• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
करारा जवाब मिलेगा...दुश्मनों पर गरजे इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू

यूएस संसद में नेतन्याहू का संबोधन, हमास को मिटाने की खाई कसम

July 25, 2024
‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

ट्रंप-नेतन्याहू विवाद पर बोले इजरायली प्रधानमंत्री, ‘अच्छे परिवारों में भी होते हैं मतभेद’

June 5, 2026
स्टालिन

इंडिया गठबंधन की बैठक से डीएमके की दूरी, कांग्रेस के रवैये पर जताई नाराजगी

June 5, 2026
मुस्लिम समर्थन के दावे पर सवाल, कई क्षेत्रों में बीजेपी को बढ़त

आधे मुस्लिम विधायकों ने भी छोड़ा ममता का साथ, बागी गुट में बढ़ती जा रही ताकत

June 5, 2026
सेंसर बोर्ड की वजह से बदला गया था ‘शोले’ का अंत

सेंसर बोर्ड की वजह से बदला गया था ‘शोले’ का अंत

June 5, 2026
कैमरे के पीछे का सच: शूटिंग के दौरान मनोज बाजपेयी को पड़ा थप्पड़

बॉक्स ऑफिस और बजट के शोर पर मनोज बाजपेयी ने उठाए सवाल

June 5, 2026
महिला टी20 विश्व कप 2026 में टूट सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड

महिला टी20 विश्व कप 2026 में टूट सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड

June 5, 2026
कुलदीप यादव

अफगानिस्तान टेस्ट से पहले कुलदीप का भरोसा, टीम पूरी तरह तैयार

June 5, 2026
तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर

देश में गैस की कोई कमी नहीं, फिर भी एलपीजी पर भारी अंडर-रिकवरी

June 5, 2026
कनाडा में क्रिटिकल मिनरल्स निवेश को लेकर भारत गंभीर, जल्द भेजेगा प्रतिनिधिमंडल

पेट्रोल-डीजल पर सरकार का दावा, अन्य देशों से बेहतर स्थिति में भारत

June 5, 2026
यात्रियों की नाक से बहने लगा खून, कान में दर्द; विमान में अफरा-तफरी

एटीएफ कीमतों को स्थिर रखने के लिए 10,000 करोड़ रुपये के कोष को मंजूरी

June 5, 2026
बच्चों का सम्मान ही सही परवरिश की पहचान

बच्चों का सम्मान ही सही परवरिश की पहचान

June 5, 2026
देवी शक्ति का स्पंदन: शुक्रवार की आध्यात्मिक यात्रा

देवी शक्ति का स्पंदन: शुक्रवार की आध्यात्मिक यात्रा

June 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

यूएस संसद में नेतन्याहू का संबोधन, हमास को मिटाने की खाई कसम

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 25, 2024
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
करारा जवाब मिलेगा...दुश्मनों पर गरजे इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू

वाशिंगटन:इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को यूएस कांग्रेस में दिए भाषण में गाजा में इजरायल के चल रहे युद्ध का जोरदार बचाव किया। इसके बाद कई डेमोक्रेटिक सांसदों ने उनके भाषण का बहिष्कार किया। नेतन्याहू ने इस दौरान कहा कि इजरायल पूर्ण विजय के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अंत तक लड़ाई जारी रखने की कसम खाई।

नेतन्याहू ने हमास के खिलाफ जंग में अमेरिका की ओर से दी जा रही मदद को बढ़ाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, “अमेरिका और इजराइल को एक दूसरे के साथ खड़ा होना चाहिए। जब हम एक साथ खड़े होते हैं तब सचमुच कुछ बड़ा होता है: हम जीतते हैं, वे हारते हैं।”

नेतन्याहू ने युद्ध को लेकर अपने देश का बचाव किया, साथ ही युद्ध का विरोध करने वालों का उपहास भी किया। उन्होंने अमेरिका की राजधानी के निकट सड़कों पर हो रहे प्रदर्शनों की ओर इशारा करते हुए उन्हें इजरायल के विरोधियों को फायदा पहुंचाने वाला बताया।

अपने संबोधन के दौरान नेतन्याहू ने अमेरिका-ईरान संबंधों के ऐतिहासिक संदर्भ का भी जिक्र किया। उन्होंने ईरान के प्रॉक्सी नेटवर्क का वर्णन किया, जिसमें हौथिस, हिजबुल्लाह और हमास शामिल हैं। नेतन्याहू ने कहा, “जब हम ईरान से लड़ते हैं, तो हम संयुक्त राज्य अमेरिका के सबसे कट्टरपंथी और जानलेवा दुश्मन से लड़ रहे होते हैं।” उन्होंने कहा, “हमारी लड़ाई आपकी लड़ाई है, हमारे दुश्मन आपके दुश्मन हैं और हमारी जीत आपकी जीत होगी।”

डेमोक्रेटिक सांसदों का विरोध
नेतन्याहू के संबोधन के दौरान कई सांसदों ने तालियां बजाईं, लेकिन डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रमुख सांसदों ने ऐसा नहीं किया। डेमोक्रेटिक पार्टी के 50 से अधिक सांसदों और निर्दलीय सांसद बर्नी सैंडर्स ने नेतन्याहू के संबोधन का बहिष्कार किया। इस दौरान सबकी निगाहें उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की अनुपस्थिति पर रहीं, जो संसद के उच्च सदन सीनेट की सभापति हैं। बताया जाता है कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के कारण वह सदन में उपस्थित नहीं हुईं।

