बारबाडोस:भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में 181 रनों पर ऑलआउट हो गई। बारबाडोस के केनिंगटन ओवल मैदान पर टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया 40.5 ओवर ही खेल सकी।
ओपनर ईशान किशन ने 55 और शुभमन गिल ने 34 रन बनाए। बाकी बैटर कुछ खास नहीं कर सके। विंडीज टीम की ओर से रोमारियो शेफर्ड ने 3 विकेट लिए। अल्जारी जोसेफ को 2 विकेट मिले।
रोहित-कोहली के बिना फीका भारत का बैटिंग लाइनअप
रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना टीम इंडिया का बैटिंग लाइनअप फीका नजर आए। टीम के ओपनर्स ने 90 रन जोड़े, लेकिन पहला विकेट गिरने के बाद बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके।
सूर्यकुमार यादव 24 और शार्दूल ठाकुर ने 16 रन पर आउट हुए। कप्तान हार्दिक पंड्या 7, संजू सैमसन 9 और रवींद्र जडेजा 10 रन बना सके।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

