• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
संयम, शांति और मानवता के पथप्रदर्शक: आचार्य श्री महाश्रमण जी का 53वाँ दीक्षा दिवस जयपुर में श्रद्धा से मनाया गया

संयम, शांति और मानवता के पथप्रदर्शक: आचार्य श्री महाश्रमण जी का 53वाँ दीक्षा दिवस जयपुर में श्रद्धा से मनाया गया

May 1, 2026
आसिम मुनीर हों या कोई और, पाकिस्तान की भाषा हमेशा एक—गलतफहमी और धमकी

अमेरिका-ईरान वार्ता विफल, पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर ने फिर उठाया कश्मीर मुद्दा

May 1, 2026
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, सरकार ने वैश्विक कीमतों का दिया हवाला

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, सरकार ने वैश्विक कीमतों का दिया हवाला

May 1, 2026
पंजाब विधानसभा में हंगामा: सीएम भगवंत मान के अल्कोहल-डोप टेस्ट की उठी मांग

पंजाब विधानसभा में हंगामा: सीएम भगवंत मान के अल्कोहल-डोप टेस्ट की उठी मांग

May 1, 2026
संयम व व्रत का पालन करने वाले साधु श्रेष्ठ : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

संयम व व्रत का पालन करने वाले साधु श्रेष्ठ : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

May 1, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

एलपीजी कीमतों पर सियासी घमासान, राहुल गांधी ने केंद्र को घेरा

May 1, 2026
अप्रैल में जीएसटी संग्रह ने तोड़ा रिकॉर्ड, 2.43 लाख करोड़ रुपये के पार

अप्रैल में जीएसटी संग्रह ने तोड़ा रिकॉर्ड, 2.43 लाख करोड़ रुपये के पार

May 1, 2026
कूलर ठेले पर और फर्नीचर ट्रैक्टर पर, 1 अणे मार्ग से निकला नीतीश कुमार का सामान

कूलर ठेले पर और फर्नीचर ट्रैक्टर पर, 1 अणे मार्ग से निकला नीतीश कुमार का सामान

May 1, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

May 1, 2026
आरबीआई का बड़ा कदम: छह महीनों में 100 टन से अधिक सोना भारत लाया गया

आरबीआई का बड़ा कदम: छह महीनों में 100 टन से अधिक सोना भारत लाया गया

May 1, 2026
नस्लीय टिप्पणी और यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरी जेपी मॉर्गन की अधिकारी

नस्लीय टिप्पणी और यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरी जेपी मॉर्गन की अधिकारी

May 1, 2026
सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पवन खेड़ा, असम सीएम की पत्नी से जुड़े केस में नई कानूनी जंग

पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत मंजूर

May 1, 2026
एनकाउंटर

बिहार में कानून का शिकंजा: मुठभेड़ों में लगातार गिर रहे कुख्यात अपराधी

May 1, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, May 1, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

संयम, शांति और मानवता के पथप्रदर्शक: आचार्य श्री महाश्रमण जी का 53वाँ दीक्षा दिवस जयपुर में श्रद्धा से मनाया गया

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 1, 2026
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
संयम, शांति और मानवता के पथप्रदर्शक: आचार्य श्री महाश्रमण जी का 53वाँ दीक्षा दिवस जयपुर में श्रद्धा से मनाया गया

जयपुर : आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों और अहिंसा के संदेश से ओतप्रोत वातावरण में संत परंपरा के उज्ज्वल प्रतीक आचार्य श्री महाश्रमण जी का 53वाँ दीक्षा दिवस जयपुर स्थित महाप्रज्ञ इंटरनेशनल स्कूल के संबोधि सभागार में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरूण” ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय संत परंपरा में आचार्य श्री महाश्रमण जी का स्थान अत्यंत उच्च और प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि आचार्य श्री न केवल एक संत हैं, बल्कि वे जीवन मूल्यों के जीवंत उदाहरण हैं। उनकी पदयात्राएं देश-विदेश में नशामुक्ति, नैतिकता और अहिंसा का सशक्त संदेश दे रही हैं।

मुनि श्री ने आगे कहा कि “अहिंसा यात्रा” के माध्यम से आचार्य श्री महाश्रमण जी समाज में मानवीय एकता, सद्भाव और नैतिक जागरूकता का विस्तार कर रहे हैं। उनका जीवन संयम, शांति और आत्मानुशासन का अनुपम उदाहरण है, जो विश्व मानवता को दिशा प्रदान कर रहा है।

इस अवसर पर मुनि श्री संभव कुमार जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आचार्य श्री महाश्रमण जी करुणा की साक्षात गंगोत्री हैं। उनका संपूर्ण जीवन मानवता की सेवा और परोपकार के लिए समर्पित है।

उन्होंने यह भी कहा कि आचार्य श्री महाश्रमण जी केवल श्रीमद्भगवद्गीता के ज्ञाता ही नहीं हैं, बल्कि उनके जीवन में गीता के सिद्धांतों का प्रत्यक्ष अनुभव होता है। वे निष्काम कर्मयोग और स्थितप्रज्ञता के जीवंत प्रतीक हैं, जिनके आचार, विचार और व्यवहार में अद्भुत सामंजस्य देखने को मिलता है।

कार्यक्रम के दौरान जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा की ओर से मास्टर रतन जी जैन तथा तेरापंथ महिला मंडल (सी-स्कीम) की अध्यक्षा श्रीमती कनक जी आंचलिया ने भक्ति गीतों के माध्यम से अपनी श्रद्धा अर्पित की।

कार्यक्रम का शुभारंभ तीर्थंकर पदम् प्रभु की स्तुति से हुआ, जिसके पश्चात तेरापंथ संविधान का पाक्षिक वाचन भी किया गया।

इस आध्यात्मिक आयोजन ने उपस्थित श्रद्धालुओं के मन में संयम, शांति और मानवता के प्रति नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार किया।

Previous Post

एलपीजी कीमतों पर सियासी घमासान, राहुल गांधी ने केंद्र को घेरा

Next Post

संयम व व्रत का पालन करने वाले साधु श्रेष्ठ : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

Next Post
संयम व व्रत का पालन करने वाले साधु श्रेष्ठ : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

संयम व व्रत का पालन करने वाले साधु श्रेष्ठ : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अमेरिका-ईरान वार्ता विफल, पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर ने फिर उठाया कश्मीर मुद्दा
  • कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, सरकार ने वैश्विक कीमतों का दिया हवाला
  • पंजाब विधानसभा में हंगामा: सीएम भगवंत मान के अल्कोहल-डोप टेस्ट की उठी मांग
  • संयम व व्रत का पालन करने वाले साधु श्रेष्ठ : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण
  • संयम, शांति और मानवता के पथप्रदर्शक: आचार्य श्री महाश्रमण जी का 53वाँ दीक्षा दिवस जयपुर में श्रद्धा से मनाया गया
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In