• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने की भविष्यवाणी

‘दादा जी माइंड गेम खेल रहे’, सौरव गांगुली के इस कमेंट पर बौखलाया पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर

July 6, 2023
आसिम मुनीर हों या कोई और, पाकिस्तान की भाषा हमेशा एक—गलतफहमी और धमकी

अमेरिका-ईरान वार्ता विफल, पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर ने फिर उठाया कश्मीर मुद्दा

May 1, 2026
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, सरकार ने वैश्विक कीमतों का दिया हवाला

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, सरकार ने वैश्विक कीमतों का दिया हवाला

May 1, 2026
पंजाब विधानसभा में हंगामा: सीएम भगवंत मान के अल्कोहल-डोप टेस्ट की उठी मांग

पंजाब विधानसभा में हंगामा: सीएम भगवंत मान के अल्कोहल-डोप टेस्ट की उठी मांग

May 1, 2026
संयम व व्रत का पालन करने वाले साधु श्रेष्ठ : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

संयम व व्रत का पालन करने वाले साधु श्रेष्ठ : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

May 1, 2026
संयम, शांति और मानवता के पथप्रदर्शक: आचार्य श्री महाश्रमण जी का 53वाँ दीक्षा दिवस जयपुर में श्रद्धा से मनाया गया

संयम, शांति और मानवता के पथप्रदर्शक: आचार्य श्री महाश्रमण जी का 53वाँ दीक्षा दिवस जयपुर में श्रद्धा से मनाया गया

May 1, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

एलपीजी कीमतों पर सियासी घमासान, राहुल गांधी ने केंद्र को घेरा

May 1, 2026
अप्रैल में जीएसटी संग्रह ने तोड़ा रिकॉर्ड, 2.43 लाख करोड़ रुपये के पार

अप्रैल में जीएसटी संग्रह ने तोड़ा रिकॉर्ड, 2.43 लाख करोड़ रुपये के पार

May 1, 2026
कूलर ठेले पर और फर्नीचर ट्रैक्टर पर, 1 अणे मार्ग से निकला नीतीश कुमार का सामान

कूलर ठेले पर और फर्नीचर ट्रैक्टर पर, 1 अणे मार्ग से निकला नीतीश कुमार का सामान

May 1, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

May 1, 2026
आरबीआई का बड़ा कदम: छह महीनों में 100 टन से अधिक सोना भारत लाया गया

आरबीआई का बड़ा कदम: छह महीनों में 100 टन से अधिक सोना भारत लाया गया

May 1, 2026
नस्लीय टिप्पणी और यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरी जेपी मॉर्गन की अधिकारी

नस्लीय टिप्पणी और यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरी जेपी मॉर्गन की अधिकारी

May 1, 2026
सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पवन खेड़ा, असम सीएम की पत्नी से जुड़े केस में नई कानूनी जंग

पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत मंजूर

May 1, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, May 1, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

‘दादा जी माइंड गेम खेल रहे’, सौरव गांगुली के इस कमेंट पर बौखलाया पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 6, 2023
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने की भविष्यवाणी

File Photo

नई दिल्ली:भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप 2023 में 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले को लेकर अभी से काफी चर्चा हो रही है। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने हाल ही में कहा कि भारतीय टीम पिछले कुछ वर्षों से पाकिस्तान के खिलाफ एकतरफा मैच जीत रही है। दादा ने कहा कि दोनों के मुकाबले में कुछ खास क्वालिटी नहीं दिखी। गांगुली के इस कमेंट पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासिल अली बौखला गए हैं। बासित ने कहा कि दादा जी माइंड गेम खेल रहे हैं।

पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष गांगुली ने कहा था, ”भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर काफी हाइप है। हालांकि, लंबे समय से इसकी क्वालिटी उतनी अच्छी नहीं रही क्योंकि भारत एकतरफा जीत दर्ज करता रहा है। पाकिस्तान ने दुबई में टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत को पहली बार हराया था। भारत उस टूर्नामेंट में अच्छा नहीं खेला था, लेकिन मेरे मुताबिक वर्ल्ड कप में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया बेहतर गेम होगा क्योंकि क्वालिटी बेहतर है।” वहीं, बासित ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ”मैंने सौरव गांगुली का बयान पढ़ा और काफी हैरान रह गया। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष गांगुली ने शीर्ष स्तर की क्रिकेट खेली है और वह एक शानदार कप्तान थे जिन्होंने कई खिलाड़ियों को डेवलप किया।”

बासित ने कहा, “मैं गांगुली की इस बात से सहमत नहीं हूं कि भारत बनाम पाकिस्तान मैच एकतरफा हैं और सिर्फ भारत के पक्ष में रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं कि आपने हमें पहले आईसीसी वर्ल्ड कप में बहुत हराया है लेकिन साल 2017 के बाद से ऐसा नहीं है। हमने पिछले साल भारत को संयुक्त अरब अमीरात में टी20 विश्व कप में मात दी और फिर पिछले साल एशिया कप में हराया। एक जीता और एक हारे। हां, भारत ने ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप में पाकिस्तान को शिकस्त दी। पाकिस्तान को यह हार विराट कोहली की वजह से नसीब हुई। उन्होंने यह मैच अकेले दम पर जिताया। यह अब तक की सबसे बेहतरीन टी20 पारी थी।”

पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने कहा, “उन्होंने यह भी कहा कि भारत बनाम पाकिस्तान की तुलना में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच में ज्यादा आकर्षण है। इसपर मैं सिर्फ इतना ही कहना चाहूंगा कि भाई जब भारत ऑस्ट्रेलिया से खेलता है तो क्या आपके देश की सड़कें खाली होती हैं? नहीं। वहां सड़कें तब खाली होती हैं, जब भारत-पाकिस्तान मैच होता है। भारत और पाकिस्तान दोनों मुल्क में ऐसा होता है। हर कोई अपनी टीवी स्क्रीन से चिपका रहता है और दुआ कर रहा होता है। वर्ल्ड कप के टिकटों की कीमत को देखें। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच की कीमत भारत-पाकिस्तान मैच के आसपास भी नहीं है। इसलिए मुझे लगता है कि गांगुली- दादा जी सिर्फ माइंड गेम खेलने की कोशिश कर रहे हैं।”

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान की आखिरी टक्कर टी20 वर्ल्ड कप 2022 में हुई थी। भारत ने मेलबर्न में खेले गए इस रोमांचक मैच में 4 विकेट से जीत हासिल की थी। भारत को आखिरी गेंद पर जीत मिली। कोहली ने 53 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाए थे। पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप इतिहास में टीम इंडिया को सिर्फ एक बार हराया है। पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत को 10 विकेट से मात दी थी। वहीं, भारत ने वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ सात मुकाबले खेले हैं और सभी में जीत हासिल की।

Previous Post

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान

Next Post

‘आदिपुरुष’ के मेकर्स को झेलना पड़ा करोड़ों रुपयों का नुकसान

Next Post
रिलीज से पहले ही ‘आदिपुरुष’ ने कमाए 420 करोड़ रुपये! जानें डिटेल्स

'आदिपुरुष' के मेकर्स को झेलना पड़ा करोड़ों रुपयों का नुकसान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अमेरिका-ईरान वार्ता विफल, पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर ने फिर उठाया कश्मीर मुद्दा
  • कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, सरकार ने वैश्विक कीमतों का दिया हवाला
  • पंजाब विधानसभा में हंगामा: सीएम भगवंत मान के अल्कोहल-डोप टेस्ट की उठी मांग
  • संयम व व्रत का पालन करने वाले साधु श्रेष्ठ : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण
  • संयम, शांति और मानवता के पथप्रदर्शक: आचार्य श्री महाश्रमण जी का 53वाँ दीक्षा दिवस जयपुर में श्रद्धा से मनाया गया
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In