• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
सिडनी में मोदी को ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने कहा बॉस:मोदी बोले- भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी

सिडनी में मोदी को ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने कहा बॉस:मोदी बोले- भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी

May 23, 2023
मंगोलिया में भारत का धमाका, प्रीति पवार और दीपक ने पहले राउंड में मारी बाज़ी

अब प्रदर्शन से तय होगी रैंकिंग, बीएफआई ने बनाया नया फ्रेमवर्क

May 3, 2026
“हमारी टीम में चैंपियन बनने की क्षमता”: हरमनप्रीत कौर का टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड पर भरोसा

“हमारी टीम में चैंपियन बनने की क्षमता”: हरमनप्रीत कौर का टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड पर भरोसा

May 3, 2026
सान्या मल्होत्रा की ‘पगलैट-2’ पर काम शुरू, नेटफ्लिक्स पर ही होगी रिलीज

सान्या मल्होत्रा की ‘पगलैट-2’ पर काम शुरू, नेटफ्लिक्स पर ही होगी रिलीज

May 3, 2026
ऊषा मंगेशकर को सताती है लता और आशा की याद, बोलीं—“अकेलापन अब जीवन का हिस्सा बन गया”

ऊषा मंगेशकर को सताती है लता और आशा की याद, बोलीं—“अकेलापन अब जीवन का हिस्सा बन गया”

May 3, 2026
एयर इंडिया एक्सप्रेस सेल: 16 जनवरी तक ऑफर

खाने को वैकल्पिक बनाने की तैयारी में एयर इंडिया, सस्ता हो सकता है हवाई टिकट

May 3, 2026
एलपीजी महंगी, चाय-समोसा भी होंगे महंगे; छोटे कारोबारियों पर बढ़ा दबाव

एलपीजी महंगी, चाय-समोसा भी होंगे महंगे; छोटे कारोबारियों पर बढ़ा दबाव

May 3, 2026
समर कैंप: बच्चों की ज़रूरत या केवल एक बाज़ार का आकर्षण?

समर कैंप: बच्चों की ज़रूरत या केवल एक बाज़ार का आकर्षण?

May 3, 2026
एक दिन मौन के साथ: रविवार की आध्यात्मिक साधना

एक दिन मौन के साथ: रविवार की आध्यात्मिक साधना

May 3, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 3 मई 2026

May 3, 2026
एक मां, एक बच्चा और डूबता हुआ भरोसा

एक मां, एक बच्चा और डूबता हुआ भरोसा

May 2, 2026
धनबाद में कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर 4 मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

धनबाद में कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर 4 मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

May 2, 2026
मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’: आज को साधो, कल का भरोसा नहीं

मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’: आज को साधो, कल का भरोसा नहीं

May 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, May 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

सिडनी में मोदी को ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने कहा बॉस:मोदी बोले- भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 23, 2023
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
सिडनी में मोदी को ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने कहा बॉस:मोदी बोले- भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी

सिडनी:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सिडनी के कुडोस बैंक एरिना में भारतीय मूल के 20 हजार से ज्यादा लोगों को संबोधित किया। इस दौरान PM मोदी ने कहा- भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी है। हमारे लिए पूरी दुनिया एक परिवार है। भारत-ऑस्ट्रेलिया का रिश्ता भरोसे और सम्मान पर टिका है।

पीएम मोदी ने कहा- मैंने पिछले दौरे के वक्त 2014 में वादा किया था कि ऑस्ट्रेलिया को फिर किसी भारतीय PM के लिए 28 साल इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया के PM अल्बनीज ने मोदी की तारीफ करते हुए कहा- ‘मोदी इज द बॉस’। पहली बार यहां ऑस्ट्रेलिया में किसी प्रधानमंत्री का इतना भव्य स्वागत हुआ है। PM मोदी मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। हम दोनों देश के लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर रिश्तों को और मजबूत करेंगे।

