी में महातपस्वी महाश्रमण के 65वें जन्मोत्सव का भव्य आयोजन 

तेरापंथ की राजधानी में महातपस्वी महाश्रमण के 65वें जन्मोत्सव का भव्य आयोजन 

April 25, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

बिना वैध PUC सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, दिल्ली में नया नियम लागू

April 25, 2026
संयम और संकल्पों के साथ मनाया आचार्य श्री महाश्रमण जी का ६५वां जन्म दिवस

संयम और संकल्पों के साथ मनाया आचार्य श्री महाश्रमण जी का ६५वां जन्म दिवस

April 25, 2026
हरभजन सिंह के घर के बाहर विरोध, दीवार पर लिखा ‘गद्दार’

हरभजन सिंह के घर के बाहर विरोध, दीवार पर लिखा ‘गद्दार’

April 25, 2026
राघव चड्ढा का पार्टी पर पलटवार, आरोपों का दिया करारा जवाब

दिल्ली की सियासत में ‘शीश महल’ संग्राम, राघव चड्ढा का आप पर प्रहार

April 25, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, April 26, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home ओपिनियन

पृथ्वी और चंद्रमा के चक्कर काटते हुए क्यों चांद तक पहुंचता है चंद्रयान-3, सीधे क्यों नहीं करता सफर?

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 29, 2023
in ओपिनियन, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
अभी कहां है चंद्रयान-3, लॉन्चिंग के 12वें दिन हासिल की बड़ी सफलता

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक बार फिर से देश का नाम गर्व से रोशन किया है। चंद्रयान 3 पृथ्वी से चंद्रमा की ओर एक नया सफर कर रहा है। इस मिशन के पूरा होने के बाद अंतरिक्ष और विज्ञान के क्षेत्र में भारतीय तकनीक एक नई ऊंचाई को छूएगी। चंद्रयान 3 का मुख्य उद्देश्य चंद्रमा की सतह पर अध्ययन करना और उसके वैज्ञानिक रहस्यों को समझना है। इसके जरिए चंद्रमा के रॉक संरचना, भौतिक बनावट, रेडियोमेट्री और अन्य वैज्ञानिक अध्ययनों को अंजाम देना है। इस मिशन के जरिए भारतीय वैज्ञानिकों को चंद्रमा के भौतिक और भौगोलिक संरचना का विश्लेषण करने में सहायता हासिल होगी।

चंद्रयान 3 को 14 जुलाई 2023 को LVM3 M4 (एलवीएम3 एम4) रॉकेट के माध्यम से चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए लॉन्च किया गया था। मगर चंद्रयान 3 फिलहाल पृथ्वी के चक्कर लगाता हुआ चांद की तरफ रुख कर रहा है। ऐसे में लोगों के मन में अक्सर सवाल उठता है कि चंद्रमा के मिशन पर निकले चंद्रयान 3 ने पृथ्वी के चक्कर क्यों लगाए? यह सीधे चंद्रमा की कक्षा तक क्यों नहीं पहुंच जाता?

चंद्रयान 3 का मकसद चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग करना है। चंद्रयान 3 के मिशन को पूरा होने में लगभग 40 दिन का वक्त लगने वाला है। लॉन्च किए जाने के बाद से चंद्रयान 3 पृथ्वी के चक्कर लगाता हुआ चांद की तरफ रुख कर रहा है। दरअसल, पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण से बाहर निकलने के लिए बूस्टर या कहें शक्तिशाली रॉकेट यान की जरूरत होती है। अगर आप सीधे चांद पर जाना चाहते हैं, तो आपको बड़े और शक्तिशाली रॉकेट की जरूरत होगी। इसमें ईंधन की भी अधिक आवश्यकता होती है, जिसका सीधा असर प्रोजेक्ट के बजट पर पड़ता है। यानी अगर हम चंद्रमा की दूरी सीधे पृथ्वी से तय करेंगे तो हमें ज्यादा खर्च करना पड़ेगा।

पृथ्वी की कक्षा में चक्कर लगाने के दौरान चंद्रयान 3 सैटेलाइट में मौजूद उर्जा का इस्तेमाल कर गति को तेज करते हुए अपनी रेंज बढ़ाता जाएगा। जैसे ही चंद्रयान 3 चंद्रमा की कक्षा के निकट आएगा यह चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर जाएगा। इस प्रक्रिया को टीएलआई कहा जाता है। नीचे दी गई तस्वीर के माध्यम से आप इसे समझ सकते हैं।

इसरो के एक अधिकारी के मुताबिक टीएलआई की प्रक्रिया के बाद चंद्रयान-3 पृथ्वी की कक्षा से बाहर निकल जाएगा और उस पथ पर अग्रसर हो जाएगा, जो उसे चंद्रमा के करीब ले जाएगा। अधिकारी के मुताबिक, दूसरे शब्दों में कहें तो एक अगस्त को टीएलआई प्रक्रिया पूरी होने के बाद यान पृथ्वी की कक्षा से बाहर निकल जाएगा और चंद्रमा के करीब पहुंचने के अपने सफर की शुरुआत करेगा। टीएलआई प्रक्रिया चंद्रयान-3 को ‘लूनार ट्रांसफर ट्रैजेक्टरी’ (चंद्र स्थानांतरण प्रक्षेपवक्र) यानी चंद्रमा की कक्षा में दाखिल होने के सफर पर ले जाएगी। 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कराने की कोशिश करेगा।

Previous Post

एक्शन मोड में सरकार, अब डी-ऑयल राइस की भूसी के निर्यात पर लगा बैन

Next Post

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से जुड़ी 80 फीसद अनुशंसाओं पर आगे बढ़ी सरकार, समागम का प्रधानमंत्री करेंगे उदघाटन

Next Post
PM मोदी देंगे 71 हजार युवाओं को नौकरियों का नियुक्ति पत्र

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से जुड़ी 80 फीसद अनुशंसाओं पर आगे बढ़ी सरकार, समागम का प्रधानमंत्री करेंगे उदघाटन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गर्मी की छुट्टियां बच्चों के लिए बनाएं यादगार और उपयोगी
  • सूखी तुलसी भी है शुभ, जानिए समृद्धि के पारंपरिक उपाय
  • आज का राशिफल – 26 अप्रैल 2026
  • इस्लामाबाद में कूटनीतिक गतिरोध: ईरान के विदेश मंत्री बिना अमेरिका से मुलाकात लौटे
  • ‘पंचजन्य’ एजेंडे के साथ के. कविता की नई पार्टी लॉन्च, दो साल में सत्ता का दावा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In