• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान

July 6, 2023
आसिम मुनीर हों या कोई और, पाकिस्तान की भाषा हमेशा एक—गलतफहमी और धमकी

अमेरिका-ईरान वार्ता विफल, पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर ने फिर उठाया कश्मीर मुद्दा

May 1, 2026
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, सरकार ने वैश्विक कीमतों का दिया हवाला

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, सरकार ने वैश्विक कीमतों का दिया हवाला

May 1, 2026
पंजाब विधानसभा में हंगामा: सीएम भगवंत मान के अल्कोहल-डोप टेस्ट की उठी मांग

पंजाब विधानसभा में हंगामा: सीएम भगवंत मान के अल्कोहल-डोप टेस्ट की उठी मांग

May 1, 2026
संयम व व्रत का पालन करने वाले साधु श्रेष्ठ : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

संयम व व्रत का पालन करने वाले साधु श्रेष्ठ : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

May 1, 2026
संयम, शांति और मानवता के पथप्रदर्शक: आचार्य श्री महाश्रमण जी का 53वाँ दीक्षा दिवस जयपुर में श्रद्धा से मनाया गया

संयम, शांति और मानवता के पथप्रदर्शक: आचार्य श्री महाश्रमण जी का 53वाँ दीक्षा दिवस जयपुर में श्रद्धा से मनाया गया

May 1, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

एलपीजी कीमतों पर सियासी घमासान, राहुल गांधी ने केंद्र को घेरा

May 1, 2026
अप्रैल में जीएसटी संग्रह ने तोड़ा रिकॉर्ड, 2.43 लाख करोड़ रुपये के पार

अप्रैल में जीएसटी संग्रह ने तोड़ा रिकॉर्ड, 2.43 लाख करोड़ रुपये के पार

May 1, 2026
कूलर ठेले पर और फर्नीचर ट्रैक्टर पर, 1 अणे मार्ग से निकला नीतीश कुमार का सामान

कूलर ठेले पर और फर्नीचर ट्रैक्टर पर, 1 अणे मार्ग से निकला नीतीश कुमार का सामान

May 1, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

May 1, 2026
आरबीआई का बड़ा कदम: छह महीनों में 100 टन से अधिक सोना भारत लाया गया

आरबीआई का बड़ा कदम: छह महीनों में 100 टन से अधिक सोना भारत लाया गया

May 1, 2026
नस्लीय टिप्पणी और यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरी जेपी मॉर्गन की अधिकारी

नस्लीय टिप्पणी और यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरी जेपी मॉर्गन की अधिकारी

May 1, 2026
सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पवन खेड़ा, असम सीएम की पत्नी से जुड़े केस में नई कानूनी जंग

पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत मंजूर

May 1, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, May 1, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 6, 2023
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई

नई दिल्ली:सीनियर पुरुष चयन समिति ने बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली आगामी पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारत की टी20 टीम का चयन किया है। इस सीरीज के लिए युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा को टीम में जगह दी गई है। दोनों ही खिलाड़ियों ने आईपीएल में धमाल मचाया था। रोहित शर्मा और विराट कोहली वेस्टइंडीज श्रृंखला के लिए भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे। जबकि स्टार लेग स्पिनर रवि बिश्नोई की भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया।

जायसवाल और तिलक दोनों ने ही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2023 सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था। आईपीएल 2023 के ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द इयर’ का पुरस्कार पाने वाले जायसवाल ने 14 मैचों में 164 के स्ट्राइक रेट से 625 रन बनाये थे, जिसमें एक शतक और छह अर्द्धशतक शामिल थे। जायसवाल को घरेलू क्रिकेट में उनके प्रदर्शन के कारण वश्वि टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिये भारतीय टीम के साथ लंदन भेजा गया था। उन्हें वेस्ट इंडीज के खिलाफ 12 जुलाई से होने वाले दो टेस्ट मैचों के लिये भी टीम में शामिल किया गया है।

दूसरी ओर, 20 वर्षीय तिलक वर्मा ने 2022 के बाद आईपीएल 2023 में भी प्रभावशाली प्रदर्शन कर मुंबई इंडियन्स के मध्यक्रम में अपनी जगह पक्की की। तिलक ने इस साल 11 आईपीएल मैचों में 164.11 के स्ट्राइक रेट और 42.88 की औसत से 343 रन बनाते हुए मुंबई को प्लेऑफ तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नवनियुक्त मुख्य कोच अजीत अगरकर की अगुवाई में चुनी गयी टीम में संजू सैमसन ने वापसी की है। सैमसन कंधे की चोट के कारण जनवरी-फरवरी 2023 में न्यूज़ीलैंड टी20 शृंखला नहीं खेल सके थे। तेज गेंदबाज आवेश खान और लेग-स्पिनर रवि बश्निोई की भी स्क्वॉड में वापसी हुई है।

भारतीय टीम इस समय वेस्टइंडीज दौरे पर है। भारत इस दौरान दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेगा। 10 मैचों का आयोजन 6 स्टेडियम में किया जाएगा। दो मैच अमेरिका में होंगे। दौरे का आगाज 12 जुलाई से होगा। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट 12 से 16 जुलाई तक डोमिनिका के विंडसर पार्क, जबकि दूसरा टेस्ट 20 से 24 जुलाई तक त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में होगा। वनडे सीरीज 27 जुलाई से शुरू होगी। 50 ओवर फॉर्मट का पहला और दूसरा मुकाबला बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में आयोजित होगा। दूसरा मैच 29 जुलाई को है। वहीं, इस सीरीज का आखिरी मैच 1 अगस्त से क्वींस पार्क ओवल में खेला जाएगा।

दोनों टीमों की 3 अगस्त से टी20 सीरीज में भिड़ंत होगी। सबसे छोटे फॉर्मेट का पहला मैच त्रिनिदाद की ब्रायन लारा एकेडमी में होगा। दूसरा मैच 6 और तीसरा 8 अगस्त को खेला जाना है। इन दोनों मुकाबलों का आयोजन गुयाना के नेशनल स्टेडियम में किया जाएगा। भारत और वेस्टइंडीज की टीम आखिरी दो टी20 मैच अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में खेलेंगी। चौथा मैच 12 और पांचवां मुकाबला 14 अगस्त को फ्लोरिडा के ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम में होगा।

भारत की टी20 टीम: ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, सूर्य कुमार यादव (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, अवेश खान, मुकेश कुमार।

Previous Post

पेट्रोल-डीजल देने वाली कंपनी ने फंड जुटाने का किया ऐलान, यह है पूरा प्लान

Next Post

‘दादा जी माइंड गेम खेल रहे’, सौरव गांगुली के इस कमेंट पर बौखलाया पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर

Next Post
पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने की भविष्यवाणी

'दादा जी माइंड गेम खेल रहे', सौरव गांगुली के इस कमेंट पर बौखलाया पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अमेरिका-ईरान वार्ता विफल, पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर ने फिर उठाया कश्मीर मुद्दा
  • कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, सरकार ने वैश्विक कीमतों का दिया हवाला
  • पंजाब विधानसभा में हंगामा: सीएम भगवंत मान के अल्कोहल-डोप टेस्ट की उठी मांग
  • संयम व व्रत का पालन करने वाले साधु श्रेष्ठ : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण
  • संयम, शांति और मानवता के पथप्रदर्शक: आचार्य श्री महाश्रमण जी का 53वाँ दीक्षा दिवस जयपुर में श्रद्धा से मनाया गया
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In