• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
इसमें चीन का घाटा, हमारा कुछ नहीं जाता; कश्मीर में जी20 बैठक में शामिल नहीं होने पर बोला भारत

इसमें चीन का घाटा, हमारा कुछ नहीं जाता; कश्मीर में जी20 बैठक में शामिल नहीं होने पर बोला भारत

May 23, 2023
मंगोलिया में भारत का धमाका, प्रीति पवार और दीपक ने पहले राउंड में मारी बाज़ी

अब प्रदर्शन से तय होगी रैंकिंग, बीएफआई ने बनाया नया फ्रेमवर्क

May 3, 2026
“हमारी टीम में चैंपियन बनने की क्षमता”: हरमनप्रीत कौर का टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड पर भरोसा

“हमारी टीम में चैंपियन बनने की क्षमता”: हरमनप्रीत कौर का टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड पर भरोसा

May 3, 2026
सान्या मल्होत्रा की ‘पगलैट-2’ पर काम शुरू, नेटफ्लिक्स पर ही होगी रिलीज

सान्या मल्होत्रा की ‘पगलैट-2’ पर काम शुरू, नेटफ्लिक्स पर ही होगी रिलीज

May 3, 2026
ऊषा मंगेशकर को सताती है लता और आशा की याद, बोलीं—“अकेलापन अब जीवन का हिस्सा बन गया”

ऊषा मंगेशकर को सताती है लता और आशा की याद, बोलीं—“अकेलापन अब जीवन का हिस्सा बन गया”

May 3, 2026
एयर इंडिया एक्सप्रेस सेल: 16 जनवरी तक ऑफर

खाने को वैकल्पिक बनाने की तैयारी में एयर इंडिया, सस्ता हो सकता है हवाई टिकट

May 3, 2026
एलपीजी महंगी, चाय-समोसा भी होंगे महंगे; छोटे कारोबारियों पर बढ़ा दबाव

एलपीजी महंगी, चाय-समोसा भी होंगे महंगे; छोटे कारोबारियों पर बढ़ा दबाव

May 3, 2026
समर कैंप: बच्चों की ज़रूरत या केवल एक बाज़ार का आकर्षण?

समर कैंप: बच्चों की ज़रूरत या केवल एक बाज़ार का आकर्षण?

May 3, 2026
एक दिन मौन के साथ: रविवार की आध्यात्मिक साधना

एक दिन मौन के साथ: रविवार की आध्यात्मिक साधना

May 3, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 3 मई 2026

May 3, 2026
एक मां, एक बच्चा और डूबता हुआ भरोसा

एक मां, एक बच्चा और डूबता हुआ भरोसा

May 2, 2026
धनबाद में कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर 4 मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

धनबाद में कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर 4 मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

May 2, 2026
मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’: आज को साधो, कल का भरोसा नहीं

मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’: आज को साधो, कल का भरोसा नहीं

May 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, May 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

इसमें चीन का घाटा, हमारा कुछ नहीं जाता; कश्मीर में जी20 बैठक में शामिल नहीं होने पर बोला भारत

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 23, 2023
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
इसमें चीन का घाटा, हमारा कुछ नहीं जाता; कश्मीर में जी20 बैठक में शामिल नहीं होने पर बोला भारत

श्रीनगर:पर्यटन पर कार्यकारी समूह की तीसरी बैठक के लिए जी20 देशों के प्रतिनिधि सोमवार को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर पहुंचे। चीन ने पाकिस्तान का साथ देते हुए इस कार्यक्रम का बायकॉट किया है। हालांकि भारत को इससे फर्क नहीं पड़ता। चीन के बायकॉट को तवज्जो न देते हुए भारत ने साफ शब्दों में कहा है कि इससे उसे फर्क नहीं पड़ता।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि श्रीनगर में जी20 बैठक में चीन के शामिल नहीं होने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि इसमें चीन का ही घाटा है, भारत का कुछ नहीं जाता है। चीन को छोड़कर सभी जी20 देशों के प्रतिनिधि तीसरे जी20 पर्यटन कार्य समूह की बैठक में भाग लेने के लिए सोमवार को श्रीनगर पहुंचे।

केंद्रीय मंत्री ने श्रीनगर में जी20 बैठक से इतर पीटीआई से बात करते हुए कहा, “इससे (चीन के बैठक में शामिल नहीं होने) कोई फर्क नहीं पड़ता। चीन का नहीं आना चीन का नुकसान है, भारत का नहीं।” यह पूछे जाने पर कि क्या बीजिंग की अनुपस्थिति पूर्वी लद्दाख सीमा गतिरोध से जुड़ी है? इस पर जितेंद्र सिंह ने कहा कि विदेश मंत्रालय इस पर विचार करेगा। जम्मू और कश्मीर में जी20 कार्यक्रम आयोजित करने पर, मंत्री ने कहा कि विभिन्न स्थानों से प्रतिनिधियों को उन स्थानों के बारे में जानकारी मिलेगी, जहां वे जाते हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा, “हम यूरोप के कुछ देशों की तरह एक छोटे, सजातीय राष्ट्र नहीं हैं। हम एक विविध देश हैं।” कश्मीर पर पाकिस्तानी दुष्प्रचार के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा कि आम लोग अब इस सबसे आगे बढ़ चुके हैं। उन्होंने कहा, “सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आम आदमी आगे बढ़ गया है। यदि आप श्रीनगर में सड़कों पर किसी व्यक्ति से बात करते हैं, तो हो सकता है कि वह खुलकर बात न करे। लेकिन आतंक के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई से डर का पर्दा उठ रहा है।” एक दिन पहले, जितेंद्र सिंह ने कहा कि कश्मीर में बदलाव आया है और “श्रीनगर की सड़कों पर आम लोग आगे बढ़ना चाहते हैं। वे पहले ही (पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के कारण) दो पीढ़ियों को खो चुके हैं।”

वहीं जी20 के लिए भारत के शेरपा अमिताभ कांत ने चीनी प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति को तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि यात्रा और पर्यटन एक निजी क्षेत्र की गतिविधि है और कई देशों के व्यापार प्रतिनिधिमंडलों ने भाग लिया। उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा, “चीन को छोड़कर सभी जी20 देशों ने हिस्सा लिया। इस बैठक को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। यहां 61 प्रतिनिधि थे। चीन को छोड़कर सभी देश यहां मौजूद हैं।”

Previous Post

सिडनी में मोदी को ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने कहा बॉस:मोदी बोले- भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी

Next Post

दादरा नगर नगर हवेली में अध्यात्म के शिखरपुरुष महाश्रमण का मंगल पदार्पण

Next Post
दादरा नगर नगर हवेली में अध्यात्म के शिखरपुरुष महाश्रमण का मंगल पदार्पण

दादरा नगर नगर हवेली में अध्यात्म के शिखरपुरुष महाश्रमण का मंगल पदार्पण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अब प्रदर्शन से तय होगी रैंकिंग, बीएफआई ने बनाया नया फ्रेमवर्क
  • “हमारी टीम में चैंपियन बनने की क्षमता”: हरमनप्रीत कौर का टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड पर भरोसा
  • सान्या मल्होत्रा की ‘पगलैट-2’ पर काम शुरू, नेटफ्लिक्स पर ही होगी रिलीज
  • ऊषा मंगेशकर को सताती है लता और आशा की याद, बोलीं—“अकेलापन अब जीवन का हिस्सा बन गया”
  • खाने को वैकल्पिक बनाने की तैयारी में एयर इंडिया, सस्ता हो सकता है हवाई टिकट
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In