युद्ध अपराधी वाले पोस्टर
इसके अलावा, वाशिंगटन से डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद पैटी मरे ने संबोधन के दौरान उपस्थित रहने से इनकार कर दिया। मिशिगन से डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद रशीदा तलैब ने भी संबोधन का बहिष्कार किया। तलैब का परिवार इजराइल से सटे वेस्ट बैंक में रहता है। सदन के कक्ष में बैठीं तलैब ने हाथों में तख्ती ले रखी थी, जिसपर “युद्ध अपराधी” लिखा था।

हिजबुल्लाह को कुचलने की धमकी दी
नेतन्याहू ने करीब एक घंटे तक संबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने सबसे अधिक ईरान पर ही बात की। उन्होंने ईरान को अमेरिका और इजराइल का सबसे बड़ा दुश्मन बताया। तन्याहू ने अमेरिकी सांसदों से कहा कि अब जीत बेहद करीब है। हमास के हारने से ईरान को झटका लगेगा। उन्होंने हिजबुल्लाह को कुचलने की धमकी दी और कहा कि अपने लोगों को सुरक्षित रखने के लिए इजराइल हर जरूरी कदम उठाएगा।

7 अक्टूबर को बदनाम दिन कहा
नेतन्याहू ने कहा कि 7 अक्टूबर का दिन 11 सितंबर की तरह इजराइलियों के लिए एक बदनाम दिन बन चुका है। अमेरिका के न्यूयॉर्क में 11 सितंबर 2011 को आतंकी हमला हुआ था। नेतन्याहू ने संसद में बताया कि यह हमला एक छुट्टी के दिन हुआ। हम त्यौहार में व्यस्त थे। हमास के हमलावरों ने महिलाओं के साथ बलात्कार किया, पुरुषों के सिर काटे, बच्चों को जिंदा जला दिया। उन्होंने गाजा से अनेक बंधकों को बचाने के लिए इजराइली सेना की तारीफ की।

संसद में नेतन्याहू ने एक इजराइली बंधक रह चुकी नोआ अग्रमानी से भी परिचय कराया। नोआ को 7 अक्टूबर के दिन हमास के लड़ाके मोटरसाइकिल पर उठा ले गए थे। बंधकों के परिवारों को संबोधित करते हुए नेतन्याहू ने कहा कि वह तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक कि सभी बंधक वापस नहीं आ जाते। उन्होंने कहा कि वे बंधकों को छुड़ाने के लिए कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बंधकों को छुड़ाने के लिए बाइडेन की कोशिशों की भी तारीफ की।

नेतन्याहू ने गाजा में युद्ध का विरोध करने वालों का भी मजाक उड़ाया। उन्होंने संसद के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों को इजराइल के दुश्मन देशों के लिए उपयोगी मूर्ख करार दिया।

नेतन्याहू ने कहा ईरान का मानना है कि यदि उसे अमेरिका को कमजोर करना है तो उसे मिडिल ईस्ट पर जीत हासिल करनी होगी। लेकिन मिडिल ईस्ट के दिल में इजराइल बसा हुआ है जो बार-बार ईरान के मंसूबे पर पानी फेर देता है।

गाजा पर कंट्रोल करने का इरादा नहीं
नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल जिस दिन हमास को हरा देगा उस दिन गाजा में एक नई शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि जीत के बाद भी वे कुछ समय तक गाजा पर कंट्रोल रखेंगे ताकि ये जमीन फिर इजराइल के लिए खतरा न बने। नेतन्याहू ने कहा कि जंग खत्म होने के बाद गाजा में जिनकी भी सरकार होगी वे फिर कभी इजराइल को नुकसान पहुंचाने की कोशिश नहीं करेंगे। उनकी बस इतनी सी मांग है। नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल का गाजा को हासिल करने का कोई इरादा नहीं है।

Previous Post

5000 KM की मारक क्षमता; DRDO ने की सफल टेस्टिंग

Next Post

16 साल की लड़की संग छत पर रेप, फिर 5वीं मंजिल से फेंक दिया नीचे

Next Post
अपने दोस्तों के सामने मेरे कपड़े…पत्नी ने बताया पायलट पति का ‘डर्टी गेम

16 साल की लड़की संग छत पर रेप, फिर 5वीं मंजिल से फेंक दिया नीचे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ट्रंप-नेतन्याहू विवाद पर बोले इजरायली प्रधानमंत्री, ‘अच्छे परिवारों में भी होते हैं मतभेद’
  • इंडिया गठबंधन की बैठक से डीएमके की दूरी, कांग्रेस के रवैये पर जताई नाराजगी
  • आधे मुस्लिम विधायकों ने भी छोड़ा ममता का साथ, बागी गुट में बढ़ती जा रही ताकत
  • सेंसर बोर्ड की वजह से बदला गया था ‘शोले’ का अंत
  • बॉक्स ऑफिस और बजट के शोर पर मनोज बाजपेयी ने उठाए सवाल
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In