• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
दुमका से रांची, पटना और कोलकाता के लिए जल्द शुरू होगी विमान सेवा

देश में पायलटों की भारी कमी, एयरलाइंस के सामने आई सबसे बड़ी चुनौती

July 6, 2022
हम न्याय के स्वामी नहीं, अस्थायी संरक्षक हैं: सीजेआई सूर्यकांत

न्यायपालिका की ताकत है न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं का सहयोग: मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत

July 14, 2026
नोबेल की चाहत, 70वां दावा और भारत की चुप्पी—ट्रंप पर कांग्रेस का तंज

मनमोहन सिंह बनाम मोदी सरकार: चुनाव आयोग की भूमिका पर छिड़ा राजनीतिक विवाद

July 14, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

मानसून मेहरबान, यूपी-बिहार में बारिश के आसार; दिल्ली में राहत की उम्मीद

July 14, 2026
उद्धव का पलटवार: जिनके लिए प्रचार किया, वही शिवसेना मिटाने पर उतरे

वांगचुक मुद्दे पर सियासी संग्राम, उद्धव की राहुल से बड़ी अपील

July 14, 2026
टी20 में सूर्यकुमार यादव का ऐतिहासिक मुकाम, 9000 रन पूरे

सूर्यकुमार यादव की वापसी के रास्ते खुले, घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन करना होगा साबित

July 14, 2026
हरमनप्रीत कौर ने उठाई आवाज, महिला क्रिकेटरों को मिले लंबे प्रारूप में ज्यादा मौके

हरमनप्रीत कौर ने उठाई आवाज, महिला क्रिकेटरों को मिले लंबे प्रारूप में ज्यादा मौके

July 14, 2026
समय रैना के मजाक से प्रभावित हुई थीं कुशा कपिला, बोलीं- लेनी पड़ी थेरेपी

समय रैना के मजाक से प्रभावित हुई थीं कुशा कपिला, बोलीं- लेनी पड़ी थेरेपी

July 14, 2026
विभाजन की अनकही कहानी को पर्दे पर लाएगी ‘बंटवारा 1947’

विभाजन की अनकही कहानी को पर्दे पर लाएगी ‘बंटवारा 1947’

July 14, 2026
आईपीओ

9,813 करोड़ रुपये का रह गया एसबीआई फंड्स का आईपीओ

July 14, 2026
मारुति विक्टोरिस की धूम, छह महीने में बिकी 73 हजार से ज्यादा एसयूवी

मारुति विक्टोरिस की धूम, छह महीने में बिकी 73 हजार से ज्यादा एसयूवी

July 14, 2026
आरबीआई भारतीय रिजर्व बैंक

आरबीआई की नई व्यवस्था, बैंक शिकायतों पर अब होगी कड़ी निगरानी

July 14, 2026
पैरों की टैनिंग और डार्कनेस हटाने के लिए अपनाएं नींबू-बेकिंग सोडा का घरेलू नुस्खा

पैरों की टैनिंग और डार्कनेस हटाने के लिए अपनाएं नींबू-बेकिंग सोडा का घरेलू नुस्खा

July 14, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, July 14, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

देश में पायलटों की भारी कमी, एयरलाइंस के सामने आई सबसे बड़ी चुनौती

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 6, 2022
in देश, बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
दुमका से रांची, पटना और कोलकाता के लिए जल्द शुरू होगी विमान सेवा
Share on FacebookShare on Twittershare on whatsapp

नई दिल्ली:देश में पायलटों की भारी कमी है और इससे परिचालन प्रभावित हो रहा है। देश की विमान कंपनियों की क्षमता साल 2030 तक सालाना करीब 100 करोड़ यात्रियों की हो जाएगी। हालांकि इसके रास्ते में पायलटों की कमी एक बड़ी चुनौती बन रही है। अगले पांच सालों में भारत को हर साल 1000 से 1200 नए पायलट की आवश्यकता होगी, जो हर साल बाजार में प्रवेश करने वाले लगभग 600-700 पायलटों की वर्तमान दर के मुकाबले दोगुना हैं। वहीं वैश्विक एयरोस्पेस दिग्गज बोइंग का कहना है कि 2040 तक दुनिया भर में 6,12,000 नए पायलट चाहिए।

