नई दिल्ली:भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बीसीसीआई इवेंट्स के टाइटल स्पॉन्सर के राइट्स के लिए टेंडर जारी किया है। बीसीसीआई ने टाइटल प्रायोजक अधिकार प्राप्त करने के लिए प्रतिष्ठित संस्थाओं से बोली लगाने के लिए प्रक्रिया शुरू की है। 2022-23 के सीजन के लिए भारतीय क्रिकेट टीम और बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट का टाइटल स्पॉन्सर मास्टरकार्ड था, लेकिन ये डील समाप्त हो गई और ऐसे में बीसीसीआई ने नया टेंडर जारी किया है।
टेंडर प्रोसेस को नियंत्रित करने वाले विस्तृत नियम और शर्तें जिनमें पात्रता आवश्यकताएं, बोली जमा करने की प्रक्रिया, अधिकार और दायित्व आदि शामिल हैं, वह ‘इन्विटेशन टू टेंडर’ (“आईटीटी”) में शामिल हैं। इसे एक लाख रुपये में खरीदा जा सकता है और ये राशि रिफंड नहीं होगी। इस रकम पर 18 फीसदी जीएसटी भी देना होगा। आईटीटी दस्तावेज को खरीदने के लिए बीसीसीआई ने 21 अगस्त 2023 तक समयसीमा रखी है।
गौरतलब है कि 7 साल तक पेटीएम के पास बीसीसीआई इवेंट्स के टाइटल स्पॉन्सर के राइट्स थे। यहां तक कि 2023 तक घरेलू मैचों के अधिकार भी पेटीएम के पास थे, लेकिन उसने मास्टरकार्ड के साथ समझौता किया था और इस तरह एक साल के लिए बीसीसीआई को मास्टरकार्ड के साथ साझेदारी करनी पड़ी। ये डील भी समाप्त हो गई। ऐसे में अब एक सितंबर से नए टाइटल स्पॉन्सर के साथ घरेलू क्रिकेट शुरू होगी।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

