• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अजित पवार

महाराष्ट्र सरकार गठन: एनसीपी की शिंदे शिवसेना के बराबर हिस्सेदारी की मांग

December 3, 2024
दही-खीरा सलाद: गर्मी में सेहत और स्वाद का बेहतरीन मेल

दही-खीरा सलाद: गर्मी में सेहत और स्वाद का बेहतरीन मेल

May 2, 2026
देवर्षि नारद की वीणा: भक्ति और ज्ञान का दिव्य संतुलन

देवर्षि नारद की वीणा: भक्ति और ज्ञान का दिव्य संतुलन

May 2, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 2 मई 2026

May 2, 2026
जब चाय भी सवाल बन जाए… और ज़िंदगी जवाब ढूँढती रह जाए

जब चाय भी सवाल बन जाए… और ज़िंदगी जवाब ढूँढती रह जाए

May 1, 2026
मतदाता सूची विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने कहा— प्रक्रिया में देरी बर्दाश्त नहीं

काउंटिंग में केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती पर घमासान, टीएमसी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

May 1, 2026
आसिम मुनीर हों या कोई और, पाकिस्तान की भाषा हमेशा एक—गलतफहमी और धमकी

अमेरिका-ईरान वार्ता विफल, पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर ने फिर उठाया कश्मीर मुद्दा

May 1, 2026
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, सरकार ने वैश्विक कीमतों का दिया हवाला

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, सरकार ने वैश्विक कीमतों का दिया हवाला

May 1, 2026
पंजाब विधानसभा में हंगामा: सीएम भगवंत मान के अल्कोहल-डोप टेस्ट की उठी मांग

पंजाब विधानसभा में हंगामा: सीएम भगवंत मान के अल्कोहल-डोप टेस्ट की उठी मांग

May 1, 2026
संयम व व्रत का पालन करने वाले साधु श्रेष्ठ : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

संयम व व्रत का पालन करने वाले साधु श्रेष्ठ : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

May 1, 2026
संयम, शांति और मानवता के पथप्रदर्शक: आचार्य श्री महाश्रमण जी का 53वाँ दीक्षा दिवस जयपुर में श्रद्धा से मनाया गया

संयम, शांति और मानवता के पथप्रदर्शक: आचार्य श्री महाश्रमण जी का 53वाँ दीक्षा दिवस जयपुर में श्रद्धा से मनाया गया

May 1, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

एलपीजी कीमतों पर सियासी घमासान, राहुल गांधी ने केंद्र को घेरा

May 1, 2026
अप्रैल में जीएसटी संग्रह ने तोड़ा रिकॉर्ड, 2.43 लाख करोड़ रुपये के पार

अप्रैल में जीएसटी संग्रह ने तोड़ा रिकॉर्ड, 2.43 लाख करोड़ रुपये के पार

May 1, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, May 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर

महाराष्ट्र सरकार गठन: एनसीपी की शिंदे शिवसेना के बराबर हिस्सेदारी की मांग

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
December 3, 2024
in राज्य-शहर
Reading Time: 1 min read
A A
0
अजित पवार

File Photo

मुंबई:महाराष्ट्र में सरकार गठन और शपथ समारोह पर सस्पेंस के बीच महायुति में अजित पवार की अगुवाई वाले सहयोगी दल एनसीपी ने भी पेच फंसा दिया है। एनसीपी ने एकनाथ शिंदे की शिवसेना के बराबर सरकार में जगह की मांग की है। एनसीपी नेता छगन भुजबल ने हालिया विधानसभा चुनावों में बेहतर स्ट्राइक रेट का हवाला देते हुए कहा है कि उनकी पार्टी नई सरकार में एकनाथ शिंदे के पार्टी के बराबर हिस्सेदारी से कम पर नहीं मानेगी। सरकार गठन की कोशिशों के बीच एनसीपी की तरफ से यह नई मांग सामने आई है।

छगन भुजबल ने साफ तौर पर कहा है कि महाराष्ट्र विधानसभा में चुनावों में अजित पवार की अगुवाई में एनसीपी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। ऐसे में नई सरकार में एनसीपी को भी शिवसेना के बराबर प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। उन्होंने मंगलवार को कहा, “अगर हम अपने गठबंधन में स्ट्राइक रेट देखें तो बीजेपी पहले नंबर पर है और दादा (अजित पवार) की एनसीपी दूसरे नंबर पर है और शिंदे की सेना तीसरे नंबर पर है। इसलिए हमारी मांग है कि सरकार में हमें भी शिंदे के बराबर जगह मिले।”

हालिया विधानसभा चुनावों में स्ट्राइक रेट का हवाला देकर छगन भुजबल ने पहले अजित पवार के लिए सीएम की कुर्सी मांगी थी। बता दें कि 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 132 सीटों पर जीत मिली है। उसने 148 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इस लिहाज से भाजपा की स्ट्राइक रेट 88.5 फीसदी रहा, जबकि 59 सीटों पर चुनाव लड़कर 41 सीटें जीतने वाली एनसीपी की स्ट्राइक रेट 69.5 फीसदी रही। एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 81 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 56 पर जीत दर्ज की थी। उसकी स्ट्राइक रेट 70.4 फीसदी रही।

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनावों में महायुति की भारी जीत हुई थी। नई सरकार 5 दिसंबर को शपथ लेगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है लेकिन महायुति गठबंधन ने अभी तक किसी नाम की घोषणा नहीं की है। राज्य भाजपा विधायक दल की बैठक 4 दिसंबर को होगी, जिसमें माना जा रहा है कि फडणवीस के नाम पर मुहर लगेगी।

यह भी तय है कि नई सरकार में अजित पवार उप मुख्यमंत्री होंगे लेकिन एकनाथ शिंदे को लेकर अभी तय नहीं हो सका है कि उनकी भूमिका क्या होगी। इस पर संशय जारी है। विभागों और मंत्रियों की संख्या को लेकर भी अंदरूनी खींचतान की खबरे हैं। शिवसेना नेताओं ने सोमवार को कहा था कि गठबंधन राजनीति की ‘‘परंपरा’’ के अनुसार, यदि मुख्यमंत्री पद भाजपा को मिलता है तो उनकी पार्टी को गृह विभाग मिलना चाहिए।

Previous Post

प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा बयान: भारतीय न्याय संहिता लागू

Next Post

दक्षिण कोरिया में इमरजेंसी मॉर्शल लॉ का ऐलान

Next Post
दक्षिण कोरिया

दक्षिण कोरिया में इमरजेंसी मॉर्शल लॉ का ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दही-खीरा सलाद: गर्मी में सेहत और स्वाद का बेहतरीन मेल
  • देवर्षि नारद की वीणा: भक्ति और ज्ञान का दिव्य संतुलन
  • आज का राशिफल – 2 मई 2026
  • जब चाय भी सवाल बन जाए… और ज़िंदगी जवाब ढूँढती रह जाए
  • काउंटिंग में केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती पर घमासान, टीएमसी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In