• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार

बिहार के दो डिप्टी सीएम समेत 10 बीजेपी नेताओं को Y ग्रेड सुरक्षा

June 19, 2022
हम न्याय के स्वामी नहीं, अस्थायी संरक्षक हैं: सीजेआई सूर्यकांत

न्यायपालिका की ताकत है न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं का सहयोग: मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत

July 14, 2026
नोबेल की चाहत, 70वां दावा और भारत की चुप्पी—ट्रंप पर कांग्रेस का तंज

मनमोहन सिंह बनाम मोदी सरकार: चुनाव आयोग की भूमिका पर छिड़ा राजनीतिक विवाद

July 14, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

मानसून मेहरबान, यूपी-बिहार में बारिश के आसार; दिल्ली में राहत की उम्मीद

July 14, 2026
उद्धव का पलटवार: जिनके लिए प्रचार किया, वही शिवसेना मिटाने पर उतरे

वांगचुक मुद्दे पर सियासी संग्राम, उद्धव की राहुल से बड़ी अपील

July 14, 2026
टी20 में सूर्यकुमार यादव का ऐतिहासिक मुकाम, 9000 रन पूरे

सूर्यकुमार यादव की वापसी के रास्ते खुले, घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन करना होगा साबित

July 14, 2026
हरमनप्रीत कौर ने उठाई आवाज, महिला क्रिकेटरों को मिले लंबे प्रारूप में ज्यादा मौके

हरमनप्रीत कौर ने उठाई आवाज, महिला क्रिकेटरों को मिले लंबे प्रारूप में ज्यादा मौके

July 14, 2026
समय रैना के मजाक से प्रभावित हुई थीं कुशा कपिला, बोलीं- लेनी पड़ी थेरेपी

समय रैना के मजाक से प्रभावित हुई थीं कुशा कपिला, बोलीं- लेनी पड़ी थेरेपी

July 14, 2026
विभाजन की अनकही कहानी को पर्दे पर लाएगी ‘बंटवारा 1947’

विभाजन की अनकही कहानी को पर्दे पर लाएगी ‘बंटवारा 1947’

July 14, 2026
आईपीओ

9,813 करोड़ रुपये का रह गया एसबीआई फंड्स का आईपीओ

July 14, 2026
मारुति विक्टोरिस की धूम, छह महीने में बिकी 73 हजार से ज्यादा एसयूवी

मारुति विक्टोरिस की धूम, छह महीने में बिकी 73 हजार से ज्यादा एसयूवी

July 14, 2026
आरबीआई भारतीय रिजर्व बैंक

आरबीआई की नई व्यवस्था, बैंक शिकायतों पर अब होगी कड़ी निगरानी

July 14, 2026
पैरों की टैनिंग और डार्कनेस हटाने के लिए अपनाएं नींबू-बेकिंग सोडा का घरेलू नुस्खा

पैरों की टैनिंग और डार्कनेस हटाने के लिए अपनाएं नींबू-बेकिंग सोडा का घरेलू नुस्खा

July 14, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, July 14, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर बिहार

बिहार के दो डिप्टी सीएम समेत 10 बीजेपी नेताओं को Y ग्रेड सुरक्षा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 19, 2022
in बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार

File Photo

Share on FacebookShare on Twittershare on whatsapp

पटना:बिहार में नरेंद्र मोदी सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में हो रहे उग्र प्रदर्शन के बीच गृह मंत्रालय ने बीजेपी के दोनों उप मुख्यमंत्री समेत 10 नेताओं को अतिरिक्त सुरक्षा दी है। जानकारी के मुताबिक यह सुरक्षा वाई कैटेगरी की होगी और इसकी कमान सीआरपीएफ के हाथ में होगी। जेडीयू से तनातनी के बीच केंद्र सरकार का यह बड़ा फैसला माना जा रहा है। केंद्र के इस फैसले से ठीक पहले बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने नीतीश कुमार सरकार की पुलिस और प्रशासन पर सवाल खड़े किए थे।

