नई दिल्ली:भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार 1 अगस्त को खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले को जीतकर अपने ही एक वर्ल्ड रिकॉर्ड को और भी ज्यादा मजबूत कर लिया। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 13वीं वनडे सीरीज जीती है। भारतीय टीम एक देश के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा द्विपक्षीय सीरीज जीतने वाली टीम है। इस मामले में अब पाकिस्तान की टीम काफी पीछे छूट गई है।
किसी टीम के खिलाफ लगातार सबसे अधिक द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीत
13 – भारत बनाम वेस्टइंडीज (2007-23)
11 – पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे (1996-21)
10 – पाकिस्तान बनाम वेस्ट इंडीज (1999-22)
10 – भारत बनाम श्रीलंका (2007-23)
इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम की ये वेस्टइंडीज के खिलाफ रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत है। भारत ने इससे पहले मुंबई के मैदान पर वेस्टइंडीज को 2018 में 224 रनों से हराया है और अब यहां टीम ने 200 रनों से जीत दर्ज की है। 2007 में वेस्टइंडीज की टीम को भारत ने 160 रनों से भी धूल चटाई हुई है और 2011 में 153 रनों से वनडे मैच में जीत दर्ज की हुई है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

