• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह की चोट: भारत को बड़ा झटका

January 4, 2025
मंगोलिया में भारत का धमाका, प्रीति पवार और दीपक ने पहले राउंड में मारी बाज़ी

अब प्रदर्शन से तय होगी रैंकिंग, बीएफआई ने बनाया नया फ्रेमवर्क

May 3, 2026
“हमारी टीम में चैंपियन बनने की क्षमता”: हरमनप्रीत कौर का टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड पर भरोसा

“हमारी टीम में चैंपियन बनने की क्षमता”: हरमनप्रीत कौर का टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड पर भरोसा

May 3, 2026
सान्या मल्होत्रा की ‘पगलैट-2’ पर काम शुरू, नेटफ्लिक्स पर ही होगी रिलीज

सान्या मल्होत्रा की ‘पगलैट-2’ पर काम शुरू, नेटफ्लिक्स पर ही होगी रिलीज

May 3, 2026
ऊषा मंगेशकर को सताती है लता और आशा की याद, बोलीं—“अकेलापन अब जीवन का हिस्सा बन गया”

ऊषा मंगेशकर को सताती है लता और आशा की याद, बोलीं—“अकेलापन अब जीवन का हिस्सा बन गया”

May 3, 2026
एयर इंडिया एक्सप्रेस सेल: 16 जनवरी तक ऑफर

खाने को वैकल्पिक बनाने की तैयारी में एयर इंडिया, सस्ता हो सकता है हवाई टिकट

May 3, 2026
एलपीजी महंगी, चाय-समोसा भी होंगे महंगे; छोटे कारोबारियों पर बढ़ा दबाव

एलपीजी महंगी, चाय-समोसा भी होंगे महंगे; छोटे कारोबारियों पर बढ़ा दबाव

May 3, 2026
समर कैंप: बच्चों की ज़रूरत या केवल एक बाज़ार का आकर्षण?

समर कैंप: बच्चों की ज़रूरत या केवल एक बाज़ार का आकर्षण?

May 3, 2026
एक दिन मौन के साथ: रविवार की आध्यात्मिक साधना

एक दिन मौन के साथ: रविवार की आध्यात्मिक साधना

May 3, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 3 मई 2026

May 3, 2026
एक मां, एक बच्चा और डूबता हुआ भरोसा

एक मां, एक बच्चा और डूबता हुआ भरोसा

May 2, 2026
धनबाद में कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर 4 मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

धनबाद में कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर 4 मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

May 2, 2026
मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’: आज को साधो, कल का भरोसा नहीं

मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’: आज को साधो, कल का भरोसा नहीं

May 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, May 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

जसप्रीत बुमराह की चोट: भारत को बड़ा झटका

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
January 4, 2025
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
जसप्रीत बुमराह

File Photo

स्पोर्ट्स डेस्क:भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बार्डर-गावस्कर ट्रॉफी (बीजीटी) का पांचवां और निर्णायक मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर खेला जा रहा है। भारत को शनिवार को मैच के दूसरे दिन 440 वोल्ट का झटका लगा है। भारत के कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह चोटिल हो गए हैं। धाकड़ तेज गेंदबाज को मैच के दौरान स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वह दोबारा मैदान पर उतरेंगे या नहीं, स्कैन के बाद ही पता चलेगा। उन्हें अस्पताल के लिए ले जाना का वीडियो सामने आया है। बुमराह की गैर मौजूदगी में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भारतीय टीम की कमान संभाल रहे हैं।

बुमराह ने मौजूदा टेस्ट सीरीज में कातिलाना गेंदबाजी की। उन्होंने कंगारुओं की नाक में दम कर रखा है। वह अभी तक 32 विकेट निकाल चुके हैं, जारी बीजीटी में सर्वाधिक हैं। वह सिडनी में भी दो विकेट ले चुके हैं। उन्होंने उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन का शिकार किया, जिनके बल्ले से दो-दो रन निकले। बता दें कि नियमित कप्तान रोहित शर्मा सिडनी टेस्ट में नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने खराब फॉर्म को देखते हुए पांचवें मैच में नहीं नहीं खेलने का फैसला किया, जिसके बाद उपकप्तान बुमराह को जिम्मेदारी मिली। उनके नेतृत्व में भारत पर्थ टेस्ट में 295 रनों से जीता था।

बुमराह शनिवार को लंच के समय पहली बार मैदान से बाहर गए और फिर ब्रेक के बाद एक ओवर गेंदबाजी करने के लिए वापस आए। बुमराह को फिर कुछ असुविधा महसूस हुई। उन्हें साइड स्ट्रेन में परेशानी नजर आ रही थी। गेंदबाज को दोबारा मैदान से बाहर जाना पड़ा। उनकी जगह सब्सटीट्यूट फील्डर अभिमन्यु ईश्वरन मैदान पर उतरे। बुमराह की चोट इस टेस्ट और सीरीज के जरिए से अहम हो सकती है। वह न केवल भारत के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक गेंदबाज हैं बल्कि कप्तान भी हैं। बुमराह कुछ साल पहले पीठ की चोट से जूझ चुके हैं, जिससे उनके करियर पर खतरे के बादल मंडराने लगे था। हालांकि. वह लंबे ब्रेक के बाद भारतीय टीम में वापस लौटे। उन्होंने सर्जरी करवाई और लंबे समय तक रिहैब करने के बाद फिटनेस हासिल की। माना जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया में वर्कलोड का उनपर असर पड़ा है।

बता दें कि बुमराह ने सिडनी टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। भारत ने पहली पारी में 185 रनों पर बनाए, जिसके जवाब में टीम ब्रेक तक ऑस्ट्रेलियाई टीम 181 पर सिमट गई। भारत को चार रनों की बढ़त मिली। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन-तीन जबकि ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने दो विकेट चटकाए। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए भारत का सिडनी में जीतना जरूरी है। ऑस्ट्रेलिया फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है। तीसरा टेस्ट ड्रॉ रहा था।

Previous Post

डाबरी में पत्नी की हत्या, पति फरार; मुंह पर टेप और बेड में लाश

Next Post

पूर्णिया एनकाउंटर: दो लाख के इनामी डकैत का अंत

Next Post
पूर्णिया एनकाउंटर: दो लाख के इनामी डकैत का अंत

पूर्णिया एनकाउंटर: दो लाख के इनामी डकैत का अंत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अब प्रदर्शन से तय होगी रैंकिंग, बीएफआई ने बनाया नया फ्रेमवर्क
  • “हमारी टीम में चैंपियन बनने की क्षमता”: हरमनप्रीत कौर का टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड पर भरोसा
  • सान्या मल्होत्रा की ‘पगलैट-2’ पर काम शुरू, नेटफ्लिक्स पर ही होगी रिलीज
  • ऊषा मंगेशकर को सताती है लता और आशा की याद, बोलीं—“अकेलापन अब जीवन का हिस्सा बन गया”
  • खाने को वैकल्पिक बनाने की तैयारी में एयर इंडिया, सस्ता हो सकता है हवाई टिकट
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In