• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
17 साल के इंतजार को खत्म करने उतरेगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

17 साल के इंतजार को खत्म करने उतरेगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

March 28, 2025
मंगोलिया में भारत का धमाका, प्रीति पवार और दीपक ने पहले राउंड में मारी बाज़ी

अब प्रदर्शन से तय होगी रैंकिंग, बीएफआई ने बनाया नया फ्रेमवर्क

May 3, 2026
“हमारी टीम में चैंपियन बनने की क्षमता”: हरमनप्रीत कौर का टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड पर भरोसा

“हमारी टीम में चैंपियन बनने की क्षमता”: हरमनप्रीत कौर का टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड पर भरोसा

May 3, 2026
सान्या मल्होत्रा की ‘पगलैट-2’ पर काम शुरू, नेटफ्लिक्स पर ही होगी रिलीज

सान्या मल्होत्रा की ‘पगलैट-2’ पर काम शुरू, नेटफ्लिक्स पर ही होगी रिलीज

May 3, 2026
ऊषा मंगेशकर को सताती है लता और आशा की याद, बोलीं—“अकेलापन अब जीवन का हिस्सा बन गया”

ऊषा मंगेशकर को सताती है लता और आशा की याद, बोलीं—“अकेलापन अब जीवन का हिस्सा बन गया”

May 3, 2026
एयर इंडिया एक्सप्रेस सेल: 16 जनवरी तक ऑफर

खाने को वैकल्पिक बनाने की तैयारी में एयर इंडिया, सस्ता हो सकता है हवाई टिकट

May 3, 2026
एलपीजी महंगी, चाय-समोसा भी होंगे महंगे; छोटे कारोबारियों पर बढ़ा दबाव

एलपीजी महंगी, चाय-समोसा भी होंगे महंगे; छोटे कारोबारियों पर बढ़ा दबाव

May 3, 2026
समर कैंप: बच्चों की ज़रूरत या केवल एक बाज़ार का आकर्षण?

समर कैंप: बच्चों की ज़रूरत या केवल एक बाज़ार का आकर्षण?

May 3, 2026
एक दिन मौन के साथ: रविवार की आध्यात्मिक साधना

एक दिन मौन के साथ: रविवार की आध्यात्मिक साधना

May 3, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 3 मई 2026

May 3, 2026
एक मां, एक बच्चा और डूबता हुआ भरोसा

एक मां, एक बच्चा और डूबता हुआ भरोसा

May 2, 2026
धनबाद में कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर 4 मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

धनबाद में कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर 4 मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

May 2, 2026
मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’: आज को साधो, कल का भरोसा नहीं

मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’: आज को साधो, कल का भरोसा नहीं

May 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, May 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

17 साल के इंतजार को खत्म करने उतरेगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 28, 2025
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
17 साल के इंतजार को खत्म करने उतरेगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

स्पोर्ट्स डेस्क:रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू शुक्रवार को जब चेन्नई सुपरकिंग्स से भिड़ेगा तो टीम की नजरें जीत के 17 साल के इंतजार को खत्म करने पर होगी। आरसीबी ने चेपॉक में सुपरकिंग्स को सिर्फ एक बार हराया है और वह भी 2008 में टूर्नामेंट के पहले सत्र में। आरसीबी की मौजूदा टीम में सिर्फ स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ही उस मैच का हिस्सा थे और अब वह दूसरी बार सुपरकिंग्स के किले को भेदना चाहेंगे।

हालांकि आरसीबी की राह आसान नहीं होगी। हमेशा की तरह चेन्नई की टीम स्पिनरों की मददगार पिच पर अपने घरेलू मैचों में विरोधी टीमों को कड़ी टक्कर देने को तैयार होगी।टीम के पास अनुभवी रविंद्र जडेजा हैं जो लंबे समय से टीम का हिस्सा हैं जबकि पिछले साल खिलाड़ियों की नीलामी के जरिए उन्होंने अपने ‘पुराने खिलाड़ी’ रविचंद्रन अश्विन को टीम के साथ जोड़ा है।

आरसीबी को स्पिनरों से रहना होगा बचकर
चेन्नई की टीम ने अफगानिस्तान के बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर नूर अहमद को भी टीम में शामिल किया है और इस तिकड़ी ने कुछ दिन पहले पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था। मुंबई के खिलाफ तीनों ने मिलकर 11 ओवर फेंके और 70 रन देकर पांच विकेट लिए।

