पटना : कुछ समय पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजप्रताप यादव और अनुष्का यादव की कथित तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। तस्वीरों के सामने आने के बाद राजनीतिक और पारिवारिक स्तर पर हलचल मच गई थी। इन तस्वीरों के आधार पर दोनों के बीच कथित प्रेम संबंधों की चर्चा भी तेज हो गई थी। मामला इतना बढ़ा कि पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने तेजप्रताप यादव को पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया था।
अब सोशल मीडिया पर अनुष्का यादव को लेकर एक नया दावा सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि अनुष्का यादव मां बन चुकी हैं और उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। इस पूरे मामले में तेजप्रताप यादव ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए खुद को इससे पूरी तरह अलग बताया है।
तेजप्रताप यादव ने रविवार को कहा कि कुछ लोग जानबूझकर उनका नाम एक महिला से जोड़कर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्होंने कहा,
“कुछ महीने पहले गलत तरीके से मेरा नाम जिस महिला से जोड़ा गया, उसी आधार पर मुझे पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। अब वही लोग यह अफवाह फैला रहे हैं कि उस महिला ने मेरे बच्चे को जन्म दिया है। यह पूरी तरह से झूठ है।”
तेजप्रताप ने कहा कि वे इन अफवाहों से बेहद परेशान हैं और अपने विरोधियों से अपील करते हैं कि उन्हें शांति से जीने दिया जाए। उन्होंने दावा किया कि वे उस व्यक्ति को जानते हैं, जिसके साथ वह महिला वर्तमान में रिश्ते में है और उनके अनुसार वही बच्चे का पिता है।
“मेरा नाम घसीटकर मुझे मानसिक पीड़ा दी जा रही है,” उन्होंने कहा।
इस बीच तेजप्रताप यादव ने अपने फेसबुक पोस्ट को लेकर भी सफाई दी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक किया गया था और उसी के जरिए विवादित पोस्ट डाली गई थी। उन्होंने इस मामले में पांच लोगों को ‘जयचंद’ बताते हुए उनके नाम भी सार्वजनिक किए।
तेजप्रताप यादव ने कहा कि जिन लोगों पर उन्हें शक है, उनके नाम मुकेश रोशन, संजय यादव, शक्ति सिंह यादव, रमीज और सुनील सिंह हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एक राज्यसभा सांसद और विधान परिषद के एक सदस्य की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।
तेजप्रताप का दावा है कि फेसबुक पोस्ट के जरिए यह दिखाने की कोशिश की गई कि वे उस महिला के साथ 12 साल से रिश्ते में हैं, जबकि यह पूरी तरह से फर्जी और साजिश का हिस्सा है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

