• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पुलिसकर्मियों से कहा कि वे उसको गिरफ्तार कर लें

मध्य प्रदेश में प्रतिबंधित संगठन PFI के तीन और सदस्य गिरफ्तार

February 5, 2023
मंगोलिया में भारत का धमाका, प्रीति पवार और दीपक ने पहले राउंड में मारी बाज़ी

अब प्रदर्शन से तय होगी रैंकिंग, बीएफआई ने बनाया नया फ्रेमवर्क

May 3, 2026
“हमारी टीम में चैंपियन बनने की क्षमता”: हरमनप्रीत कौर का टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड पर भरोसा

“हमारी टीम में चैंपियन बनने की क्षमता”: हरमनप्रीत कौर का टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड पर भरोसा

May 3, 2026
सान्या मल्होत्रा की ‘पगलैट-2’ पर काम शुरू, नेटफ्लिक्स पर ही होगी रिलीज

सान्या मल्होत्रा की ‘पगलैट-2’ पर काम शुरू, नेटफ्लिक्स पर ही होगी रिलीज

May 3, 2026
ऊषा मंगेशकर को सताती है लता और आशा की याद, बोलीं—“अकेलापन अब जीवन का हिस्सा बन गया”

ऊषा मंगेशकर को सताती है लता और आशा की याद, बोलीं—“अकेलापन अब जीवन का हिस्सा बन गया”

May 3, 2026
एयर इंडिया एक्सप्रेस सेल: 16 जनवरी तक ऑफर

खाने को वैकल्पिक बनाने की तैयारी में एयर इंडिया, सस्ता हो सकता है हवाई टिकट

May 3, 2026
एलपीजी महंगी, चाय-समोसा भी होंगे महंगे; छोटे कारोबारियों पर बढ़ा दबाव

एलपीजी महंगी, चाय-समोसा भी होंगे महंगे; छोटे कारोबारियों पर बढ़ा दबाव

May 3, 2026
समर कैंप: बच्चों की ज़रूरत या केवल एक बाज़ार का आकर्षण?

समर कैंप: बच्चों की ज़रूरत या केवल एक बाज़ार का आकर्षण?

May 3, 2026
एक दिन मौन के साथ: रविवार की आध्यात्मिक साधना

एक दिन मौन के साथ: रविवार की आध्यात्मिक साधना

May 3, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 3 मई 2026

May 3, 2026
एक मां, एक बच्चा और डूबता हुआ भरोसा

एक मां, एक बच्चा और डूबता हुआ भरोसा

May 2, 2026
धनबाद में कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर 4 मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

धनबाद में कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर 4 मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

May 2, 2026
मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’: आज को साधो, कल का भरोसा नहीं

मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’: आज को साधो, कल का भरोसा नहीं

May 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, May 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में प्रतिबंधित संगठन PFI के तीन और सदस्य गिरफ्तार

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
February 5, 2023
in मध्य प्रदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
पुलिसकर्मियों से कहा कि वे उसको गिरफ्तार कर लें

Image Courtesy: Google

भोपाल: मध्य प्रदेश पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि वह सरकार के खिलाफ साजिश रचने और गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल हैं। जिसके बाद पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन PFI के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। तीनों की गिरफ्तारी की जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को दी है।

पुलिस ने अलग-अलग जगहों से की गिरफ्तारी

इसके साथ ही पुलिस ने पिछले कुछ दिनों में प्रतिबंधित संगठन के चार सदस्यों को हिरासत में भी लिया है। बता दें कि प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के दो सदस्यों को शनिवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गिरफ्तार किया गया था। जबकि तीसरे को महाराष्ट्र के औरंगाबाद से पेशी वारंट पर लाने के बाद गिरफ्तार किया गया है। उसे पिछले साल एमपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा दर्ज एक मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।

इन धाराओं के तहत दर्ज किया मामला

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों की पहचान धार जिले के गुलाम रसूल शाह (37), साजिद खान उर्फ गुलाम नबी (56) निवासी इंदौर और परवेज खान (30) निवासी औरंगाबाद के रूप में हुई है। इन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 121ए (सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश), 153बी (राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाने वाले दावे) और 120बी (आपराधिक साजिश) के अलावा गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

2017 से PFI से जुड़ा है परवेज खान

पुलिस ने कहा कि परवेज खान औरंगाबाद की एक जेल में था और उसे शनिवार को वारंट पर भोपाल लाया गया था। अधिकारी ने कहा कि परवेज खान 2017 से पीएफआई से जुड़ा हुआ था और कई मौकों पर प्रशिक्षण देने के लिए प्रतिबंधित संगठन के शारीरिक सहनशक्ति (पीई) प्रशिक्षक के रूप में मध्य प्रदेश आया था। उन्होंने कहा कि गुलाम रसूल पीएफआई का सक्रिय सदस्य था और राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को संगठन के लिए काम करने के लिए प्रेरित करता था।

तीनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा गया

अधिकारी ने बताया कि गुलाम नबी पीएफआई का वित्तीय प्रबंधन मध्य प्रदेश देख रहा था। तीनों आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें आठ फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इससे पहले पुलिस ने शुक्रवार को इसी मामले में श्योपुर निवासी पीएफआई के पदाधिकारी वासिद खान (26) को गिरफ्तार किया था। अधिकारी ने कहा कि वासिद खान 2019 में पीएफआई के कानूनी प्रकोष्ठ नेशनल कन्फेडरेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन में शामिल हुए और इसके राज्य महासचिव का पद संभाला था।

Previous Post

एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया की कार का हुआ एक्सीडेंट

Next Post

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जयपुर महाखेल में हुए शामिल, बोले- देश की रक्षा में राजस्थान के युवा आगे

Next Post
पीएम नरेन्द्र मोदी ने दिया भुजवासियों को 200 बेड वाले अस्पताल का तोहफा

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जयपुर महाखेल में हुए शामिल, बोले- देश की रक्षा में राजस्थान के युवा आगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अब प्रदर्शन से तय होगी रैंकिंग, बीएफआई ने बनाया नया फ्रेमवर्क
  • “हमारी टीम में चैंपियन बनने की क्षमता”: हरमनप्रीत कौर का टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड पर भरोसा
  • सान्या मल्होत्रा की ‘पगलैट-2’ पर काम शुरू, नेटफ्लिक्स पर ही होगी रिलीज
  • ऊषा मंगेशकर को सताती है लता और आशा की याद, बोलीं—“अकेलापन अब जीवन का हिस्सा बन गया”
  • खाने को वैकल्पिक बनाने की तैयारी में एयर इंडिया, सस्ता हो सकता है हवाई टिकट
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In