• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
श्रीनगर में संजय सिंह नज़रबंद, फारुख अब्दुल्ला से भी नहीं मिलने दिया गया

श्रीनगर में संजय सिंह नज़रबंद, फारुख अब्दुल्ला से भी नहीं मिलने दिया गया

September 11, 2025
संसद से बाहर खड़ा एक अधूरा सपना

संसद से बाहर खड़ा एक अधूरा सपना

April 18, 2026
ईरान का साफ संदेश—न्यायसंगत शर्तें हों तभी मानेगा युद्धविराम

ट्रंप पर ईरान का तीखा हमला: एक घंटे में 7 झूठ बोले, “ऐसी बातचीत का क्या मतलब?”

April 18, 2026
पश्चिम एशिया संघर्ष: प्रियंका गांधी ने संसद में खुली बहस की मांग उठाई

महिला आरक्षण पर गरमाई राजनीति, प्रियंका गांधी ने दी चुनौती

April 18, 2026
महिला आरक्षण विवाद: तेलंगाना में प्रदर्शन, भाजपा अध्यक्ष हाउस अरेस्ट

महिला आरक्षण विवाद: तेलंगाना में प्रदर्शन, भाजपा अध्यक्ष हाउस अरेस्ट

April 18, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, शहरवार दरें स्थिर

April 18, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट, पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत; आधी रात बदले नए रेट

April 18, 2026
मृतक कर्मचारी की नाता विवाह से हुई पत्नी भी पेंशन की हकदार: हाईकोर्ट

हाई कोर्ट का बड़ा संकेत: बहू को भी मिल सकती है अनुकम्पा नियुक्ति

April 18, 2026
स्मार्टफोन में आधार ऐप अनिवार्य नहीं, सरकार ने प्रस्ताव लिया वापस

स्मार्टफोन में आधार ऐप अनिवार्य नहीं, सरकार ने प्रस्ताव लिया वापस

April 18, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

92% अंक लाने वाली छात्रा ने दी जान, शिक्षकों पर तानों के आरोप

April 18, 2026
अपर्णा यादव का विरोध प्रदर्शन, सपा-कांग्रेस पर भड़कीं, बोलीं- नारी शक्ति नहीं भूलेगी

अपर्णा यादव का विरोध प्रदर्शन, सपा-कांग्रेस पर भड़कीं, बोलीं- नारी शक्ति नहीं भूलेगी

April 18, 2026
अजय राय ने घेरा केंद्र, कहा- महिला आरक्षण पर साजिश बेनकाब

अजय राय ने घेरा केंद्र, कहा- महिला आरक्षण पर साजिश बेनकाब

April 18, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

महिला आरक्षण पर अखिलेश का तंज, भाजपा चाहती थी चुनावी फायदा

April 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर जम्मू कश्मीर

श्रीनगर में संजय सिंह नज़रबंद, फारुख अब्दुल्ला से भी नहीं मिलने दिया गया

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 11, 2025
in जम्मू कश्मीर
Reading Time: 1 min read
A A
0
श्रीनगर में संजय सिंह नज़रबंद, फारुख अब्दुल्ला से भी नहीं मिलने दिया गया

डेस्क:आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने गुरुवार को दावा किया कि उन्हें श्रीनगर में नजर बंद कर दिया गया है और उनसे मिलने आए जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला को भी उनसे नहीं मिलने दिया गया। हालांकि सिंह ने श्रीनगर के सर्किट हाउस के गेट पर चढ़कर पुलिसवालों से इस बारे में आपत्ति जताई और अब्दुल्ला से बात करने की कोशिश भी की। सिंह ने इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया, जिसमें वह गेस्ट हाउस के बंद गेट के अंदर दिख रहे हैं और जिसके बाहर पुलिसकर्मी तैनात हैं। इस दौरान वह गेट पर चढ़ जाते हैं और पुलिसवालों से पूछते हैं कि अब्दुल्ला को उनसे क्यों नहीं मिलने दिया जा रहा है। बाद में सिंह ने आरोप लगाया कि उन्हें और उनके सहयोगियों को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से भी रोक दिया गया है।

बता दें कि संजय सिंह यहां राज्य में पार्टी के एकमात्र विधायक मेहराज मलिक को जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत हिरासत में लेने का विरोध करने श्रीनगर आए हैं और आज इस बारे में उन्हें एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके धरना देना था। हालांकि वह ऐसा नहीं कर सके।

