• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
संयम व व्रत का पालन करने वाले साधु श्रेष्ठ : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

संयम व व्रत का पालन करने वाले साधु श्रेष्ठ : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

May 1, 2026
आसिम मुनीर हों या कोई और, पाकिस्तान की भाषा हमेशा एक—गलतफहमी और धमकी

अमेरिका-ईरान वार्ता विफल, पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर ने फिर उठाया कश्मीर मुद्दा

May 1, 2026
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, सरकार ने वैश्विक कीमतों का दिया हवाला

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, सरकार ने वैश्विक कीमतों का दिया हवाला

May 1, 2026
पंजाब विधानसभा में हंगामा: सीएम भगवंत मान के अल्कोहल-डोप टेस्ट की उठी मांग

पंजाब विधानसभा में हंगामा: सीएम भगवंत मान के अल्कोहल-डोप टेस्ट की उठी मांग

May 1, 2026
संयम, शांति और मानवता के पथप्रदर्शक: आचार्य श्री महाश्रमण जी का 53वाँ दीक्षा दिवस जयपुर में श्रद्धा से मनाया गया

संयम, शांति और मानवता के पथप्रदर्शक: आचार्य श्री महाश्रमण जी का 53वाँ दीक्षा दिवस जयपुर में श्रद्धा से मनाया गया

May 1, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

एलपीजी कीमतों पर सियासी घमासान, राहुल गांधी ने केंद्र को घेरा

May 1, 2026
अप्रैल में जीएसटी संग्रह ने तोड़ा रिकॉर्ड, 2.43 लाख करोड़ रुपये के पार

अप्रैल में जीएसटी संग्रह ने तोड़ा रिकॉर्ड, 2.43 लाख करोड़ रुपये के पार

May 1, 2026
कूलर ठेले पर और फर्नीचर ट्रैक्टर पर, 1 अणे मार्ग से निकला नीतीश कुमार का सामान

कूलर ठेले पर और फर्नीचर ट्रैक्टर पर, 1 अणे मार्ग से निकला नीतीश कुमार का सामान

May 1, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

May 1, 2026
आरबीआई का बड़ा कदम: छह महीनों में 100 टन से अधिक सोना भारत लाया गया

आरबीआई का बड़ा कदम: छह महीनों में 100 टन से अधिक सोना भारत लाया गया

May 1, 2026
नस्लीय टिप्पणी और यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरी जेपी मॉर्गन की अधिकारी

नस्लीय टिप्पणी और यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरी जेपी मॉर्गन की अधिकारी

May 1, 2026
सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पवन खेड़ा, असम सीएम की पत्नी से जुड़े केस में नई कानूनी जंग

पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत मंजूर

May 1, 2026
एनकाउंटर

बिहार में कानून का शिकंजा: मुठभेड़ों में लगातार गिर रहे कुख्यात अपराधी

May 1, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, May 1, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

संयम व व्रत का पालन करने वाले साधु श्रेष्ठ : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