इस मैच में भी चेन्नई की पारंपरिक पिच देखने को मिलेगी और कोहली की अगुआई में आरसीबी के बल्लेबाजों को अनुभवी गेंदबाजी आक्रमण को मात देने के लिए अपने खेल को बेहतर करना होगा। आरसीबी के बल्लेबाजी क्रम को सुपरकिंग्स के तीन आयामी स्पिन आक्रमण के खिलाफ पूरी तरह से आक्रामक होने की जगह अधिक चतुर होना होगा और कोहली को उनका नेतृत्व करना होगा।

स्पिन का सामना करना हमेशा से कोहली की बल्लेबाजी का मजबूत पक्ष नहीं रहा है लेकिन पिछले दो वर्षों में उन्होंने इस विभाग में काफी सुधार दिखाया है। इस बदलाव का मुख्य कारण स्पिनरों के खिलाफ अधिक स्वीप और स्लॉग स्वीप खेलने की उनकी इच्छा है और कोहली को शुक्रवार शाम को होने वाले मैच में अपनी सारी विशेषज्ञता दिखानी होगी।

बेंगलुरु कर सकता है बदलाव
कोहली को साथ ही फिल सॉल्ट, कप्तान रजत पाटीदार, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा जैसे बल्लेबाजों से समर्थन की जरूर होगी। चेपॉक की पिच को देखते हुए आरसीबी संभवतः टिम डेविड की जगह जैकब बेथेल को एकादश में शामिल कर सकता है जो बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी का विकल्प भी देते हैं।

टीम की नजरें तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की फिटनेस पर भी होगी जो कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले मैच में चोट के कारण नहीं खेल पाए थे और अगर यह अनुभवी तेज गेंदबाज फिट होता है तो उन्हें रसिख सलाम की जगह एकादश में शामिल किया जाएगा।

दूसरी ओर सुपरकिंग्स को अपने मध्यक्रम के फिर से लय में आने की उम्मीद होगी क्योंकि शिवम दुबे, दीपक हुड्डा और सैम कुरेन पिछले मैच में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे। उन्हें रचिन रविंद्र और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का अधिक सहयोग करना होगा और साथ ही महेंद्र सिंह धोनी से एक और प्रभावी पारी की उम्मीद होगी।

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम शीर्ष तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना की फिटनेस पर भी नजर रखेगी जो मुंबई के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे। अगर श्रीलंकाई खिलाड़ी समय पर फिटनेस हासिल कर लेता है तो नाथन एलिस की जगह उन्हें मौका मिल सकता है।

टीम इस प्रकार हैं:
चेन्नई सुपरकिंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), महेंद्र धोनी, रविंद्र जडेजा, शिवम दुबे, मथीशा पथिराना, नूर अहमद, रविचंद्रन अश्विन, डेवोन कॉनवे, सैयद खलील अहमद, रचिन रविंद्र, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, सैम कुरेन, शेख राशिद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुड्डा, गुरजनप्रीत सिंह, नाथन एलिस, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्णन घोष, श्रेयस गोपाल, वंश बेदी और आंद्रे सिद्दार्थ।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, यश दयाल, जोश हेजलवुड, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, रसिख सलाम, सुयश शर्मा, कृणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वस्तिक चिकारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह और मोहित राठी।

Previous Post

राणा सांगा ने बाबर को बुलाया, माफी का सवाल नहीं” – सपा सांसद रामजी लाल सुमन

Next Post

28 मार्च 2025 का राशिफल

Next Post
राशिफल

28 मार्च 2025 का राशिफल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अब प्रदर्शन से तय होगी रैंकिंग, बीएफआई ने बनाया नया फ्रेमवर्क
  • “हमारी टीम में चैंपियन बनने की क्षमता”: हरमनप्रीत कौर का टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड पर भरोसा
  • सान्या मल्होत्रा की ‘पगलैट-2’ पर काम शुरू, नेटफ्लिक्स पर ही होगी रिलीज
  • ऊषा मंगेशकर को सताती है लता और आशा की याद, बोलीं—“अकेलापन अब जीवन का हिस्सा बन गया”
  • खाने को वैकल्पिक बनाने की तैयारी में एयर इंडिया, सस्ता हो सकता है हवाई टिकट
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In