PM मोदी के संबोधन की बड़ी बातें…

  • PM मोदी ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंधों पर कहा, “एक समय था जब हमारे संबंधों को 3C (कॉमनवेल्थ, क्रिकेट, करी), 3D (डेमोक्रेसी, डायसपोरा, दोस्ती) और 3E (एनर्जी, इकोनॉमी, एजुकेशन) पर आधारित बताया जाता था। मगर अब इन संबंधों का आधार आपसी विश्वास और सम्मान है।
  • हिंद महासागर हमें आपस में जोड़ता है। हमारे यहां त्योहार भले ही अलग-अलग मनाए जाते हैं, लेकिन फिर भी हम दिवाली की रौनक और बैसाखी जैसे त्योहारों से जुड़े हुए हैं।
  • हैरिस पार्क कई लोगों के लिए हरीश पार्क हो जाता है। सिडनी के पास भी लखनऊ नाम की एक जगह है। ऑस्ट्रेलिया में कश्मीर, मालाबार जैसी स्ट्रीट्स से भारत की झलक दिखती है।
  • भारत के पास सामर्थ्य और संसाधनों की कोई कमी नहीं है। दुनिया की सबसे बड़ी और युवा टैलेंट फैक्ट्री भारत के पास है।
  • भारतीय कहीं भी रहे, उनमें एक मानवीय स्वभाव मौजूद रहता है। भारत हर संकट में मदद और समाधान के लिए तैयार रहता है।
  • भारत अपने हितों को सबके हितों से जोड़कर देखता है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप लगातार बढ़ रही है। जल्द ही दोनों देशों के बीच ट्रेड दोगुना हो जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया में भी जल्द मान्य होंगीं भारतीय डिग्रियां

पीएम मोदी ने भाषण में कई अहम घोषणाएं भी की हैं। उन्होंने बताया कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक-दूसरे की डिग्रियों को मान्यता देने पर बातचीत आगे बढ़ी है। इसका दोनों देशों के स्टूडेंट्स को फायदा मिलेगा। वहीं, ब्रिसबेन में भारत का नया कॉन्सुलेट खोला जाएगा।

भारतीय मूल के लोगों से PM ने कहा- विदेश में रहते हुए भी अपनी जड़ों से जुड़े रहें। आप वहां भारत के एम्बेसडर हैं। मैं आपसे मांग कर रहा हूं कि आप जब भी भारत आएं अपने साथ ऑस्ट्रेलियाई परिवारों को भी लाएं। इससे उन्हें भारत की संस्कृति को समझने का मौका मिलेगा।

Previous Post

कर्नाटक में हार से BSP नेताओं पर भड़कीं मायावती, कहा- हवा किसी की हो, बसपा की स्थिति अच्छी रहे

Next Post

इसमें चीन का घाटा, हमारा कुछ नहीं जाता; कश्मीर में जी20 बैठक में शामिल नहीं होने पर बोला भारत

Next Post
इसमें चीन का घाटा, हमारा कुछ नहीं जाता; कश्मीर में जी20 बैठक में शामिल नहीं होने पर बोला भारत

इसमें चीन का घाटा, हमारा कुछ नहीं जाता; कश्मीर में जी20 बैठक में शामिल नहीं होने पर बोला भारत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अब प्रदर्शन से तय होगी रैंकिंग, बीएफआई ने बनाया नया फ्रेमवर्क
  • “हमारी टीम में चैंपियन बनने की क्षमता”: हरमनप्रीत कौर का टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड पर भरोसा
  • सान्या मल्होत्रा की ‘पगलैट-2’ पर काम शुरू, नेटफ्लिक्स पर ही होगी रिलीज
  • ऊषा मंगेशकर को सताती है लता और आशा की याद, बोलीं—“अकेलापन अब जीवन का हिस्सा बन गया”
  • खाने को वैकल्पिक बनाने की तैयारी में एयर इंडिया, सस्ता हो सकता है हवाई टिकट
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In