डेस्क : यूपी के शामली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां कांधला थाना क्षेत्र के गढ़ीदौलत में घरेलू विवाद और बिना बुर्के के मायके जाने पर पति ने अपनी पत्नी एवं दो मासूम बेटियों की हत्या कर शवों को घर में करीब नौ फीट गहरा गड्ढा खोदकर दबा दिया। छह दिन बाद मंगलवार को पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना कबूल किया। रात करीब दस बजे पुलिस ने घर में खुदाई कराकर तीनों शवों को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम को भेजा।
कांधला थाना क्षेत्र के गांव गढ़ीदौलत के रहने वाले दाउद के बेटे फारुख के पांच बच्चे हैं। वह अपने पिता दाऊद से अलग मकान में रहता था। फारुख की 32 साल की पत्नी ताहिरा एवं दो बेटी 12 साल की आफरीन और 5 साल की छोटी सारीन 10 दिसंबर से लापता थीं। शक होने पर मंगवार शाम को फारुख के पिता दाऊद ने पुलिस से शिकायत की। ग्राम प्रधान ने भी लापता होने की शिकायत की। पुलिस ने फारुख को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने तीनों की हत्या कर शव को घर में दफनाना कबूल कर लिया।
इस मामले एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके गांव के फारुख की पत्नी और 2 बेटियां गायब हैं। इस पर चौकी इंचार्ज और एसएचओ ने फारुख से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह होटल में रोटी बनाने का काम करता था। करीब एक महीने पहले पत्नी पैसे मांग रही थी। इस पर विवाद हुआ था और बिना बुर्के पत्नी बच्चियों को लेकर मायके चली गई थी। इस बात को लेकर परेशान था कि इज्जत चली गई। फिर जाकर पत्नी और बच्चियों को लेकर घर लेते आया और तभी से उसे मारने का प्लान बनाया। 9-10 दिसंबर रात में पत्नी को चाय के बहाने जगाया। जैसे ही वह चुल्हे पर वह आई तो उसे गोली मार दी। गोली की आवाज पर दोनों बेटियां जाग कर बाहर आईं तो बेटी आफरीन को भी गोली मार दी। सारीन का गला घोट दिया। हत्या कर तीनों शवों को घर में गड्ढा खोदकर दबा दिया।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
