नई दिल्ली:कॉफी डे ग्लोबल लिमिटेड (सीडीजीएल) के खिलाफ दिवालियापन की कार्यवाही शुरू करने के एनसीएलटी के आदेश को चुनौती देते हुए राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) में एक अपील दायर की गई है। बता दें कि सीडीजीएल चर्चित कैफे कॉफी डे का ऑनर है और संचालन करता है।
दी गई है चुनौती: सीडीजीएल की निलंबित निदेशक मालविका हेगड़े ने कॉफी डे ग्लोबल के खिलाफ कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) शुरू करने के राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के आदेश के खिलाफ एनसीएलएटी की चेन्नई पीठ के समक्ष अपील की है। एनसीएलटी के आदेश पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिका शुक्रवार को न्यायमूर्ति राकेश कुमार जैन और श्रीशा मेरला की पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की गई।
इंडसइंड बैंक की याचिका: इससे पहले 20 जुलाई को एनसीएलटी की बेंगलुरु पीठ ने कंपनी के वित्तीय ऋणदाता इंडसइंड बैंक की याचिका पर एक आदेश पारित किया था। एनसीएलटी ने बोर्ड को निलंबित करने के बाद शैलेन्द्र अजमेरा को अंतरिम समाधान पेशेवर भी नियुक्त किया था। इस आदेश को सीडीजीएल के निलंबित बोर्ड की निदेशक और दिवंगत वी जी सिद्धार्थ की पत्नी मालविका हेगड़े ने चुनौती दी है।
शेयर का हाल: बीएसई इंडेक्स पर कॉफी डे एंटरप्राइजेज के नाम से लिस्टेड कंपनी के शेयर दबाव में नजर आ रहे हैं। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर की कीमत 33.28 रुपये है। इस शेयर ने 26.40 रुपये के स्तर को टच किया। यह 52 हफ्ते का निचला स्तर है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