दरअसल, भारतीय नागरिक उड्डयन बाजार दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रहा है। दक्षिण एशिया के कुल हवाई यातायात में भारत के घरेलू यातायात का हिस्सा 69 फीसदी तक है। सूत्रों के अनुसार पायलट की कमी के चलते कुछ एयरलाइन नए मार्गों पर हवाई सेवाएं शुरू नहीं करने के लिए मजबूर हो रही हैं। हाल ही में देश की सबसे बड़ी विमान कंपनी इंडिगो को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इसलिए नोटिस जारी किया था, क्योंकि एक ही दिन में उसकी 55 फीसदी से अधिक करीब 900 उड़ानें विलंब से संचालित हुईं। इसके पीछे कारण स्टाफ की कमी बताया गया।

पांच साल में लगभग 3,300 लाइसेंस जारी किए
नागर विमानन मंत्रालय के अनुसार, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने पिछले पांच वर्ष में भारत में लगभग 3,300 वाणिज्यिक पायलट लाइसेंस जारी किए हैं। इनमें उन कैडेट के लिए जारी लाइसेंस भी शामिल हैं, जो भारतीय उड़ान प्रशिक्षण संगठनों और विदेशी उड़ान प्रशिक्षण संगठनों दोनों से उत्तीर्ण है। इनमें भारतीय उड़ान प्रशिक्षण संगठनों से उत्तीर्ण कैडेटों को करीब 2,000 लाइसेंस जारी किए गए हैं।

तीन साल में लाइसेंस की संख्या में मामूली वृद्धि
पिछले तीन वर्षों के आंकड़े देखें तो भारत में जारी किए गए वाणिज्यिक पायलट लाइसेंसों की संख्या में मामूली वृद्धि हुई है। साल 2019 में भारतीय उड़ान प्रशिक्षण संगठनों से 430 वाणिज्यिक लाइसेंस जारी किए गए, जबकि 2021 में दिए गए ऐसे लाइसेंस की संख्या बढ़कर 504 हो गई। सूत्रों का कहना है कि यह आंकड़ा अभी भी बहुत कम है, क्योंकि आकासा एयर और जेट एयरवेज के शुरू होने पर पायलट की मांग और बढ़ेगी।

विदेशी पायलट रख रहीं एयरलाइंस
भारत में एयरलाइंस वर्तमान में विदेश से वाणिज्यिक पायलटों को काम पर रखकर कमी से निपट रही हैं। हालांकि विदेशी पायलटों को दीर्घकालिक लाइसेंस नहीं दिए जाते हैं और उन्हें हर साल डीजीसीए से अपना लाइसेंस नवीनीकृत कराने की आवश्यकता होती है।

प्रशिक्षण संस्थानों की कमी, लागत भी ज्यादा
सूत्रों के अनुसार भारत में पायलटों की कमी का एक कारण प्रशिक्षण की उच्च लागत और प्रशिक्षण संस्थानों की कमी है। भारत में एक वाणिज्यिक पायलट के प्रशिक्षण की लागत लगभग 60-75 लाख रुपए है। यह लागत प्रशिक्षण घंटों और प्रशिक्षण के लिए उपयोग किए जाने वाले विमान के प्रकार पर निर्भर करती है। पायलटों के लिए लाइसेंसिंग प्रक्रिया भी सख्त है। डीजीसीए के अनुसार भारत में लगभग 34 पायलट प्रशिक्षण संस्थान हैं।

Previous Post

उद्धव ठाकरे की विडंबना: द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में शिवसेना सांसद, शरद पवार कर रहे विपक्ष का प्रचार

Next Post

वायुसेना में अग्निवीर भर्ती के लिए रिकॉर्ड संख्या में मिले आवेदन

Next Post
वायुसेना में अग्निवीर भर्ती के लिए रिकॉर्ड संख्या में मिले आवेदन

वायुसेना में अग्निवीर भर्ती के लिए रिकॉर्ड संख्या में मिले आवेदन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • न्यायपालिका की ताकत है न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं का सहयोग: मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत
  • मनमोहन सिंह बनाम मोदी सरकार: चुनाव आयोग की भूमिका पर छिड़ा राजनीतिक विवाद
  • मानसून मेहरबान, यूपी-बिहार में बारिश के आसार; दिल्ली में राहत की उम्मीद
  • वांगचुक मुद्दे पर सियासी संग्राम, उद्धव की राहुल से बड़ी अपील
  • सूर्यकुमार यादव की वापसी के रास्ते खुले, घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन करना होगा साबित
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In