मुंबई:प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘प्रोजेक्ट के‘ बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। अभी फिल्म की शूटिंग चल रही है। फिल्म में अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में हैं। इस साल की शुरुआत दीपिका के लिए काफी अच्छी हुई है। उनकी ‘पठान‘ सुपरहिट रही। इसके अलावा वह जल्द ही ऑस्कर सेरेमनी को प्रेजेंट करेंगी। प्रभास के साथ उनकी यह फिल्म अगले साल आएगी। फिल्म का बजट करीब 500 करोड़ बताया जा रहा है। इसके लिए दीपिका ने भी बड़ा अमाउंट चार्ज किया है।
कितनी है एक्ट्रेस की फीस
दीपिका आज के वक्त की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका को उनके रोल के लिए 10 करोड़ रुपए से ज्यादा की फीस मिली है। हालांकि इस बारे में आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
बर्थडे पर सामने आया था फर्स्ट लुक
‘प्रोजेक्ट के‘ का पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ था। फिल्म से दीपिका का फर्स्ट लुक भी सामने आया था। यह पोस्टर उनके जन्मदिन पर रिलीज किया गया जिस पर लिखा है ‘अंधेरे में एक उम्मीद।‘ दीपिका खड़ी हैं और पीछे सूरज की रोशनी है। उन्होंने एक योद्धा की ड्रेस पहनी है।
70 फीसदी शूटिंग हुई पूरी
‘प्रोजेक्ट के’ को नाग अश्विन निर्देशित कर रहे हैं। यह पहली बार है जब दीपिका किसी तेलुगू फिल्म में काम कर रही हैं। फिल्म की 70 फीसदी शूटिंग पूरी कर ली गई है। इसका बड़ा हिस्सा वीएफएक्स है। फिल्म की कहानी आज के वक्त के विष्णु के अवतार पर है। यह एक साइंस फिक्शन फिल्म है। साथ ही यह लोगों की भावनाओं से भी जुड़ा हुआ है। ‘प्रोजेक्ट के‘ 14 जनवरी 2024 को रिलीज होगी।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

