• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
हरियाणा की युवती ने भगवान श्रीकृष्ण को माना जीवनसाथी, वैदिक रीति से रचाया विवाह

हरियाणा की युवती ने भगवान श्रीकृष्ण को माना जीवनसाथी, वैदिक रीति से रचाया विवाह

March 12, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

मणिपुर हिंसा और तमिलनाडु राजनीति पर राहुल गांधी का केंद्र पर वार

April 20, 2026
राजघाट पर महात्मा गांधी को नमन, दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति दंपति ने अर्पित किए पुष्प

राजघाट पर महात्मा गांधी को नमन, दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति दंपति ने अर्पित किए पुष्प

April 20, 2026
राष्ट्रपति भवन में भव्य समारोह, दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्युंग का भारत में स्वागत

राष्ट्रपति भवन में भव्य समारोह, दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्युंग का भारत में स्वागत

April 20, 2026
नोबेल की चाहत, 70वां दावा और भारत की चुप्पी—ट्रंप पर कांग्रेस का तंज

जयराम रमेश का मोदी सरकार पर वार: विदेश नीति पर उठाए गंभीर सवाल

April 20, 2026
हाईकोर्ट में केजरीवाल का नया हलफनामा, जज की निष्पक्षता पर फिर सवाल

हाईकोर्ट में केजरीवाल का नया हलफनामा, जज की निष्पक्षता पर फिर सवाल

April 20, 2026
एनकाउंटर

मासूम का हत्यारा मामा मुठभेड़ में ढेर, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मिली मौत

April 20, 2026
मंदिर का धन देवता का, सरकार का नहीं: मद्रास हाई कोर्ट

यूकेजी छात्रा की मौत पर मद्रास हाईकोर्ट सख्त, कहा- शिक्षा सेवा नहीं, व्यापार बनती जा रही

April 20, 2026
गुजरात में ‘आप’ नेताओं पर हवाला रैकेट के आरोप, चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज

गुजरात में ‘आप’ नेताओं पर हवाला रैकेट के आरोप, चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज

April 20, 2026
मोदी–पुतिन सेल्फी पहुँची अमेरिकी कांग्रेस: भारत नीति पर कड़ा सवाल

भारत-रूस रक्षा समझौता लागू, अब एक-दूसरे की धरती पर तैनात होंगे सैनिक

April 20, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर, बुकिंग और सप्लाई सामान्य

April 20, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पड़ोसी देशों में ईंधन संकट, भारत में स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

April 20, 2026
देश में मौसम का डबल असर: कहीं लू का खतरा, कहीं बारिश का दौर

देशभर में मौसम ने बदला मिजाज, कहीं लू का असर तो कहीं बारिश का अलर्ट

April 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 20, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर हरियाणा

हरियाणा की युवती ने भगवान श्रीकृष्ण को माना जीवनसाथी, वैदिक रीति से रचाया विवाह

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 12, 2026
in हरियाणा
Reading Time: 1 min read
A A
0
हरियाणा की युवती ने भगवान श्रीकृष्ण को माना जीवनसाथी, वैदिक रीति से रचाया विवाह

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर से एक ऐसी अनोखी घटना सामने आई है जिसने भक्ति और आस्था की मिसाल पेश कर दी। 24 वर्षीय युवती ने अपने आराध्य भगवान श्रीकृष्ण को ही अपना जीवनसाथी मानते हुए पूरे वैदिक विधि-विधान के साथ विवाह रचा लिया। इस अनोखे विवाह को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग भी जुटे। जिले के पुलिस अधीक्षक ने अपनी धर्मपत्नी के साथ वर-वधू के गठजोड़ की रसम निभाई। इस विवाह की सभी रस्में पूरी धार्मिक परंपराओं के अनुसार संपन्न कराई गईं। गोवर्धन से आए पंडित बृजभूषण भारद्वाज ने वैदिक मंत्रों के साथ विवाह की प्रक्रिया पूरी कराई। समारोह में स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे और इस अनोखे विवाह को देखने के लिए आसपास के इलाकों से भी लोग पहुंचे।

एसपी ने कराया गठजोड़

विवाह के दौरान एक और दिलचस्प दृश्य तब देखने को मिला जब पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल अपनी पत्नी के साथ समारोह में पहुंचे और उन्होंने विवाह की रस्म के दौरान गठजोड़ भी कराया। विवाह के बाद पारंपरिक तरीके से इशिका की विदाई की रस्म भी निभाई गई। इस दौरान डॉ. पायल और उनके पति विशाल ने ठाकुर जी के अभिभावक की भूमिका निभाई। वहीं इशिका के माता-पिता राजेश कुमार और पूजा ने विधिवत कन्यादान किया।

