नई दिल्ली:इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का पहला टेस्ट मैच एजबेस्टन में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने पहली पारी 8 विकेट पर 393 रन पर घोषित कर दी थी, इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम की पहली पारी 386 रन पर सिमट गई है। इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर सात रन की बढ़त मिली। इस बीच इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। मैच के तीसरे दिन एंडरसन ने एलेक्स कैरी और उस्मान ख्वाजा की 118 रन की साझेदारी को तोड़ा।
ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी को आउट करके जेम्स एंडरसन ने जारी एशेज सीरीज में अपना खाता खोला। तीसरे दिन के पहले सेशन के दौरान एलेक्स कैरी को विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो ने जीवनदान दिया था। कैरी ने 99वें ओवर में लगातार गेंदों पर चौके लगाए, जिसके बाद एंडरसन ने उन्हें यॉर्कर गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। कैरी 99 गेंद में 66 रन बनाकर आउट हुए।
एलेक्स कैरी को आउट करके जेम्स एंडरसन ने अपना 1100वां फर्स्ट क्लास विकेट भी पूरा किया। क्रिकविज के आंकड़ों के मुताबिक 73 प्रतिशत गेंदें एंडरसन ने कैरी के खिलाफ स्टंप के आस-पास डाली। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने 686 विकेट लिए हैं।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