जिन नेताओं को वाई श्रेणी सुरक्षा दी गयी है, उसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, उप-मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद एवं रेणु देवी, दरभंगा सांसद गोपालजी ठाकुर, अररिया सांसद प्रदीप सिंह, किशनगंज के एमएलसी दिलीप जायसवाल, कटिहार से एमएलसी अशोक अग्रवाल, पटना में दीघा विधायक संजीव कुमार चौरसिया, विस्फी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल और दरभंगा विधायक संजय सरावगी शामिल हैं। इस श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था में इन सभी प्रमुख नेताओं को सीआरपीएफ जवानों के तीन जवान एक जमादार रैंक के पदाधिकारी के साथ चौबीसों घंटे इनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। एक माननीय के साथ सभी चार जवानों की टीम तीन शिफ्ट में यानी आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी देगी। इस तरह से एक माननीय के साथ 12 जवानों की तैनाती रहेगी। इस तरह से चार-चार जवान चौबीस घंटे एक माननीय की सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

भाजपा नेताओं को मिली सुरक्षा पर जदयू का तंज
भाजपा नेताओं को केंद्र सरकार से सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने पर जदयू ने तंज कसा है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सह विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा कि किन परिस्थितियों में भाजपा नेताओं को सुरक्षा की जरुरत पड़ गई, वे वही बता सकते हैं। लेकिन यह सच्चाई है कि राज्य सरकार ने मानक के अनुसार सबों को सुरक्षा दे रखी है। अभी सबसे बड़ी सुरक्षा का मसला युवाओं के भविष्य का है।

युवाओं के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित हो, इसकी सार्थक पहल होनी चाहिए। उनके मन में जो आशंका है, उसका समाधान होना चाहिए। युवा देश के भविष्य हैं, वे राष्ट्र के पुरुषार्थ हैं। इसलिए युवाओं से संवाद अनिवार्य तौर पर किया जाना चाहिए। आखिरकार युवाओं के मन में इस तरह के सवाल क्यों है। इससे कोई इनकार नहीं कर सकता है कि युवाओं के भविष्य की सुरक्षा का दायित्व सबों का है।

बिहार भाजपा अध्यक्ष ने कही थी यह बात
गौरतलब है कि बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने पटना में पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि इस विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा को टारगेट किया जा रहा है। तीन जिलों में बीजेपी के दफ्तर जला दिए गए लेकिन पुलिस वहां मौन रही। संजय जायसवाल ने कहा कि पुलिस-प्रशासन ने इस मामले में वैसे कार्रवाई नहीं की जिस तरह से करनी चाहिए थी। ना कहीं लाठीचार्ज हुआ और ना ही कहीं आंसू गैस छोड़ा गया।

लगातार जारी है प्रदर्शन
बता दें कि बिहार में अग्निपथ योजना के खिलाफ चौथे दिन भी युवाओं का प्रदर्शन जारी रहेगा। पिछले तीन दिनों से प्रदर्शन काफी उग्र हो चुका है। प्रदर्शनकारियों ने कई जिलों में जमकर तोड़फोड़ और ट्रेनों तक में आग लगा दी है। यहां तक की प्रदर्शनकारियों ने डिप्टी सीएम रेणु देवी और बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल के घर पर भी हमला बोल दिया। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने भाजपा कार्यालयों में भी आगजनी और तोड़फोड़ की है।

Previous Post

महाराष्ट्र में MLC चुनाव को लेकर संग्राम, कांग्रेस का दावा- विधायकों को केंद्रीय एजेंसियों के नाम से फोन आ रहे

Next Post

जबरन वसूली के लिए बिश्नोई गिरोह की लिस्ट में था करण जौहर का नाम; गिरफ्तार कांबले ने जांच में किया दावा

Next Post
कंगना थप्पड़ केस पर करण जौहर का रिएक्शन, कहा- नहीं करता सपोर्ट या माफ

जबरन वसूली के लिए बिश्नोई गिरोह की लिस्ट में था करण जौहर का नाम; गिरफ्तार कांबले ने जांच में किया दावा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • न्यायपालिका की ताकत है न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं का सहयोग: मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत
  • मनमोहन सिंह बनाम मोदी सरकार: चुनाव आयोग की भूमिका पर छिड़ा राजनीतिक विवाद
  • मानसून मेहरबान, यूपी-बिहार में बारिश के आसार; दिल्ली में राहत की उम्मीद
  • वांगचुक मुद्दे पर सियासी संग्राम, उद्धव की राहुल से बड़ी अपील
  • सूर्यकुमार यादव की वापसी के रास्ते खुले, घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन करना होगा साबित
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In