इस बारे में उन्होंने बताया कि ‘तानाशाही चरम पर है मैं इस वक़्त श्रीनगर में हूं। लोकतंत्र में हक के लिए आवाज उठाना आंदोलन करना हमारा संवैधानिक अधिकार है। आज हमारी पार्टी के विधायक मेहराज मलिक की अवैध गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ श्रीनगर में प्रेस कांफ्रेंस करना था और धरना देना था, लेकिन सरकारी गेस्ट हाउस को पुलिस छावनी बना दिया गया। मुझे, इमरान हुसैन और साथियों को गेस्ट हाउस से बाहर निकलने की इजाज़त नहीं है।’

इससे पहले संजय सिंह ने कहा था कि ‘AAP के विधायक मेहराज मलिक पर PSA (पब्लिक सिक्योरिटी एक्ट) जैसी गंभीर धारा इसलिए लगाई क्योंकि उन्होंने अपने क्षेत्र में अस्पताल, स्कूल और सड़क बनाने के लिए आवाज उठाई। मेहराज मलिक ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी इसलिए उन्हें जेल भेज दिया गया। मैं जम्मू कश्मीर की इस ऐतिहासिक धरती से BJP के प्रशासन को और प्रधानमंत्री जी को साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि आप आम आदमी पार्टी को कुचलने की जितनी कोशिश करेंगे आम आदमी पार्टी उतनी ही मजबूत होगी।’

पूर्व सीएम फारुख अब्दुल्ला से नहीं मिलने देने को लेकर संजय सिंह ने लिखा, ‘बहुत दुःख की बात है जम्मू कश्मीर के कई बार मुख्यमंत्री रहे डॉक्टर फारूख अब्दुल्ला जी पुलिस द्वारा मुझे हाउस अरेस्ट किए जाने की खबर पाकर मुझसे मिलने सरकारी गेस्ट में आए, लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया। ये तानाशाही नहीं तो और क्या है?’

उधर इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के पिता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला ने मीडिया से बात करते हुए कहा ‘संजय सिंह जी अपने डोडा से विधायक मेहराज मलिक जी जिन्हें गिरफ़्तार किया गया था, उनके प्रति एकजुटता दिखाने के लिए दिल्ली से यहाँ आए थे। मुझे इस बात का दुःख है कि जब मैं उनसे सिर्फ़ उनका हालचाल पूछने गया था, तो उन्हें गेस्ट हाउस में बंद किया हुआ था और मुझसे मिलने नहीं दिया गया। मैं उपराज्यपाल महोदय से अनुरोध करूंगा कि लोगों के अधिकारों का सम्मान किया जाए।’

उधर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्व सीएम को इस तरह रोके जाने पर सवाल उठाया और लिखा, ‘जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फ़ारूक़ अब्दुल्ला जी हमारे सांसद संजय सिंह से मिलने गेस्ट हाउस पहुंचे लेकिन पुलिस ने उन्हें मिलने तक नहीं दिया। संजय जी को हाउस अरेस्ट कर रखा है। जनता की आवाज दबाई जा रही है, विपक्ष के नेताओं को कैद किया जा रहा है। BJP खुली गुंडागर्दी पर उतर आई है।’ इसके साथ ही एक अन्य पोस्ट में केजरीवाल ने लिखा, ‘पूर्व मुख्यमंत्री जो कि मौजूदा मुख्यमंत्री के पिता जी हैं, उन्हें भी संजय सिंह से उन्ही के राज्य में मिलने नहीं दिया जा रहा? ये सरासर गुंडागर्दी और तानाशाही है।’

इससे पहले सोमवार को राज्य में पार्टी एकमात्र विधायक और जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष मेहराज मलिक को सोमवार को डोडा जिले में कथित तौर पर सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में PSA कानून के तहत हिरासत में लिया गया था और बाद में कठुआ जिला जेल में बंद कर दिया गया था।

Previous Post

दुख का कारण है आसक्ति और तृष्णा : युगप्रधान आचार्य महाश्रमण

Next Post

मॉनसून त्रासदी पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान: उत्तराखंड को 1200 करोड़ की राहत

Next Post
मॉनसून त्रासदी पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान: उत्तराखंड को 1200 करोड़ की राहत

मॉनसून त्रासदी पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान: उत्तराखंड को 1200 करोड़ की राहत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • संसद से बाहर खड़ा एक अधूरा सपना
  • ट्रंप पर ईरान का तीखा हमला: एक घंटे में 7 झूठ बोले, “ऐसी बातचीत का क्या मतलब?”
  • महिला आरक्षण पर गरमाई राजनीति, प्रियंका गांधी ने दी चुनौती
  • महिला आरक्षण विवाद: तेलंगाना में प्रदर्शन, भाजपा अध्यक्ष हाउस अरेस्ट
  • एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, शहरवार दरें स्थिर
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In