विवाह समारोह की तैयारियां कई दिनों पहले से शुरू

इस अनोखे विवाह समारोह की तैयारियां कई दिनों पहले से शुरू हो गई थीं। सात फेरों से पहले पारंपरिक रस्मों के तहत हल्दी और मेहंदी की रस्में भी पूरी की गईं, जिससे माहौल पूरी तरह शादी जैसा ही बना रहा। बारात भी पूरी धूमधाम से निकाली गई। प्रोफेसर कॉलोनी से ठाकुर जी रथ पर सवार होकर बारात लेकर निकले, जो करीब सात किलोमीटर का सफर तय करते हुए इशिका के घर पहुंची। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर बारात का स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की आवाज और भक्ति गीतों ने माहौल और भक्तिमय बना दिया।

मेहमानों और बारातियों के लिए प्रीतिभोज की व्यवस्था

जब बारात वधू पक्ष के घर पहुंची तो वहां भी पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। मेहमानों और बारातियों के लिए प्रीतिभोज की व्यवस्था की गई थी। इस अनोखे विवाह को देखने के लिए कई लोग अपने घरों की छतों से भी नजारा देखते रहे। बुधवार को पग फेरा की रस्म निभाने इशिका अपने पति भगवान श्री कृष्ण के साथ अपने मायके पहुंची इस दौरान उसने बताया कि विवाह के बाद वह अपने असली ससुराल जाने की इच्छा रखती हैं। इसी के चलते वह जल्द ही नंदगांव या उन स्थानों की यात्रा करेंगी, जहां भगवान श्रीकृष्ण का बचपन व्यतीत हुआ था।

माता पिता ने क्या बताया

मां पूजा ने बताया कि इशिका की शादी की उम्र हो चुकी थी और उनके लिए कई रिश्ते भी आ रहे थे। इसी दौरान डॉ. पायल भगवान श्रीकृष्ण का रिश्ता लेकर उनके घर आईं। जब इस बारे में इशिका से बात की गई तो उन्होंने भी खुशी-खुशी अपनी सहमति दे दी। इसके बाद परिवार भी इस रिश्ते के लिए तैयार हो गया। इशिका के पिता राजेश कुमार के अनुसार परिवार में कुल तीन बच्चे हैं, जिनमें इशिका सबसे बड़ी हैं। उनका एक भाई और एक बहन भी है। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह अपने आपको बेहद सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें भगवान श्रीकृष्ण को दामाद के रूप में स्वीकार करने का अवसर मिला।

‘सब ठाकुर जी की ही कृपा से हुआ’

वहीं भगवान श्रीकृष्ण की ओर से मां के सभी रीति-रिवाज निभाने वाली डॉ. पायल ने बताया कि दूल्हे के रूप में गोविंद माधव जी पधारे हैं। उन्होंने कहा कि जो कुछ भी हुआ और जो कुछ किया गया वह सब ठाकुर जी की ही कृपा से हुआ है। वह स्वयं तो केवल एक माध्यम बनी हैं और इसके लिए वह खुद को बेहद सौभाग्यशाली मानती हैं। डॉ. पायल ने बताया कि वह भी नियमित रूप से भगवान की उपासना करती हैं और ईश्वर की प्रेरणा से ही वह यह रिश्ता लेकर इशिका के घर आई थीं जिसके बाद यह पवित्र विवाह तय हो पाया।

Previous Post

जम्मू में फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग, शादी समारोह में गए थे पूर्व सीएम

Next Post

बिहार में इस बार एक महिला हो सकती है डिप्टी सीएम, नीतीश ने सम्राट चौधरी और लेसी सिंह को किया आगे

Next Post
बिहार में इस बार एक महिला हो सकती है डिप्टी सीएम, नीतीश ने सम्राट चौधरी और लेसी सिंह को किया आगे

बिहार में इस बार एक महिला हो सकती है डिप्टी सीएम, नीतीश ने सम्राट चौधरी और लेसी सिंह को किया आगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मणिपुर हिंसा और तमिलनाडु राजनीति पर राहुल गांधी का केंद्र पर वार
  • राजघाट पर महात्मा गांधी को नमन, दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति दंपति ने अर्पित किए पुष्प
  • राष्ट्रपति भवन में भव्य समारोह, दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्युंग का भारत में स्वागत
  • जयराम रमेश का मोदी सरकार पर वार: विदेश नीति पर उठाए गंभीर सवाल
  • हाईकोर्ट में केजरीवाल का नया हलफनामा, जज की निष्पक्षता पर फिर सवाल
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In