किसका संयम-किससे बेहतर’ विषय को आचार्यश्री ने किया व्याख्यायित 

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 1, 2026
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
संयम व व्रत का पालन करने वाले साधु श्रेष्ठ : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण
लाडनूं : जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अधिशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, अहिंसा यात्रा प्रणेता, शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी की मंगल सन्निधि को प्राप्त कर जैन विश्व भारती परिसर गुलजार बन गया है। नित नूतन आयोजनों में शामिल होने के लिए देश-विदेश के सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हो रहे हैं और इस सुअवसर का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। शुक्रवार को आचार्यश्री की मंगल सन्निधि में मुख्य प्रवचन कार्यक्रम के दौरान मंगल प्रवचन के उपरान्त मुनि प्रसन्नकुमारजी की स्मृति सभा का आयोजन हुआ तो वहीं आज भी आचार्यश्री के जन्मोत्सव व पट्टोत्सव के संदर्भ में प्रस्तुतियों का क्रम बना रहा।
सुधर्मा सभा में उपस्थित चतुर्विध धर्मसंघ को सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमणजी ने आज के निर्धारित विषय ‘किसका संयम-किससे बेहतर’ को व्याख्यायित करते हुए कहा कि उत्तरज्झयणाणि आगम में तीन प्रकार के मनुष्य बताए गए हैं- अव्रती मनुष्य, देशविरति मनुष्य और सर्वविरति मनुष्य। इसमें संसार के सम्पूर्ण मनुष्य आ जाते हैं। वैसे मनुष्य, जिनमें कोई त्याग, तपस्या, संयम, व्रत, नियम आदि नहीं होता। धार्मिक दृष्टि से वे असंयमी होते हैं। आशा, लालसा बने रहने के कारण आदमी अव्रती ही रह जाता है। जब आदमी वृद्ध हो जाता है तो चेहरे पर झुर्रियां आ जाती हैं, शरीर गल जाता है, मुंह दंतविहीन हो जाता है, आदमी लाठी के सहारे चलता है तो भी आदमी से आशा, लालसा और अव्रत नहीं छूटता है। असंयमी व्यक्ति की यह दशा हो सकती है। वृद्धावस्था में कमजोरी के कारण इन्द्रियां भी मानों साथ छोड़ देती है। कान से कम सुनाई देना, केश सफेद हो जाते हैं, आंखों से कम दिखाई देना अथवा नहीं दिखाई देना, हाथों में कम्पन्न, पैरों में दर्द हो जाता है, भला ऐसे में आदमी कितना क्या कर सकता है। कई बार कुछ संन्यासी ऐसे भी हो सकते हैं, जिनसे अधिक संयम एक गृहस्थ में मिल जाता है। गृहस्थों में व्याप्त संयम को देशविरति संयम कहा जाता है। मनुष्य पंचम गुणस्थान वाला होता है तथा कोई-कोई भिक्षु प्रथम गुणस्थान वाला भी हो सकता है। गृहस्थों की अपेक्षा साधुओं का संयम ऊंचा और श्रेष्ठ होता है।
इस प्रकार अव्रती से ज्यादा देशविरति वाला आदमी ज्यादा श्रेयस्कर होता है। आदमी को अपना अधिक से अधिक समय शुभयोगों में बिताने का प्रयास करना चाहिए। जितना शुभ योग में रहने का प्रयास होता है, जीवन के कल्याण की बात ही है। आदमी को अपने संयम का निरंतर विकास करने का प्रयास करना चाहिए। आदमी को जितना संभव हो सके, समय संयोजन का प्रयास करना चाहिए। जहां तक संभव हो सके, समय का सदुपयोग करने का प्रयास करना चाहिए। योगक्षेम वर्ष के दौरान साधु, साध्वियों व समणियों को अपनी समय का अच्छा उपयोग करने का प्रयास करना चाहिए। जितना संभव हो सके, आगम स्वाध्याय और ज्ञान वृद्धि का प्रयास करना चाहिए। अच्छे जानकार साधु-साध्वियों को अध्यापन कराने का भी प्रयास करना चाहिए। अध्यापन भी ज्ञान का अधिक विकास कराने वाला हो सकता है। देने वाला उदारता से ज्ञान दे और ज्ञान ग्रहण करने वाला विनय के साथ ज्ञान ग्रहण करने का प्रयास करना चाहिए। इस प्रकार सभी गृहस्थों से साधुओं का संयम श्रेष्ठ होता है। कई बार वेश से साधु होता है, लेकिन वह परिग्रह संग्रह करने वाला है। धन-संपत्ति का लेन-देन करने वाला होता है तो वह बड़े दोष की बात होती है। साधुपन की बड़ी-बड़ी गलतियां महापाप की बात होती है। जिससे साधुपन न पले, उसे साधुपन को छोड़ने का भी प्रयास करना चाहिए। साधुपन के वेश में रहते हुए बड़े-बड़े दोष से बचने का प्रयास करना चाहिए। साधुपन को पूरा पाल लेना बहुत बड़ी बात होती है। इस प्रकार कहा जाता है कि कई नामधारी साधु जो संयम का पालन नहीं करते, उनसे देशविरति गृहस्थ अच्छे होते हैं और सभी गृहस्थों से संयम व व्रत का पालन करने वाले साधु श्रेष्ठ होते हैं।
आचार्यश्री की मंगल सन्निधि में मुनि प्रसन्नकुमारजी की स्मृतिसभा का आयोजन किया गया, जिसमें आचार्यश्री ने उनका संक्षिप्त जीवन परिचय प्रदान करते हुए उनकी आत्मा के प्रति आध्यात्मिक मंगलकामना की। तदुपरान्त आचार्यश्री ने उनकी आत्मा के कल्याण के लिए चार लोगस्स का ध्यान किया। तत्पश्चात मुख्यमुनिश्री महावीरकुमारजी व साध्वीप्रमुखा विश्रुतविभाजी ने भी उनकी आत्मा के ऊर्ध्वारोहण के प्रति मंगलकामना की। मुनि धैर्यकुमारजी, मुनि वीतरागकुमारजी, मुनि कमलकुमारजी ने अपनी अभिव्यक्ति दी। आचार्यश्री महाश्रमणजी के जन्मोत्सव व पट्टोत्सव के संदर्भ में मुनि तन्मयकुमारजी ने गीत को प्रस्तुति दी।
Previous Post

संयम, शांति और मानवता के पथप्रदर्शक: आचार्य श्री महाश्रमण जी का 53वाँ दीक्षा दिवस जयपुर में श्रद्धा से मनाया गया

Next Post

पंजाब विधानसभा में हंगामा: सीएम भगवंत मान के अल्कोहल-डोप टेस्ट की उठी मांग

Next Post
पंजाब विधानसभा में हंगामा: सीएम भगवंत मान के अल्कोहल-डोप टेस्ट की उठी मांग

पंजाब विधानसभा में हंगामा: सीएम भगवंत मान के अल्कोहल-डोप टेस्ट की उठी मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अमेरिका-ईरान वार्ता विफल, पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर ने फिर उठाया कश्मीर मुद्दा
  • कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, सरकार ने वैश्विक कीमतों का दिया हवाला
  • पंजाब विधानसभा में हंगामा: सीएम भगवंत मान के अल्कोहल-डोप टेस्ट की उठी मांग
  • संयम व व्रत का पालन करने वाले साधु श्रेष्ठ : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण
  • संयम, शांति और मानवता के पथप्रदर्शक: आचार्य श्री महाश्रमण जी का 53वाँ दीक्षा दिवस जयपुर में श्रद्धा से मनाया गया
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In