डेस्क:ऋतिक रोशन स्टारर क्रिश फ्रेंचाइजी ऑडियंस के लिए खास है। इसी फिल्म ने ऑडियंस को आइकॉनिक किरदार दिए। रोहित मेहरा और जादू की कहानी ने ऑडियंस को इम्प्रेस किया था। इसकी शुरुआत साल 2003 में हुई थी और अब तक लेकर अब तक ये किरदार ऑडियंस के फेवरिट बने हुए हैं। अब क्रिश 4 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। क्रिश फ्रेंचाइजी बनाने वाले राकेश रोशन ने हाल में पुष्टि की है कि क्रिश 4 बन रही है। इसके साथ ही शूटिंग और रिलीज से जुड़ी जानकारी भी शेयर की।
राकेश रोशन ने अपने पिछले एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पास कहानी है। बस बजट को लेकर बातचीत चल रही है। अब बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में राकेश रोशन ने कहा, “अब हमें इस फिल्म के लिए जरूरी बजट का अंदाजा हो गया है, तो हम फिल्म शुरू कर देंगे।” आगे राकेश रोशन ने बताया कि फिल्म का प्री प्रोडक्शन काम चल रहा है और शूटिंग 2026 के मध्य तक शुरू हो जाएगी। उन्होंने ये भी बताया कि क्रिश 4 2027 तक रिलीज की जाएगी।
बता दें, क्रिश की शुरुआत 2003 में आई फिल्म कोई मिल गया से हुई थी। इसी फिल्म ने ऑडियंस को रोहित मेहरा और जादू जैसे किरदार दिए। इसके बाद साल 2006 में क्रिश आई और 2013 में क्रिश 3। अब क्रिश4 पर काम चल रहा है। जल्दी फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी। वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन हाल में फिल्म वॉर 2 में नजर आए थे जो ऑडियंस को खास पसंद नहीं आई। अब एक्टर जल्द अपना नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
